Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

गजेंद्र सिंह शेखावत का कांग्रेस पर तीखा हमला: “फोन टैपिंग पर नैतिक अधिकार खो चुकी है कांग्रेस”

जयपुर। केंद्रीय संस्कृति और पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा के आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि गहलोत सरकार के कार्यकाल में फोन टैपिंग को लेकर जो खुलासे हुए, वे तत्कालीन मुख्यमंत्री के ओएसडी ने ही सार्वजनिक किए थे। ऐसे में कांग्रेस को इस मुद्दे पर बोलने का कोई नैतिक अधिकार नहीं रह जाता।

कांग्रेस को पहले खुद झांकना चाहिए: शेखावत

मंगलवार को अपने निवास पर मीडिया से बात करते हुए शेखावत ने कहा कि गहलोत सरकार के कई मंत्री, विधायक और यहां तक कि उप मुख्यमंत्री तक सार्वजनिक रूप से एक-दूसरे पर आरोप लगाते रहे हैं। ऐसे में कांग्रेस को दूसरों पर सवाल उठाने से पहले अपने भीतर झांकने की जरूरत है।

उन्होंने कांग्रेस की ओर से जातीय जनगणना पर की गई टिप्पणी को लेकर कहा कि जब कोई विषय न समझ आए, या जानबूझकर न समझा जाए, तो उस पर प्रतिक्रिया देने की बजाय हंसकर टाल देना ज्यादा बेहतर होता है। उन्होंने कहा कि भाजपा एक सामूहिक नेतृत्व वाली पार्टी है, जो परिवार की भावना से कार्य करती है।

प्रधानमंत्री को मिला सम्मान, पूरे भारत का सम्मान”

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को साइप्रस में मिले अंतरराष्ट्रीय सम्मान पर प्रतिक्रिया देते हुए शेखावत ने कहा कि यह सम्मान सिर्फ प्रधानमंत्री का नहीं, बल्कि पूरे भारतवर्ष का सम्मान है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने विश्वभर में भारत की कूटनीतिक स्थिति को सशक्त किया है और यह देश की 140 करोड़ जनता के गौरव का प्रतीक है।

भारत विरोधियों को करारा जवाब

भारत की वैश्विक रणनीति पर बोलते हुए शेखावत ने कहा कि उरी, पुलवामा और पहलगाम जैसी घटनाओं के बाद भारत ने जिस तरह दुनिया को अपनी सैन्य और राजनीतिक ताकत दिखाई, उससे भारत विरोधियों के हौसले पस्त हो गए हैं। उन्होंने कहा कि कुछ तत्व भारत की ताकत से घबराकर लगातार उसका विरोध कर रहे हैं, लेकिन इससे भारत की छवि और आत्मबल पर कोई असर नहीं पड़ेगा।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

युवा शक्ति की प्रतीक है चैंपियन बेटी मानसी : नरेन्द्र अत्री

Summer express, आरविंदर सिंह, हमीरपुर | एन. सी.ओ.ई, साई सैंटर हमीरपुर की बैडमिंटन खिलाड़ी मानसी ने कोच्चि में हुए ऑल इंडिया सीनियर रैंकिंग बैडमिंटन चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतकर साई सैंटर हमीरपुर का नाम रोशन किया है व राष्ट्र भर में अपनी श्रेष्ठता सिद्ध की है। मानसी की इस उत्कृष्ट उपलब्धि पर हिमाचल प्रदेश ओलंपिक संघ...

शिमला में भूस्खलन का खतरा बढ़ा, कई भवनों पर मंडराया संकट

Summer express, शिमला | हिमाचल प्रदेश में लगातार हो रही बारिश ने कई इलाकों में हालात गंभीर बना दिए हैं। चंबा से लेकर शिमला तक भारी वर्षा और भूस्खलन की घटनाओं के बीच राजधानी शिमला के लोअर पंथाघाटी क्षेत्र में भी भू-स्खलन का खतरा बढ़ गया है। पहाड़ी में दरारें आने और जमीन खिसकने की...

डाक सेवक के कमरे से 832 अवितरित डाक बरामद, कर्मचारी निलंबित  

Summer express, आरविंदर सिंह, हमीरपुर | हमीरपुर जिला के उपमंडल सुजानपुर के उपडाकघर भलेठ के अंतर्गत आने वाली करोट डाक शाखा में तैनात ग्रामीण डाक सेवक के कमरे से बड़ी संख्या में अवितरित डाक, सरकारी दस्तावेज, एटीएम कार्ड, पैन कार्ड, आधार कार्ड और अन्य महत्वपूर्ण डाक सामग्री बरामद होने के मामले में डाक विभाग ने कड़ी...

हमीरपुर में कुलदीप पठानिया का विपक्ष पर हमला, बोले- पैसों की राजनीति ज्यादा दिन नहीं चलेगी

Summer express, आरविंदर सिंह ,हमीरपुर। हिमाचल प्रदेश कृषि विपणन बोर्ड के अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक कुलदीप पठानिया ने विपक्षी नेताओं पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि केवल पैसे के दम पर राजनीति करने वाले नेताओं का राजनीतिक भविष्य अधिक समय तक टिकने वाला नहीं है। उन्होंने दावा किया कि ऐसे लोगों का राजनीतिक जहाज...

60 से अधिक रिसर्च पेपर प्रकाशित, प्रकृति संरक्षण के बिना विकास अधूरा : डॉ. अभिनव चौधरी

Summer express, राहुल चावला , कांगड़ा |  पेशे से चिकित्सक और जुनून से पक्षी प्रेमी एवं बर्ड फोटोग्राफर डॉ. अभिनव चौधरी ने कहा है कि प्रकृति और पक्षियों के प्रति लगाव ने उन्हें पिछले दो दशकों से अधिक समय तक हिमाचल के जंगलों, पहाड़ों और दुर्गम क्षेत्रों तक पहुंचाया। इस दौरान उन्होंने 600 से अधिक पक्षी...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.