Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

सोने-चांदी के भाव में जोरदार उछाल, MCX पर सोना ₹1.53 लाख के पार

summer express, नई दिल्ली। घरेलू वायदा बाजार में मंगलवार को सोने और चांदी की कीमतों में तेज उछाल देखने को मिला। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोने का भाव 1,005 रुपये की बढ़त के साथ 1,53,823 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। वहीं, चांदी की कीमत में भी 1,991 रुपये की तेजी दर्ज की गई और यह बढ़कर 2,41,007 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी कीमती धातुओं में तेजी

घरेलू बाजार के साथ-साथ अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी सोने और चांदी के वायदा भाव मजबूत बने हुए हैं। कॉमेक्स पर सोने का वायदा भाव 4,466.50 डॉलर प्रति औंस पर खुला। इससे पहले इसका क्लोजिंग स्तर 4,476.60 डॉलर प्रति औंस था। कारोबार के दौरान सोने की कीमत 3.20 डॉलर की बढ़त के साथ 4,479.80 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई।

सोने ने इस साल अब तक 5,586.20 डॉलर प्रति औंस का उच्चतम स्तर भी छुआ है। इससे कीमती धातु में निवेशकों की मजबूत दिलचस्पी का संकेत मिलता है।

चांदी की कीमत भी बढ़ी

कॉमेक्स पर चांदी के वायदा भाव 66.73 डॉलर प्रति औंस पर खुले। पिछले कारोबारी सत्र में इसका क्लोजिंग भाव 66.74 डॉलर प्रति औंस था। कारोबार के दौरान चांदी में 0.88 डॉलर की तेजी आई और यह 67.63 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में चांदी का भाव इस साल अब तक 121.79 डॉलर प्रति औंस का उच्चतम स्तर छू चुका है। घरेलू और अंतरराष्ट्रीय दोनों बाजारों में सोने-चांदी की कीमतों में तेजी से निवेशकों और सराफा बाजार की गतिविधियों पर भी असर पड़ सकता है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

1208 कर्मचारियों में से 90 फीसदी के डमी होने का संदेह, मेयर मैडम पूरी सूची सार्वजनिक करें : गोशा

दलजीत विक्की |लुधियानासमर न्यूज भाजपा नेता गुरदीप सिंह गोशा ने लुधियाना नगर निगम में 1208 कर्मचारियों की भर्ती और तैनाती को लेकर गंभीर सवाल उठाते हुए मेयर मैडम से मांग की है कि इन सभी कर्मचारियों की पूरी सूची सार्वजनिक की जाए।गोशा ने आरोप लगाया कि इन 1208 कर्मचारियों में से लगभग 90 प्रतिशत के...

सफाई विवाद सुलझा, पार्षद निधि गुप्ता को आप का नोटिस

लक्की मेहता |लुधियानासमर न्यूज निगम के जनरल हाउस में वार्ड की सफाई का मुद्दा उठाने को लेकर आम आदमी पार्टी की पार्षद निधि गुप्ता और चीफ सेनेटरी इंस्पेक्टर (सीएसआई) नीशु घई के बीच हुआ विवाद मंगलवार को मेयर कैंप हाउस में हुई बैठक में सुलझ गया। बैठक में वार्ड की सफाई संबंधी समस्याओं पर चर्चा...

10 मिनट में शिकायत समाधान का प्रयास : डीसीपीसुरक्षा को 24 घंटे हाजिर रहेंगे : एडीसीपी ट्रैफिक

सहजप्रीत सिंह | लुधियानासमर न्यूज त्योहारी सीजन के दौरान शहर में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने और किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए लुधियाना पुलिस ने अपनी सक्रियता बढ़ा दी है। बस स्टैंड के पास डीसीपी अरविंद मिन्ना और एडीसीपी ट्रैफिक सुखविंदर सिंह ने ट्रैफिक पुलिस, पीसीआर बाइक और पीसीआर गाड़ियों में तैनात पुलिस...

ज्ञानेश कुमार विवाद: क्या मोदी-शाह की सियासत को पहली बार मिल रही चुनौती?

मोहित प्रेम शर्मा एडिटर | द समर न्यूज (हिमाचल प्रदेश)भारतीय राजनीति में लंबे समय से एक सवाल उठता रहा है- क्या नरेंद्र मोदी और अमित शाह की मजबूत राजनीतिक रणनीति के सामने विपक्ष कभी प्रभावी चुनौती खड़ी कर पाएगा? चुनाव दर चुनाव भाजपा की संगठनात्मक ताकत, नेतृत्व की आक्रामक शैली और विपक्ष की बिखरी हुई...

बंगा से कांग्रेस टिकट के लिए मीना सिंह सूंड ने ठोका दावा

जगदीश लाल | बंगापंजाब में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर बंगा (आरक्षित) सीट पर कांग्रेस की टिकट के लिए दावेदारी तेज होने लगी है। कांग्रेस के दिवंगत विधायक चौधरी तरलोचन सिंह सूंड की पत्नी मीना सिंह सूंड ने भी अपनी दावेदारी पेश की है। उनका कहना है कि उनका परिवार तीन पीढ़ियों से कांग्रेस से...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.