Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

हरियाणा में बदला मौसम का मिजाज, 4 दिन तक बारिश के आसार

चंडीगढ़ | हरियाणा में मौसम ने करवट ले ली है। कई जिलों में सुबह से ही हल्की बारिश और बादल छाए रहने के कारण वातावरण सुहावना हो गया है। मौसम विभाग ने आगामी चार दिनों तक प्रदेशभर में बारिश और तेज हवाओं के साथ बिजली गिरने की संभावना जताई है। इस बदलाव से तापमान में गिरावट आने की उम्मीद है, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिल सकती है।

28 जून को हरियाणा में पहुंचेगा मानसून

मौसम विभाग के अनुसार, 19 जून से प्री-मानसूनी हवाएं चलने की संभावना है, जिससे मौसम में और बदलाव आएगा। वहीं, 28 जून को मानसून की आधिकारिक एंट्री हरियाणा में होने का अनुमान है और 3 जुलाई तक पूरे प्रदेश में मानसून सक्रिय हो जाएगा।

जिलावार बारिश की संभावना

16 जून को:

  • 25% बारिश की संभावना: सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, भिवानी, जींद, कैथल, चरखी दादरी
  • 25-50% बारिश की संभावना: महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, झज्जर, रोहतक, मेवात, फरीदाबाद, गुरुग्राम, पलवल, सोनीपत, पानीपत, करनाल, कुरुक्षेत्र, अंबाला, पंचकूला, यमुनानगर

17 जून को:

  • सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, भिवानी, जींद: बारिश की संभावना नहीं
  • कैथल, कुरुक्षेत्र, चरखी दादरी: 25%
  • बाकी जिलों में: 25-50% संभावना

18 जून को:

  • सिरसा, फतेहाबाद: बारिश के आसार कम
  • हिसार, भिवानी, जींद, कैथल, कुरुक्षेत्र, चरखी दादरी: 25%
  • अन्य जिलों में: 25-50% संभावना

19 जून को:

  • अंबाला, पंचकूला, यमुनानगर में 75-100% बारिश की संभावना
  • अन्य जिलों में भी हल्की से मध्यम बारिश की उम्मीद

बीते दिन कई जिलों में गिरी बारिश

रविवार को भी प्रदेश के कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई, जिससे तापमान में गिरावट आई। शनिवार तक तापमान जहां 45 डिग्री के करीब था, वह अब 40 डिग्री से नीचे आ गया है। मौसम में आए इस बदलाव से लोगों को गर्मी से राहत मिली है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

अग्रोहा धाम में अग्रवाल समाज का 43वां वार्षिक मेला, हिमाचल के राज्यपाल सहित कई प्रमुख हस्तियां पहुंचीं

Summer express, हिसार। अग्रवाल समाज के प्रमुख धार्मिक स्थल अग्रोहा धाम में शरद पूर्णिमा के अवसर पर रविवार को 43वें वार्षिक मेले का आयोजन किया गया। मेले में हरियाणा, पंजाब, राजस्थान, चंडीगढ़, बिहार, मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश समेत कई राज्यों से श्रद्धालु पहुंचे। आयोजन के लिए अग्रोहा धाम को रंग-बिरंगी रोशनी, फूलों और आकर्षक...

अमेरिका में नीरज फरीदपुरिया और हिमांशु भाऊ की गिरफ्तारी की चर्चा, भारत प्रत्यर्पण की तैयारी

Summer express, अनिल मंगला, फरीदाबाद।हरियाणा के फरीदाबाद जिले के फरीदपुर गांव के रहने वाले नीरज फरीदपुरिया और हरियाणा के वांछित अपराधी हिमांशु भाऊ को अमेरिका में गिरफ्तार किए जाने की खबर सामने आई है। सूत्रों के मुताबिक, दोनों को अमेरिका में एक साथ रहने के दौरान पकड़ा गया। बताया जा रहा है कि हरियाणा एसटीएफ...

स्वर्ण आयोग के गठन को लेकर मंत्री विक्रमादित्य सिंह का समर्थन, बोले- हर वर्ग को मिले अपनी आवाज रखने का मंच

Summer express/शिमला/ संजू -: हिमाचल प्रदेश में स्वर्ण आयोग के गठन की मांग को लेकर लोक निर्माण एवं शहरी विकास मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने अपनी बात रखी है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के प्रत्येक वर्ग को अपनी समस्याएं सरकार तक पहुंचाने और अपनी आवाज उठाने के लिए उचित मंच मिलना चाहिए। साथ ही उन्होंने स्पष्ट किया...

पंचायतों में घर-घर से उठेगा सूखा कचरा, प्लास्टिक बोतलों के लिए 16 रुपये प्रति किलो की दर तय

Summer express/हमीरपुर, अरविंद -:स्वच्छ भारत मिशन के तहत ग्रामीण क्षेत्रों में कचरा प्रबंधन को बेहतर बनाने के लिए नई व्यवस्था लागू की जा रही है। इसके तहत अब पंचायतों में घर-घर जाकर सूखा कचरा एकत्रित किया जाएगा। प्लास्टिक कचरे के उचित संग्रहण और निस्तारण के लिए पंचायत स्तर पर यूजर चार्ज भी निर्धारित किए जाएंगे।...

ऊना में कांग्रेस नेताओं ने भाजपा और चुनाव आयोग पर उठाए सवाल, संविधान दिवस तक मुख्य चुनाव आयुक्त को हटाने का लक्ष्य

Summer express/ऊना/ राकेश -:हिमाचल प्रदेश के ऊना में कांग्रेस के वोट बचाओ अभियान के तहत आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में पार्टी नेताओं ने भाजपा और चुनाव आयोग पर तीखे हमले किए। राजस्थान से सांसद एवं अभियान प्रभारी हरीश चन्द्र मीणा, हिमाचल कांग्रेस प्रभारी रजनी पाटिल और उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने चुनाव प्रक्रिया की निष्पक्षता पर सवाल...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.