Facebook-f Youtube X-twitter

जयराम ठाकुर बोले: मोदी सरकार ने बदली देश की दिशा-दशा, 11 सालों में किए ऐतिहासिक फैसले

मंडी। हिमाचल प्रदेश के नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने मंडी जिले के सराज विधानसभा क्षेत्र के छतरी में आयोजित ‘विकसित भारत संकल्प यात्रा’ के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 11 साल के कार्यकाल की सराहना की। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने देश को नई दिशा दी है और ऐसे काम किए हैं, जिनकी पहले सिर्फ कल्पना की जाती थी।

योजनाओं का लाभ सीधे आम जनता को: जयराम ठाकुर

ठाकुर ने कहा कि केंद्र की योजनाएं बिना किसी भ्रष्टाचार के लाभार्थियों तक पहुंच रही हैं। उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री के उस बयान का हवाला दिया, जिसमें कहा गया था कि दिल्ली से भेजे गए 1 रुपये में से सिर्फ 15 पैसे ही जनता तक पहुंचते हैं, बाकी भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ जाते हैं। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने इस ‘बिचौलिया तंत्र’ को खत्म किया है।

उन्होंने बताया कि किसान सम्मान निधि, प्रधानमंत्री आवास योजना, शौचालय निर्माण जैसी योजनाओं के तहत मिलने वाली राशि सीधे खातों में ट्रांसफर की जाती है, जिससे करोड़ों लोग लाभान्वित हुए हैं। उन्होंने आयुष्मान भारत योजना को भी गरीबों के लिए संजीवनी बताया।

370 हटाना, राम मंदिर निर्माण जैसे निर्णय बदले देश का चेहरा

जयराम ठाकुर ने केंद्र सरकार के कई अहम फैसलों का उल्लेख करते हुए कहा कि मोदी सरकार ने अनुच्छेद 370 को हटाकर जम्मू-कश्मीर को मुख्यधारा से जोड़ा। इसके अलावा राम मंदिर निर्माण, ट्रिपल तलाक का खात्मा, महिलाओं को विधायिका में आरक्षण और नागरिकता संशोधन कानून जैसे ऐतिहासिक निर्णय लिए गए हैं।

उन्होंने कहा कि जम्मू-कश्मीर में अब दुनिया का सबसे ऊंचा रेल पुल बनकर तैयार है, जिस पर वंदे भारत ट्रेन दौड़ रही है। साथ ही सिंधु जल समझौते को निलंबित करना भी सरकार की कूटनीतिक सफलता का प्रतीक है।

ऑपरेशन सिंदूर’ और नक्सलवाद पर कड़ा प्रहार

आंतरिक सुरक्षा पर बात करते हुए जयराम ठाकुर ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ का ज़िक्र किया, जो पाकिस्तान में आतंकी ठिकानों को निशाना बनाने के लिए चलाया गया। उन्होंने दावा किया कि नक्सलवाद अब केवल कुछ जिलों तक सिमट चुका है और जल्द ही भारत को नक्सलवाद से पूरी तरह मुक्त किया जाएगा।

देश को विकसित बनाने में हर नागरिक की भूमिका जरूरी

ठाकुर ने कहा कि विकसित भारत 2047 के लक्ष्य को हासिल करने के लिए प्रत्येक नागरिक को आगे आना होगा। उन्होंने कहा कि अगर जनता प्रधानमंत्री के विजन में भागीदार बने, तो यह सपना समय से पहले साकार हो सकता है।

प्रधानमंत्री को मिले साइप्रस के सर्वोच्च सम्मान पर बधाई

जयराम ठाकुर ने पीएम मोदी को साइप्रस के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘ग्रैंड क्रॉस ऑफ द ऑर्डर ऑफ मकारियोस तृतीय’ से नवाजे जाने पर शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि यह सम्मान न केवल प्रधानमंत्री का, बल्कि 140 करोड़ भारतीयों का गौरव है।

मेला उत्सव और विकास कार्यों में भी की भागीदारी

अपने सराज क्षेत्र के बगड़ाथाच में आयोजित मिहाच मेला उत्सव में भाग लेते हुए ठाकुर ने कहा कि मेले हमारी सांस्कृतिक पहचान का प्रतीक हैं और हमें इन्हें संरक्षित करना चाहिए। इस दौरान उन्होंने नवनिर्मित पंचायत भवन का उद्घाटन भी किया।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

धर्मशाला–मैक्लोडगंज मार्ग पर भूस्खलन से क्षतिग्रस्त सड़क के पुनर्निर्माण में देरी

धर्मशाला,राहुल-:धर्मशाला से मैक्लोडगंज को जोड़ने वाले महत्वपूर्ण मार्ग पर कोतवाली बाजार के रास्ते डीसी आवास के समीप हुए भूस्खलन के कारण क्षतिग्रस्त सड़क के पुनर्निर्माण का कार्य अभी तक शुरू नहीं हो पाया है। लोक निर्माण विभाग इस कार्य को आगे बढ़ाने के लिए एनआईटी हमीरपुर के विशेषज्ञों की सलाह का इंतजार कर रहा है।...

कमला नेहरू अस्पताल से गायनी वार्ड शिफ्ट करने के फैसले पर बवाल, भाजपा का धरना

शिमला,संजू-:शिमला में मातृ एवं शिशु अस्पताल कमला नेहरू (KNH) से गायनी वार्ड को IGMC शिफ्ट करने के फैसले का विरोध तेज होता जा रहा है। जनवादी महिला समिति के बाद अब भाजपा भी खुलकर सरकार के खिलाफ उतर आई है। भाजपा जिला शिमला ने अस्पताल के बाहर धरना-प्रदर्शन कर प्रदेश सरकार से इस निर्णय को...

कोटखाई में ओलावृष्टि से नुकसान का सर्वे तेज, ट्रैफिक और नशा मुक्ति पर प्रशासन सख्त

शिमला,संजू-:कोटखाई के एसडीएम अभिषेक भरवाल ने हाल ही में हुई ओलावृष्टि और बर्फबारी से हुए नुकसान को लेकर बड़ा अपडेट दिया है। प्रशासन ने प्रभावित क्षेत्रों का सर्वे तेज कर दिया है ताकि जल्द मुआवजा दिया जा सके। इसके साथ ही ट्रैफिक व्यवस्था सुधारने और नशे के खिलाफ सख्त अभियान चलाने की भी तैयारी की...

पंचायत चुनावों में पार्टी आधार नहीं होगा मान्य, भाजपा पर महिला आरक्षण को लेकर सियासत का आरोप-मुख्यमंत्री

शिमला,संजू-:  हिमाचल प्रदेश की राजनीति में अहम संकेत देते हुए मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने स्पष्ट किया है कि आगामी पंचायत चुनाव पार्टी के आधार पर नहीं लड़े जाएंगे। प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में आयोजित कार्यसमिति की पहली बैठक में शामिल होने पहुंचे मुख्यमंत्री ने मीडिया से बातचीत में कहा कि पंचायत स्तर पर...

नूरपुर में गैस सिलेंडर की किल्लत से जनता परेशान,वितरण व्यवस्था पर उठे सवाल

नूरपुर ,संजीव-:नूरपुर क्षेत्र में गैस सिलेंडरों की कमी को लेकर आम जनता में गहरी नाराज़गी देखने को मिल रही है। स्थानीय निवासियों ने गैस वितरण प्रणाली को अव्यवस्थित बताते हुए प्रशासन से तत्काल सुधार की मांग की है। लोगों का कहना है कि वर्तमान व्यवस्था के कारण उन्हें काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा...

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.