Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

शाहपुर फोरलेन पर हादसों पर लगेगा अंकुश, 360 डिग्री कैमरों से होगी निगरानी, अवैध कट होंगे बंद

Summer express/राहुल चावला, धर्मशाला।शाहपुर फोरलेन पर लगातार सामने आ रही सड़क दुर्घटनाओं को रोकने और यातायात व्यवस्था को सुरक्षित बनाने के लिए प्रशासन ने सख्त कदम उठाने की तैयारी शुरू कर दी है। फोरलेन पर अब 360 डिग्री रिवॉल्विंग कैमरों के माध्यम से वाहनों की गतिविधियों पर नजर रखी जाएगी। इसके साथ ही सड़क के बीच बने अनधिकृत कट बंद किए जाएंगे और दुर्घटना संभावित स्थानों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जाएंगे। इन व्यवस्थाओं को लेकर पुलिस और राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) के अधिकारियों ने संयुक्त रूप से विभिन्न स्थानों का निरीक्षण किया और मौके पर आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए।

पुलिस अधीक्षक कांगड़ा कुलभूषण वर्मा ने बताया कि गग्गल से रजोल तक फोरलेन का अधिकांश निर्माण कार्य पूरा हो चुका है, जबकि कुछ हिस्सों में काम अभी बाकी है। निरीक्षण के दौरान सामने आया कि फोरलेन पर कई स्थानों पर यातायात संकेतक, रिफ्लेक्टर टेप और दिशा सूचक बोर्ड लगाने की आवश्यकता है। विशेष रूप से उन स्थानों पर अतिरिक्त सावधानी बरतने के निर्देश दिए गए हैं, जहां सड़क का डायवर्जन किया गया है। यहां चेतावनी और दिशा संबंधी बोर्ड लगाए जाएंगे, ताकि वाहन चालकों को पहले से ही सड़क की स्थिति का पता चल सके। इसके अलावा संवेदनशील स्थानों पर W-Beam क्रैश बैरियर लगाने पर भी जोर दिया गया है।

360 डिग्री कैमरों से होगी निगरानी

शाहपुर में पहले से ही इंटेलिजेंट ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम (ITMS) काम कर रहा है। अब सड़क सुरक्षा को और मजबूत करने के लिए NHAI से फोरलेन पर 360 डिग्री रिवॉल्विंग कैमरे लगाने का आग्रह किया गया है। इन कैमरों से सड़क के विभिन्न हिस्सों पर निगरानी रखने में मदद मिलेगी। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि फोरलेन के बीच कई जगहों पर अवैध कट बने हुए हैं। इन कटों से दोपहिया वाहन चालक अचानक सड़क पार करते हैं, जिससे तेज रफ्तार वाहनों के साथ टक्कर होने का खतरा बना रहता है। ऐसे सभी अनधिकृत रास्तों और कटों को बंद करने के निर्देश दिए गए हैं।वहीं, फोरलेन पर वाहनों की गति सीमा फिलहाल 60 किलोमीटर प्रति घंटा निर्धारित है। यह सीमा भारत सरकार के सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय के निर्देशों के अनुसार लागू है। भविष्य में यातायात की स्थिति और सड़क सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए गति सीमा में बदलाव की जरूरत महसूस होती है तो NHAI इसका आकलन करेगा।

कच्छयारी चौक पर दो मिनट रोककर भेजे जाएंगे वाहन

कच्छयारी चौक पर बढ़ते यातायात दबाव को कम करने के लिए भी नई व्यवस्था लागू करने की योजना बनाई जा रही है। कांगड़ा बाईपास से हमीरपुर की ओर जाने वाले फोरलेन के शुरुआती हिस्से में वाहनों की संख्या लगातार बढ़ रही है। हमीरपुर और पालमपुर की तरफ से तेज गति से आने वाले वाहन जब कच्छयारी चौक पर पुराने दो-लेन मार्ग से जुड़ते हैं तो यहां जाम की स्थिति बन जाती है।इस समस्या के समाधान के लिए दो मिनट होल्डिंग प्वाइंट योजना तैयार की गई है। इसके तहत वाहनों को कुछ समय के लिए रोका जाएगा। करीब दो मिनट तक यातायात को नियंत्रित करने के बाद जब सड़क पर पर्याप्त जगह उपलब्ध होगी, तभी वाहनों को आगे मटौर चौक और धर्मशाला की ओर भेजा जाएगा। इससे चौक पर एक साथ वाहनों का दबाव कम करने में मदद मिलेगी।

