Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

पठानकोट-अमृतसर पैसेंजर ट्रेन में तकनीकी खराबी, 1 घंटा 20 मिनट देरी से हुई रवाना

Summer express,पठानकोट । पठानकोट से अमृतसर जाने वाली पैसेंजर ट्रेन में शुक्रवार सुबह तकनीकी खराबी आने से यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। ट्रेन में ब्रेक से जुड़ी समस्या के कारण शंटिंग प्रक्रिया में देरी हुई। इसके चलते ट्रेन पठानकोट सिटी रेलवे स्टेशन से निर्धारित समय के मुकाबले करीब एक घंटा 20 मिनट बाद रवाना हुई। ट्रेन के इंतजार में यात्रियों को लंबे समय तक स्टेशन पर रुकना पड़ा। इस देरी के कारण इंटरव्यू, नौकरी और अन्य जरूरी कामों के लिए अमृतसर जा रहे यात्रियों की योजनाएं भी प्रभावित हुईं।

जानकारी के अनुसार, पठानकोट-अमृतसर रूट पर चलने वाली ट्रेन नंबर 14653/14654 का निर्धारित समय सुबह 7:55 बजे है। शुक्रवार को ट्रेन सुबह 7:28 बजे पठानकोट सिटी रेलवे स्टेशन पहुंच गई थी, लेकिन तकनीकी खराबी के चलते इसे आगे रवाना करने में परेशानी आई। ट्रेन को पहले बडोली रेलवे स्टेशन के आउटर तक ले जाया गया और फिर वहां से वापस पठानकोट सिटी स्टेशन लाया गया। इसके बाद रेलवे कर्मचारियों ने इंजन बदलने की प्रक्रिया पूरी की। सभी आवश्यक कार्यवाही के बाद ट्रेन सुबह 8:40 बजे अमृतसर के लिए रवाना हुई। रास्ते में बडोली स्थित रेलवे लेवल क्रॉसिंग के कारण भी ट्रेन को करीब 10 मिनट तक रुकना पड़ा।

ट्रेन में सफर कर रहे दीपक ने बताया कि उन्हें दोपहर 12:30 बजे अमृतसर में एक इंटरव्यू के लिए पहुंचना था। ट्रेन के देरी से चलने के कारण उन्हें इंटरव्यू छूटने की आशंका सताने लगी। वहीं, निजी कंपनी में कार्यरत सुभाष सिंह ने बताया कि उनकी दोपहर 12 बजे ड्यूटी थी। ट्रेन की देरी से उनका पूरा शेड्यूल प्रभावित हो गया। यात्री राहुल के अनुसार, वह जरूरी काम से अमृतसर जाने के लिए सुबह 7 बजे से स्टेशन पर इंतजार कर रहे थे। ट्रेन करीब 7:30 बजे स्टेशन पहुंच गई थी, लेकिन तकनीकी समस्या के कारण उन्हें सुबह 8:40 बजे तक रवाना होने का इंतजार करना पड़ा।

यात्री मोहन लाल ने रेलवे की व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए कहा कि यदि ट्रेन का इंजन बदलना जरूरी था तो यह काम पठानकोट सिटी रेलवे स्टेशन पर ही किया जाना चाहिए था। ट्रेन को पहले बडोली ले जाकर दोबारा पठानकोट लाने से यात्रियों का समय बर्बाद हुआ। उन्होंने मामले में जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की, ताकि भविष्य में यात्रियों को इस तरह की परेशानी न झेलनी पड़े।

मौके पर मौजूद डिप्टी स्टेशन सुपरिटेंडेंट ने बताया कि ट्रेन में केवल एक ब्रेक होने के कारण तकनीकी समस्या आई थी। इस वजह से शंटिंग प्रक्रिया में अधिक समय लगा और ट्रेन निर्धारित समय पर रवाना नहीं हो सकी।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

दीक्षांत समारोह में  सीजेआई सूर्यकांत का विद्यार्थियों को संदेश, बोले- जीवन में ऊंचाई पाने के लिए संघर्ष के साथ टीमवर्क भी जरूरी

Summer express/धर्मशाला,राहुल। भारत के मुख्य न्यायाधीश (सीजेआई) न्यायमूर्ति सूर्यकांत ने कहा कि हिमाचल प्रदेश के साथ उनका भावनात्मक रिश्ता है और यह प्रदेश उन्हें अपने घर जैसा लगता है। दिल्ली की प्रदूषित आबोहवा के बीच धर्मशाला पहुंचकर उन्हें शुद्ध हवा में सांस लेने का अवसर मिला है। हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय के 10वें दीक्षांत समारोह...

दीक्षांत के मंच से सुक्खू का बड़ा ऐलान, सरकारी स्कूलों के प्रवेश फॉर्म से हटेगा जाति का कॉलम

Summer express/राहुल चावला, धर्मशाला।मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि शिक्षा का उद्देश्य केवल डिग्री हासिल करना नहीं, बल्कि जीवनभर सीखने की प्रवृत्ति विकसित करना और समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को समझना है। उन्होंने कहा कि दीक्षांत समारोह विद्यार्थियों के जीवन में एक नए अध्याय की शुरुआत है। युवा अपनी शिक्षा और प्रतिभा का...

मलाणा में भीषण अग्निकांड: तीन मंजिला मकान जलकर राख, 13 कमरे हुए खाक, लाखों का नुकसान

Summer express/कुल्लू-:ऐतिहासिक मलाणा गांव में बीती रात भीषण अग्निकांड से एक परिवार की वर्षों की मेहनत पलभर में राख हो गई। रात करीब 12 बजे दिले राम के तीन मंजिला मकान में अचानक आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि कुछ ही देर में पूरे भवन ने आग की लपटों का रूप ले...

देव जुन्गा के 22 टीका देवस्थल में उमड़ा आस्था का सैलाब,रातभर गूंजती रहीं पहाड़ी नाटियां

Summer express/शिमला (जुन्गा)। जुन्गा तहसील के ठूंड स्थित देव जुन्गा के ऐतिहासिक 22 टीका देवस्थल में देवोत्थान पर्व (देवठण) पारंपरिक रीति-रिवाजों और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस धार्मिक आयोजन में हजारों श्रद्धालुओं ने देव जुन्गा के दरबार में शीश नवाकर सुख-समृद्धि का आशीर्वाद प्राप्त किया। देवठण के उपलक्ष्य में बीती रात पारंपरिक देव जागरण...

सिरसा नगर परिषद UCS घोटाले पर CM नायब सैनी का बड़ा एक्शन, JE बर्खास्त करने के आदेश

Summer express/सिरसा। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सिरसा में नगर परिषद से जुड़े UCS मामले को लेकर कड़ा रुख अपनाते हुए अधिकारियों और संबंधित ठेकेदार के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। पंचायत भवन में आयोजित जिला कष्ट निवारण समिति की मासिक बैठक के दौरान मुख्यमंत्री ने शिकायत पर सुनवाई करते हुए...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.