Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

करनाल में दीपेंद्र हुड्डा ने भाजपा सरकार पर साधा निशाना, 26 नवंबर के संविधान रक्षा मार्च का दिया न्योता

Summer express, राकेश कुमार शर्मा, करनाल। हरियाणा की राजनीति में कांग्रेस ने एक बार फिर भाजपा सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। करनाल के फूसगढ़ गांव में आयोजित चौपाल कार्यक्रम में पहुंचे रोहतक से कांग्रेस सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने प्रदेश सरकार पर तीखे हमले किए। उन्होंने चौपाल में उमड़ी भीड़ और लोगों के उत्साह को भाजपा सरकार के प्रति जनता की नाराजगी का संकेत बताया। इस दौरान उन्होंने हरियाणा विधानसभा चुनाव में मतदान के आंकड़ों, मतदाता सूची से वोट काटे जाने और चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठाए। साथ ही उन्होंने 26 नवंबर को पंचकूला में आयोजित होने वाले संविधान रक्षा मार्च और रैली में शामिल होने के लिए लोगों को आमंत्रित किया।

दीपेंद्र हुड्डा ने कहा कि फूसगढ़ की चौपाल में लोगों की बड़ी संख्या में मौजूदगी और उनका उत्साह इस बात का संकेत है कि प्रदेश की जनता भाजपा सरकार से परेशान है। कांग्रेस गांव-गांव जाकर लोगों से संवाद कर रही है और उनकी समस्याओं को उठा रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि हरियाणा में भाजपा सरकार जनादेश के बजाय वोट चोरी, चुनाव आयोग के दुरुपयोग और काले धन के सहारे सत्ता में आई है। उन्होंने कहा कि सरकार और भाजपा नेताओं को जनता की समस्याओं की चिंता नहीं है। 26 नवंबर को संविधान दिवस के अवसर पर पंचकूला में संविधान रक्षा मार्च और बड़ी रैली आयोजित की जाएगी।

हरियाणा में मतदान के आंकड़ों को लेकर सवाल उठाते हुए हुड्डा ने दावा किया कि प्रदेश की 23 विधानसभा सीटों पर शाम पांच बजे के बाद हुए मतदान का रिकॉर्ड चुनाव आयोग के पास उपलब्ध नहीं है। उन्होंने एक रिपोर्टर कॉन्क्लेव की रिपोर्ट का हवाला देते हुए कहा कि हरियाणा सहित तीन राज्यों और लोकसभा चुनाव की कुल 200 सीटों पर शाम पांच बजे के बाद हुए मतदान का आंकड़ा रिकॉर्ड में नहीं मिल रहा है। उन्होंने बताया कि हरियाणा विधानसभा चुनाव में पहले दिन मतदान 61 प्रतिशत बताया गया था, जबकि तीन दिन बाद यह आंकड़ा बढ़कर 68 प्रतिशत हो गया। उनके अनुसार, मतदान प्रतिशत में इस अंतर और अब 23 सीटों का रिकॉर्ड उपलब्ध नहीं होने से चुनाव प्रक्रिया की पारदर्शिता पर सवाल खड़े होते हैं। उन्होंने चुनाव आयोग से स्थिति स्पष्ट करने की मांग की।

कांग्रेस सांसद ने मतदाता सूची से करीब 40 लाख वोट काटे जाने के मुद्दे पर भी सरकार को घेरा। उन्होंने सवाल किया कि यदि ये वोट गलत थे तो इतने बड़े पैमाने पर नाम मतदाता सूची में शामिल कैसे हुए और इन मतदाताओं ने चुनाव में मतदान कैसे किया? उन्होंने कहा कि जब सरकार करीब 14 हजार वोटों के अंतर से बनी है, तब 40 लाख वोटों से जुड़ा मामला बेहद गंभीर है। उन्होंने सॉफ्टवेयर और ईवीएम की निष्पक्ष जांच की जरूरत भी बताई। हुड्डा ने दावा किया कि 2014 में आचार संहिता लागू होने के बाद प्रदेश में करीब 40 लाख नए वोट जुड़े थे, जबकि अब एसआईआर प्रक्रिया के दौरान इतनी ही संख्या में वोट काटे जाने की बात सामने आ रही है। उन्होंने इन मामलों की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की।

