Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

गुरुग्राम नगर निगम में सफाई कर्मचारियों का विवाद, जेई संजीत कुमार निलंबित और महिला कर्मचारी बर्खास्त

Summer express, गुरुग्राम। नगर निगम के सेक्टर-34 स्थित कार्यालय में दो महिला सफाई कर्मचारियों के बीच हुए विवाद के मामले में निगम प्रशासन ने सख्त कार्रवाई की है। मामले में ड्यूटी के प्रति लापरवाही बरतने और एक महिला सफाई कर्मचारी का पक्ष लेने के आरोपों के चलते नगर निगम में तैनात जूनियर इंजीनियर (जेई) संजीत कुमार को निलंबित कर दिया गया है। वहीं, विवाद में शामिल महिला सफाई कर्मचारी भारती की सेवाएं भी समाप्त कर दी गई हैं।

जानकारी के अनुसार, सेक्टर-34 स्थित नगर निगम कार्यालय में तैनात दो महिला सफाई कर्मचारियों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। इस घटनाक्रम में जेई संजीत कुमार की भूमिका भी सवालों के घेरे में आ गई। उन पर आरोप लगा कि उन्होंने अपने कर्तव्यों का उचित तरीके से निर्वहन नहीं किया और विवाद के दौरान एक महिला कर्मचारी का पक्ष लिया।

मामले की शिकायत और सामने आए तथ्यों के बाद मेयर कार्यालय ने इसे गंभीरता से लिया। मेयर कार्यालय की ओर से निगमायुक्त को पत्र भेजकर जेई संजीत कुमार के खिलाफ कार्रवाई करने की सिफारिश की गई थी। इसके बाद निगम प्रशासन ने मामले पर संज्ञान लेते हुए विभागीय कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू की।

मेयर कार्यालय की सिफारिश के आधार पर नगर निगम के अतिरिक्त निगमायुक्त ने जेई संजीत कुमार को निलंबित करने के आदेश जारी किए। इसके साथ ही विवाद में शामिल महिला सफाई कर्मचारी भारती के खिलाफ भी कार्रवाई की गई।

बताया गया है कि भारती नगर निगम में निजी एजेंसी के माध्यम से कार्यरत थी। निगम प्रशासन ने संबंधित एजेंसी को उसकी सेवाएं समाप्त करने के निर्देश दिए थे। इसके बाद एजेंसी ने निर्देशों पर अमल करते हुए भारती की सेवाएं समाप्त कर दी हैं।

इस कार्रवाई के बाद नगर निगम में कर्मचारियों के बीच हुए विवाद और अधिकारियों की जिम्मेदारी को लेकर मामला चर्चा में है। निगम प्रशासन की ओर से दोनों मामलों में अलग-अलग स्तर पर कार्रवाई की गई है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

दीक्षांत समारोह में  सीजेआई सूर्यकांत का विद्यार्थियों को संदेश, बोले- जीवन में ऊंचाई पाने के लिए संघर्ष के साथ टीमवर्क भी जरूरी

Summer express/धर्मशाला,राहुल। भारत के मुख्य न्यायाधीश (सीजेआई) न्यायमूर्ति सूर्यकांत ने कहा कि हिमाचल प्रदेश के साथ उनका भावनात्मक रिश्ता है और यह प्रदेश उन्हें अपने घर जैसा लगता है। दिल्ली की प्रदूषित आबोहवा के बीच धर्मशाला पहुंचकर उन्हें शुद्ध हवा में सांस लेने का अवसर मिला है। हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय के 10वें दीक्षांत समारोह...

दीक्षांत के मंच से सुक्खू का बड़ा ऐलान, सरकारी स्कूलों के प्रवेश फॉर्म से हटेगा जाति का कॉलम

Summer express/राहुल चावला, धर्मशाला।मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि शिक्षा का उद्देश्य केवल डिग्री हासिल करना नहीं, बल्कि जीवनभर सीखने की प्रवृत्ति विकसित करना और समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को समझना है। उन्होंने कहा कि दीक्षांत समारोह विद्यार्थियों के जीवन में एक नए अध्याय की शुरुआत है। युवा अपनी शिक्षा और प्रतिभा का...

मलाणा में भीषण अग्निकांड: तीन मंजिला मकान जलकर राख, 13 कमरे हुए खाक, लाखों का नुकसान

Summer express/कुल्लू-:ऐतिहासिक मलाणा गांव में बीती रात भीषण अग्निकांड से एक परिवार की वर्षों की मेहनत पलभर में राख हो गई। रात करीब 12 बजे दिले राम के तीन मंजिला मकान में अचानक आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि कुछ ही देर में पूरे भवन ने आग की लपटों का रूप ले...

देव जुन्गा के 22 टीका देवस्थल में उमड़ा आस्था का सैलाब,रातभर गूंजती रहीं पहाड़ी नाटियां

Summer express/शिमला (जुन्गा)। जुन्गा तहसील के ठूंड स्थित देव जुन्गा के ऐतिहासिक 22 टीका देवस्थल में देवोत्थान पर्व (देवठण) पारंपरिक रीति-रिवाजों और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस धार्मिक आयोजन में हजारों श्रद्धालुओं ने देव जुन्गा के दरबार में शीश नवाकर सुख-समृद्धि का आशीर्वाद प्राप्त किया। देवठण के उपलक्ष्य में बीती रात पारंपरिक देव जागरण...

सिरसा नगर परिषद UCS घोटाले पर CM नायब सैनी का बड़ा एक्शन, JE बर्खास्त करने के आदेश

Summer express/सिरसा। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सिरसा में नगर परिषद से जुड़े UCS मामले को लेकर कड़ा रुख अपनाते हुए अधिकारियों और संबंधित ठेकेदार के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। पंचायत भवन में आयोजित जिला कष्ट निवारण समिति की मासिक बैठक के दौरान मुख्यमंत्री ने शिकायत पर सुनवाई करते हुए...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.