तरुंजा मार्ग अपनाने की अपील, मटौर चौक का भी होगा सुधार

धर्मशाला जाने वाले वाहन चालकों को तरुंजा मार्ग का इस्तेमाल करने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है। इस संबंध में मार्ग पर आवश्यक दिशा सूचक बोर्ड भी लगाए गए हैं। प्रशासन का मानना है कि इस वैकल्पिक मार्ग के इस्तेमाल से मटौर चौक पर वाहनों की संख्या और जाम की समस्या को कम किया जा सकता है।

इसके अतिरिक्त मटौर चौक पर सड़क किनारे जमा मलबा हटाने, क्षतिग्रस्त सड़क की मरम्मत करने और जरूरत के अनुसार सड़क की चौड़ाई बढ़ाने को लेकर भी अधिकारियों ने निरीक्षण किया। NHAI अधिकारियों ने इन सुधार कार्यों को जल्द शुरू करवाने पर सहमति जताई है।प्रशासन का कहना है कि फोरलेन पर सुरक्षा इंतजामों को मजबूत करने, अवैध कट बंद करने, कैमरे लगाने और यातायात नियंत्रण की नई व्यवस्था लागू करने का उद्देश्य सड़क हादसों में कमी लाना है। इन कदमों के लागू होने से शाहपुर से कांगड़ा और धर्मशाला की ओर आने-जाने वाले वाहन चालकों को सुरक्षित और सुगम यातायात सुविधा मिलने की उम्मीद है।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

हिमाचल के 12 जिलों में पर्यटन विकास का खाका तैयार करेगा भाजपा पर्यटन प्रकोष्ठ

हिमाचल के हर जिले को पर्यटन के नक्शे पर लाने की तैयारी, भाजपा पर्यटन प्रकोष्ठ बनाएगा एक साल का रोडमैप Summer express/राहुल चावला, धर्मशाला।हिमाचल प्रदेश में पर्यटन गतिविधियों को नई दिशा देने और स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार के अवसर बढ़ाने के उद्देश्य से भाजपा पर्यटन प्रकोष्ठ ने प्रदेशव्यापी रणनीति तैयार करने की पहल की...

गन्ने के रेट को लेकर किसानों का हल्ला बोल, ट्रैक्टर मार्च निकाल विधायक कार्यालय पहुंचे किसान, 2 दिसंबर को CM आवास घेरने की चेतावनी

Summer express/पलवल/ परवेज खान-:हरियाणा में गन्ने के रेट में बढ़ोतरी की मांग को लेकर किसानों का आंदोलन लगातार उग्र होता जा रहा है। गन्ने का भाव 600 रुपये प्रति क्विंटल करने की मांग को लेकर किसान अब सड़कों पर उतरकर सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल रहे हैं। यमुनानगर की सरस्वती शुगर मिल में पिछले 14...
Summer Express - सीएम के खिलाफ सुधीर शर्मा का विशेषाधिकार हनन नोटिस

नशा माफिया पर जेसीबी चलाने की जरूरत, सरकार की इच्छाशक्ति पर सुधीर शर्मा ने उठाए सवाल

बड़े नशा तस्करों के नेटवर्क को तोड़ने की मांग, पुलिस को आधुनिक तकनीक और संसाधन उपलब्ध करवाने की उठाई आवाज Summer express/राहुल चावला, धर्मशाला।हिमाचल प्रदेश में लगातार बढ़ते नशे के कारोबार को लेकर सियासत तेज हो गई है। धर्मशाला से भाजपा विधायक सुधीर शर्मा ने प्रदेश सरकार को घेरते हुए नशा तस्करों के खिलाफ निर्णायक...

महिला आरक्षण बिल से राजनीति में बढ़ेगी महिलाओं की भागीदारी : भाजपा महिला मोर्चा 

Summer express/पलवल, सुंदर कुंडू -: पलवल में भाजपा महिला मोर्चा की नवनियुक्त जिला अध्यक्ष लता भारद्वाज ने महिला आरक्षण बिल को महिलाओं के राजनीतिक सशक्तिकरण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया है।रविवार को पलवल के विश्राम गृह में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान उन्होंने कहा कि संसद और विधानसभा में महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण...

अंधेरी सड़क पर मौत बनकर दौड़ा अज्ञात वाहन, ई-रिक्शा चालक की जान गई; तीन बच्चों के सिर से उठा पिता का साया

Summer express/राकेश कुमार शर्मा/करनाल-:करनाल जिले में सड़क हादसों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। रावर-गंजोगढ़ी मार्ग पर देर रात एक दर्दनाक दुर्घटना में ई-रिक्शा चालक की जान चली गई। तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ई-रिक्शा को जोरदार टक्कर मारने के बाद मौके से फरार हो गया। हादसा इतना भीषण था कि चालक को...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.