Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

राजस्थान में अदृश्य शक्ति चला रही सरकार, जनप्रतिनिधियों की भूमिका गौण: गोविंद सिंह डोटासरा का भाजपा पर निशाना

जयपुर | राजस्थान प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने राज्य की भाजपा सरकार पर करारा हमला करते हुए कहा कि मौजूदा सरकार का आमजन की भलाई से कोई सरोकार नहीं है। उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य में चुने हुए जनप्रतिनिधि नहीं, बल्कि एक “अदृश्य शक्ति” शासन चला रही है।

जयपुर में संवाददाताओं से बातचीत करते हुए डोटासरा ने कहा, “राज्य सरकार की प्राथमिकता में न तो नई जनकल्याणकारी योजनाएं हैं और न ही पिछली सरकार की योजनाओं को मजबूती देना। भाजपा के नेता एक-दूसरे की ‘गोभी खोदने’ में लगे हुए हैं, जनता की चिंता किसी को नहीं है।”

उन्होंने दावा किया कि वर्तमान सरकार में मंत्री और यहां तक कि मुख्यमंत्री तक खुले तौर पर स्वीकार करते हैं कि दिल्ली से सीधे निगरानी हो रही है, जिससे वे फोन पर बातचीत से भी कतराते हैं। डोटासरा ने कहा, “लोग बताते हैं कि मंत्री और मुख्यमंत्री कहते हैं कि हमसे फोन पर सीधे बात न करें, क्योंकि हमारा फोन दिल्ली वाले सुनते हैं। अब आप सोच सकते हैं कि ऐसा राज्य कैसे चल रहा होगा।”

डोटासरा ने यह भी कहा कि वर्तमान सरकार में असली सत्ता निर्वाचित जनप्रतिनिधियों के पास नहीं, बल्कि पर्दे के पीछे से चल रही ताकतों के हाथ में है।

संगठन को लेकर उठे सवालों पर दिया जवाब

सचिन पायलट के प्रदेशाध्यक्ष रहते कांग्रेस संगठन की स्थिति को लेकर पूछे गए सवाल पर डोटासरा ने कहा, “अगर उस वक्त संगठन कमजोर होता तो हम राज्य की सत्ता में कैसे आते? उस समय संगठन मजबूत था और अब भी हम पूरी मेहनत से काम कर रहे हैं।”

गौरतलब है कि 2018 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने सचिन पायलट के नेतृत्व में जीत हासिल कर राजस्थान में सरकार बनाई थी।

डोटासरा ने यह बयान जयपुर में आयोजित पार्टी की जयपुर, उदयपुर और कोटा संभाग के विधानसभा समन्वयकों की बैठक के दौरान दिया।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

हिमाचल के जनजातीय क्षेत्रों में हानले की तर्ज पर बनेगा खगोलीय केंद्र: सुक्खू ने केंद्र से मांगा सहयोग

Summer express/शिमला -: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी तथा पृथ्वी विज्ञान राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. जितेंद्र सिंह से भेंट कर हिमाचल प्रदेश में विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी आधारित विकास को गति देने से जुड़े विभिन्न प्रस्तावों पर चर्चा की। बैठक में विशेष रूप से प्रदेश के दूरदराज और जनजातीय...

अंबाला में बढ़ा स्वाइन फ्लू का खतरा, अब तक 6 मरीजों में संक्रमण की पुष्टि

summer express , अंबाला (अंकुर कपूर)। अंबाला जिले में स्वाइन फ्लू के बढ़ते मामलों ने स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ा दी है। जिले में अब तक स्वाइन फ्लू के 6 मरीज सामने आ चुके हैं। स्वास्थ्य विभाग लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए है और संक्रमण की रोकथाम के लिए आवश्यक तैयारियां तेज कर दी...

डेंटल कालेजों में सरकारी डाक्टरों के लिए आरक्षित रहेंगी स्टेट कोटे की 40 प्रतिशत सीटें

Summer express, मोनिका रावत, चंडीगढ़ I हरियाणा में मास्टर आफ डेंटल सर्जरी (एमडीएस) में नए शैक्षणिक सत्र में सरकारी व निजी डेंटल कालेजों और विश्वविद्यालयों में दाखिलों की प्रक्रिया तय कर दी गई है। सरकारी संस्थानों में आधी सीटें नीट एमडीएस-2026 की आल इंडिया मेरिट और शेष सीटें हरियाणा स्टेट मेरिट के आधार पर भरी...

सीएम मीटिंग के फैसलों के क्रियान्वयन पर सरकार की नजर

Summer express,मोनिका रावत , चंडीगढ़ I मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में होने वाली बैठकों में लिए निर्णयों एवं दिए गए निर्देशों का समयबद्ध और परिणामोन्मुखी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के लिए सरकार सख्त हो गई है। मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) के माध्यम से हर निर्णय को स्पष्ट एक्शन प्वाइंट में परिवर्तित कर उसके लिए जिम्मेदार विभाग और...

अभिलाष मौत मामले में तीन युवक गिरफ्तार, नशे के सेवन की बात आई सामने

Summer express/धर्मशाला, राहुल चावला-:कांगड़ा जिले के लंबागांव थाना क्षेत्र में 17 वर्षीय अभिलाष की मौत के मामले में पुलिस ने तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस जांच में सामने आया है कि अभिलाष को 27 जुलाई को तलवाड़ गांव के समीप बरामद किया गया था। उस समय उसकी तबीयत खराब थी, जिसके बाद उसे...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.