Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

दादी के अंतिम संस्कार के लिए जेल से बाहर लाए गए अमृतपाल

पंजाब पुलिस की सुरक्षा में लाया जा रहा सांसद को, आज गांव जल्लूपुर खेड़ा में अंतिम संस्कार
में होंगे शामिल
एजेंसी | डिब्रूगढ़/अमृतसर

खडूर साहिब से सांसद अमृतपाल सिंह को दादी चरण कौर के अंतिम संस्कार में शामिल कराने के लिए पंजाब पुलिस असम की डिब्रूगढ़ केंद्रीय जेल से अपनी सुरक्षा में पंजाब ला रही है। पांच पुलिसकर्मियों की टीम उन्हें लेकर दिल्ली के रास्ते अमृतसर पहुंचेगी। हालांकि, यात्रा के समय में बदलाव की संभावना बनी हुई है। अमृतसर की अतिरिक्त जिला एवं सत्र अदालत ने अमृतपाल को 21 नवंबर को दोपहर 12 से 3 बजे तक हिरासत में परिवार के बीच रहने की अनुमति दी है।
यात्रा का समय इस अवधि में शामिल नहीं होगा। उनकी दादी का आठ नवंबर को 84 वर्ष की उम्र में निधन हो गया था। अमृतपाल को लाने और वापस डिब्रूगढ़ पहुंचाने के खर्च के लिए परिवार ने सरकार के खाते में 10 लाख रुपये जमा कराए हैं। उनके पैतृक गांव जल्लूपुर खेड़ा में अंतिम संस्कार की तैयारियां और सुरक्षा प्रबंध किए जा रहे हैं।

admin

Horizonbeg@gmail.com https://summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending

कॉर्पोरेट नौकरी छोड़ खेतों में आजमाई किस्मत, ₹10 हजार से शुरू किया कारोबार… आज विदेशों तक पहुंची कुरुक्षेत्र के किसान की हल्दी

₹40 हजार की नौकरी छोड़ अपनाई खेती, ₹10 हजार से शुरू किया सफर; आज 8 देशों में पहुंच रही जितेंद्र की हल्दी Summer express/कुरुक्षेत्र,गुरदीप सिंह गुजराल-: अगर मन में कुछ नया करने का जुनून हो और मेहनत करने का हौसला हो, तो छोटी शुरुआत भी बड़ी सफलता की कहानी बन सकती है। हरियाणा के कुरुक्षेत्र...

सुबह की सैर के दौरान सराह गांव पहुंचे मुख्यमंत्री सुक्खू, टोंग-लेन ट्रस्ट में बच्चों को मिल रही सुविधाओं का लिया जायजा

Summer express/राहुल चावला, धर्मशाला।मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू रविवार सुबह धर्मशाला में अपनी नियमित सैर के दौरान सराह गांव पहुंचे। इस दौरान उन्होंने टोंग-लेन चैरिटेबल ट्रस्ट का दौरा किया और संस्थान में रह रहे बच्चों को उपलब्ध करवाई जा रही सुविधाओं एवं व्यवस्थाओं का जायजा लिया।मुख्यमंत्री ने ट्रस्ट परिसर में बच्चों के लिए की गई व्यवस्थाओं...

संत रविदास जी के 650वें जयंती वर्ष पर निकलेगी समरसता संकल्प यात्रा, हरियाणा के 23 जिलों में होंगे कार्यक्रम

Summer express/सिरसा ,विजय कुमार-:पूर्व सांसद एवं भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष सुनीता दुग्गल ने कहा कि संत शिरोमणि गुरु रविदास जी महाराज ने समाज को समानता, सद्भाव और भाईचारे का जो मार्ग दिखाया था, वह आज भी प्रासंगिक है। उनके 650वें जयंती वर्ष के अवसर पर आयोजित होने वाली समरसता संकल्प यात्रा सामाजिक एकता को मजबूत करने...

अम्बाला में अयोध्या की तर्ज पर बनेगा भव्य श्रीराम मंदिर, मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने की 51 लाख रुपये देने की घोषणा

Summer express/अम्बाला-:हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि अम्बाला की पावन धरती पर बनने वाला श्रीराम मंदिर श्रद्धा और आस्था का भव्य केंद्र होगा। इस मंदिर का निर्माण अयोध्या के श्रीराम जन्मभूमि मंदिर की तर्ज पर किया जाएगा। मंदिर के निर्माण के बाद अम्बाला आने वाले श्रद्धालुओं को यहां अयोध्या के भव्य मंदिर...

धर्मशाला में हाईकोर्ट की स्थायी बेंच स्थापित करने का प्रस्ताव पारित, एडवोकेट रोहित शर्मा ने सरकार का जताया आभार

Summer express/हमीरपुर, अरविंद-: हिमाचल प्रदेश विधानसभा के शीतकालीन सत्र के अंतिम दिन धर्मशाला में हाईकोर्ट की स्थायी बेंच स्थापित करने संबंधी प्रस्ताव पारित होने पर हिमाचल प्रदेश बार काउंसिल के पूर्व उपाध्यक्ष एवं वरिष्ठ अधिवक्ता रोहित शर्मा ने प्रदेश सरकार का आभार व्यक्त किया है। उन्होंने इस फैसले को ऐतिहासिक बताते हुए कहा कि इससे...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.