सोनिया गांधी की पुस्तक को लेकर पूछे गए सवाल पर दीपेंद्र हुड्डा ने कहा कि उन्होंने अपनी किताब में जीवन के विभिन्न पहलुओं और अनुभवों को ईमानदारी से साझा किया है। हुड्डा ने दावा किया कि पिछले एक सप्ताह में पुस्तक की रिकॉर्ड संख्या में प्रतियां खरीदी गई हैं, जो लोगों की इसमें दिलचस्पी को दर्शाता है। पुस्तक में कुमारी शैलजा का जिक्र होने और उन्हें हरियाणा कांग्रेस की कमान सौंपने की मांग पर पूछे गए सवालों का उन्होंने स्पष्ट जवाब नहीं दिया। पूर्व विधायक शमशेर सिंह गोगी की ओर से नेतृत्व परिवर्तन की मांग पर उन्होंने कहा कि गोगी क्या कहते हैं, यह उन्हीं से पूछा जाना चाहिए।

पंजाब विधानसभा चुनाव को लेकर भी दीपेंद्र हुड्डा ने कांग्रेस की जीत का भरोसा जताया। उन्होंने कहा कि पार्टी को उम्मीद है कि आगामी चुनाव के बाद पंजाब में अच्छे बहुमत के साथ कांग्रेस की सरकार बनेगी। कार्यक्रम के दौरान उन्होंने प्रदेश और देश के राजनीतिक मुद्दों पर अपनी बात रखी।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

दीक्षांत समारोह में  सीजेआई सूर्यकांत का विद्यार्थियों को संदेश, बोले- जीवन में ऊंचाई पाने के लिए संघर्ष के साथ टीमवर्क भी जरूरी

Summer express/धर्मशाला,राहुल। भारत के मुख्य न्यायाधीश (सीजेआई) न्यायमूर्ति सूर्यकांत ने कहा कि हिमाचल प्रदेश के साथ उनका भावनात्मक रिश्ता है और यह प्रदेश उन्हें अपने घर जैसा लगता है। दिल्ली की प्रदूषित आबोहवा के बीच धर्मशाला पहुंचकर उन्हें शुद्ध हवा में सांस लेने का अवसर मिला है। हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय के 10वें दीक्षांत समारोह...

दीक्षांत के मंच से सुक्खू का बड़ा ऐलान, सरकारी स्कूलों के प्रवेश फॉर्म से हटेगा जाति का कॉलम

Summer express/राहुल चावला, धर्मशाला।मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि शिक्षा का उद्देश्य केवल डिग्री हासिल करना नहीं, बल्कि जीवनभर सीखने की प्रवृत्ति विकसित करना और समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को समझना है। उन्होंने कहा कि दीक्षांत समारोह विद्यार्थियों के जीवन में एक नए अध्याय की शुरुआत है। युवा अपनी शिक्षा और प्रतिभा का...

मलाणा में भीषण अग्निकांड: तीन मंजिला मकान जलकर राख, 13 कमरे हुए खाक, लाखों का नुकसान

Summer express/कुल्लू-:ऐतिहासिक मलाणा गांव में बीती रात भीषण अग्निकांड से एक परिवार की वर्षों की मेहनत पलभर में राख हो गई। रात करीब 12 बजे दिले राम के तीन मंजिला मकान में अचानक आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि कुछ ही देर में पूरे भवन ने आग की लपटों का रूप ले...

देव जुन्गा के 22 टीका देवस्थल में उमड़ा आस्था का सैलाब,रातभर गूंजती रहीं पहाड़ी नाटियां

Summer express/शिमला (जुन्गा)। जुन्गा तहसील के ठूंड स्थित देव जुन्गा के ऐतिहासिक 22 टीका देवस्थल में देवोत्थान पर्व (देवठण) पारंपरिक रीति-रिवाजों और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस धार्मिक आयोजन में हजारों श्रद्धालुओं ने देव जुन्गा के दरबार में शीश नवाकर सुख-समृद्धि का आशीर्वाद प्राप्त किया। देवठण के उपलक्ष्य में बीती रात पारंपरिक देव जागरण...

सिरसा नगर परिषद UCS घोटाले पर CM नायब सैनी का बड़ा एक्शन, JE बर्खास्त करने के आदेश

Summer express/सिरसा। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सिरसा में नगर परिषद से जुड़े UCS मामले को लेकर कड़ा रुख अपनाते हुए अधिकारियों और संबंधित ठेकेदार के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। पंचायत भवन में आयोजित जिला कष्ट निवारण समिति की मासिक बैठक के दौरान मुख्यमंत्री ने शिकायत पर सुनवाई करते हुए...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.