Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

हांसी में गैस सिलिंडर विस्फोट से मकान के पांच कमरे ढहे, पांच लोग मलबे में दबकर घायल

Summer express, हांसी। जींद रोड के पास चद्दर पुल क्षेत्र में शाम गैस सिलिंडर में हुए जोरदार विस्फोट से बड़ा हादसा हो गया। धमाके के कारण प्रताप के मकान के पांच कमरे ढह गए और छत गिरने से परिवार के पांच सदस्य मलबे में दब गए। विस्फोट की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और राहत कार्य शुरू करते हुए मलबे में फंसे सभी लोगों को बाहर निकाला।

हादसे में प्रताप के परिवार के पांच सदस्य घायल हुए हैं। घायलों की पहचान प्रताप के 32 वर्षीय बेटे नवीन, 65 वर्षीय रामप्यारी, दूसरे बेटे दीपक की 32 वर्षीय पत्नी सुनीता और उनके दो बच्चों के रूप में हुई है। बच्चों में चार वर्षीय मीत और आठ वर्षीय निखिल शामिल हैं। सभी घायलों को पहले उपचार के लिए हांसी के नागरिक अस्पताल पहुंचाया गया।

नागरिक अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद कुछ घायलों की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें दूसरे अस्पताल में रेफर कर दिया गया। फिलहाल सभी घायलों का हिसार के एक निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है। परिवार के सदस्यों के मलबे में दबने की सूचना मिलते ही क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने बिना देर किए बचाव कार्य में मदद की और घायलों को बाहर निकालने में अहम भूमिका निभाई।

गैस सिलिंडर में हुए विस्फोट का असर केवल प्रताप के मकान तक सीमित नहीं रहा। धमाके की तीव्रता से आसपास के चार अन्य मकानों को भी नुकसान पहुंचा है। कई घरों की दीवारों में दरारें आ गईं और पड़ोस के दो मकानों में भी नुकसान हुआ। पड़ोसी गोपाल के मकान की दीवार गिर गई, जबकि चांदगीराम के घर का एक कमरा ढह गया।

धमाके की तेज आवाज सुनकर आसपास के लोग अपने घरों से बाहर निकल आए और प्रताप के मकान की ओर मदद के लिए दौड़े। सूचना मिलने पर डायल 112 की टीम और भारत गैस के कर्मचारी भी घटनास्थल पर पहुंचे। हादसे के बाद क्षेत्र में गैस सिलिंडर विस्फोट से हुए नुकसान को लेकर लोगों में दहशत का माहौल रहा।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

दीक्षांत समारोह में  सीजेआई सूर्यकांत का विद्यार्थियों को संदेश, बोले- जीवन में ऊंचाई पाने के लिए संघर्ष के साथ टीमवर्क भी जरूरी

Summer express/धर्मशाला,राहुल। भारत के मुख्य न्यायाधीश (सीजेआई) न्यायमूर्ति सूर्यकांत ने कहा कि हिमाचल प्रदेश के साथ उनका भावनात्मक रिश्ता है और यह प्रदेश उन्हें अपने घर जैसा लगता है। दिल्ली की प्रदूषित आबोहवा के बीच धर्मशाला पहुंचकर उन्हें शुद्ध हवा में सांस लेने का अवसर मिला है। हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय के 10वें दीक्षांत समारोह...

दीक्षांत के मंच से सुक्खू का बड़ा ऐलान, सरकारी स्कूलों के प्रवेश फॉर्म से हटेगा जाति का कॉलम

Summer express/राहुल चावला, धर्मशाला।मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि शिक्षा का उद्देश्य केवल डिग्री हासिल करना नहीं, बल्कि जीवनभर सीखने की प्रवृत्ति विकसित करना और समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को समझना है। उन्होंने कहा कि दीक्षांत समारोह विद्यार्थियों के जीवन में एक नए अध्याय की शुरुआत है। युवा अपनी शिक्षा और प्रतिभा का...

मलाणा में भीषण अग्निकांड: तीन मंजिला मकान जलकर राख, 13 कमरे हुए खाक, लाखों का नुकसान

Summer express/कुल्लू-:ऐतिहासिक मलाणा गांव में बीती रात भीषण अग्निकांड से एक परिवार की वर्षों की मेहनत पलभर में राख हो गई। रात करीब 12 बजे दिले राम के तीन मंजिला मकान में अचानक आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि कुछ ही देर में पूरे भवन ने आग की लपटों का रूप ले...

देव जुन्गा के 22 टीका देवस्थल में उमड़ा आस्था का सैलाब,रातभर गूंजती रहीं पहाड़ी नाटियां

Summer express/शिमला (जुन्गा)। जुन्गा तहसील के ठूंड स्थित देव जुन्गा के ऐतिहासिक 22 टीका देवस्थल में देवोत्थान पर्व (देवठण) पारंपरिक रीति-रिवाजों और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस धार्मिक आयोजन में हजारों श्रद्धालुओं ने देव जुन्गा के दरबार में शीश नवाकर सुख-समृद्धि का आशीर्वाद प्राप्त किया। देवठण के उपलक्ष्य में बीती रात पारंपरिक देव जागरण...

सिरसा नगर परिषद UCS घोटाले पर CM नायब सैनी का बड़ा एक्शन, JE बर्खास्त करने के आदेश

Summer express/सिरसा। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सिरसा में नगर परिषद से जुड़े UCS मामले को लेकर कड़ा रुख अपनाते हुए अधिकारियों और संबंधित ठेकेदार के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। पंचायत भवन में आयोजित जिला कष्ट निवारण समिति की मासिक बैठक के दौरान मुख्यमंत्री ने शिकायत पर सुनवाई करते हुए...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.