Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

फरीदाबाद में तेज रफ्तार कार मकान के शटर में घुसी, एयरबैग खुलने के बाद तीन युवक फरार

Summer express, फरीदाबाद। फरीदाबाद के सेक्टर-22 स्थित संजय कॉलोनी में देर रात तेज रफ्तार स्विफ्ट कार अनियंत्रित होकर एक मकान के नीचे बने स्टोर के शटर से टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि स्टोर का शटर टूटकर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और कार के एयरबैग खुल गए। हादसे के समय मकान में पूरा परिवार सो रहा था। गनीमत रही कि इस घटना में कोई घायल नहीं हुआ। कार में सवार तीन युवक हादसे के बाद मौके से फरार हो गए।

जानकारी के अनुसार, हादसा  रात करीब साढ़े 12 बजे हुआ। संजय कॉलोनी की एक गली में स्थित मकान की पहली मंजिल पर परिवार के सदस्य सो रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार से आई स्विफ्ट कार के चालक ने वाहन से नियंत्रण खो दिया और कार सीधे मकान के नीचे बने स्टोर के शटर में जा घुसी।

टक्कर इतनी जोरदार थी कि शटर टूटकर नीचे गिर गया। वहीं, कार का अगला हिस्सा भी क्षतिग्रस्त हो गया और एयरबैग खुल गए। हादसे की तेज आवाज सुनकर आसपास के घरों में सो रहे लोग जाग गए और घटनास्थल पर पहुंच गए।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कार में तीन युवक सवार थे। टक्कर के बाद तीनों युवक कार से बाहर निकले और कुछ देर तक मौके पर रुके रहे। इसके बाद उन्होंने कार को पीछे किया और वहां से फरार हो गए। इस दौरान किसी ने उन्हें रोकने का प्रयास नहीं किया।

आसपास के लोगों ने जब मकान के स्टोर का शटर टूटा हुआ देखा तो उन्होंने फोन कर मकान मालिक को घटना की जानकारी दी। हादसे के समय परिवार के सभी सदस्य घर के अंदर सो रहे थे। राहत की बात यह रही कि कार की टक्कर से किसी को चोट नहीं आई। हालांकि, घटना में स्टोर के शटर और कार को काफी नुकसान पहुंचा है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

सरदार पटेल यूनिवर्सिटी में पहली बार कैंपस प्लेसमेंट,दो विद्यार्थियों को मिला 3.8 लाख का सालाना पैकेज

ट्रेनिंग के दौरान 13,500 रुपये मासिक वेतन, ट्रेनिंग पूरी होने पर मिलेगा 3.8 लाख का पैकेज Summer express/मंडी,धर्मवीर।सरदार पटेल यूनिवर्सिटी (एसपीयू) मंडी ने रोजगार के क्षेत्र में एक नई उपलब्धि हासिल की है। यूनिवर्सिटी परिसर में पहली बार कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन किया गया, जिसमें दो विद्यार्थियों का चयन मोहाली की कंपनी में हुआ...

पेंशनरों पर FIR को लेकर सरकार के खिलाफ भड़की ज्वाइंट एक्शन कमेटी, सचिवालय घेराव की चेतावनी

Summer express/राहुल चावला, धर्मशाला।हिमाचल प्रदेश में पेंशनरों पर दर्ज एफआईआर को लेकर विवाद गहराता जा रहा है। पेंशनरों के खिलाफ पुलिस कार्रवाई से नाराज ज्वाइंट एक्शन कमेटी हिमाचल प्रदेश ने प्रदेश सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। धर्मशाला में आयोजित पत्रकार वार्ता में कमेटी के अध्यक्ष सुरेश ठाकुर ने एफआईआर को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए...
Summer Express - असम में हैरान करने वाला मामला: जिसे मृत मानकर किया अंतिम संस्कार, वह अगले दिन जिंदा लौटा घर

मानेसर के कासन गांव के जंगल में मिला अज्ञात महिला का क्षत-विक्षत शव, हत्या की आशंका

Summer express, गुरुग्राम। मानेसर के नजदीक कासन गांव के जंगल में एक अज्ञात महिला का क्षत-विक्षत शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। शव की हालत को देखते हुए आशंका जताई जा रही है कि महिला की हत्या करने के बाद उसका शव जंगल में फेंका गया होगा। सुनसान स्थान पर लंबे समय तक...

विधायक फंड कोई भीख नहीं, विकास कार्यों का पाई-पाई हिसाब देने को तैयार हूं: गोकुल सेतिया

Summer express, सिरसा। सिरसा की बदहाल नागरिक सुविधाओं और कथित भ्रष्टाचार के मुद्दे पर अपने खून से मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नाम पत्र लिखने वाले कांग्रेस विधायक गोकुल सेतिया ने मुख्यमंत्री के बयान पर पलटवार किया है।  रात सोशल मीडिया पर लाइव आकर सेतिया ने कहा कि विधायक फंड कोई भीख नहीं है, बल्कि...

कपाल मोचन मेले के लिए अंबाला रोडवेज ने चलाईं 100 से अधिक विशेष बसें, जीएम ने जांची व्यवस्था

Summer express, अंबाला (अंकुर कपूर)। हरियाणा के यमुनानगर स्थित ऐतिहासिक कपाल मोचन तीर्थ में चल रहे मेले में श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या को देखते हुए हरियाणा रोडवेज अंबाला डिपो ने विशेष बसों की व्यवस्था की है। श्रद्धालुओं को आने-जाने में परेशानी न हो, इसके लिए अंबाला छावनी और नारायणगढ़ बस स्टैंड से 100 से अधिक...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.