Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

धर्मशाला में 15वें अंतरराष्ट्रीय फिल्म फेस्टिवल का आगाज 29 अक्टूबर से, 40 देशों की 95 फिल्में होंगी प्रदर्शित

Summer express/राहुल चावला, धर्मशाला-:धर्मशाला में 29 अक्टूबर से 1 नवंबर तक आयोजित होने वाले 15वें अंतरराष्ट्रीय फिल्म फेस्टिवल में इस बार 40 देशों की 95 फिल्मों का प्रदर्शन किया जाएगा। स्वतंत्र सिनेमा, हिमालयी संस्कृति और स्थानीय कहानियों को समर्पित इस आयोजन में दुनिया भर के फिल्म निर्माता अपनी फिल्मों के माध्यम से दर्शकों से रूबरू होंगे। फेस्टिवल में भारतीय फिल्मों के वर्ल्ड, एशियन और इंडियन प्रीमियर के साथ हिमाचल प्रदेश के गद्दी समुदाय पर आधारित फिल्म ‘कटी की राती’ (हंटर्स मून) भी आकर्षण का केंद्र रहेगी।

फेस्टिवल को लेकर आयोजित कार्यक्रम में एडीसी विनय कुमार ने कहा कि वर्ष 2012 में शुरू हुआ यह आयोजन आज अपने 15वें संस्करण तक पहुंच गया है, जो एक बड़ी उपलब्धि है। उन्होंने फेस्टिवल की शुरुआत करने वाली ऋतु सरीन और तेनजिंग के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि यह आयोजन सांस्कृतिक गतिविधियों को बढ़ावा देने के साथ स्थानीय अर्थव्यवस्था को भी मजबूती प्रदान कर रहा है।उन्होंने बताया कि फेस्टिवल में शामिल होने के लिए विभिन्न राज्यों और देशों से करीब 1200 से 1500 मेहमानों के धर्मशाला पहुंचने की उम्मीद है। इससे होटल कारोबार, टैक्सी ऑपरेटरों और अन्य स्थानीय व्यवसायों को लाभ मिलेगा। इस तरह फिल्म फेस्टिवल पर्यटन को बढ़ावा देने में भी अहम भूमिका निभा रहा है।फेस्टिवल निदेशक ऋतु सरीन ने बताया कि तिब्बतन चिल्ड्रन्स विलेज के समीप आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम में फीचर, शॉर्ट और मीडियम लेंथ की फिल्में दिखाई जाएंगी। इस बार 10 भारतीय फिल्मों के वर्ल्ड प्रीमियर, 10 फिल्मों के एशियन प्रीमियर और 10 फिल्मों के इंडियन प्रीमियर होंगे। उन्होंने कहा कि फेस्टिवल स्वतंत्र फिल्म निर्माताओं को अपनी कहानियां और विचार दर्शकों तक पहुंचाने का महत्वपूर्ण मंच प्रदान करता है।

इस वर्ष हिमाचल के गद्दी समुदाय पर आधारित फिल्म ‘कटी की राती’ भी प्रदर्शित होगी, जिसमें स्थानीय स्तर पर करीब 40 लोगों ने अभिनय किया है। इसके अलावा हिमालयी क्षेत्रों की नौ फिल्मों को शामिल किया गया है।

 हिमालयी क्षेत्र के सात फिल्म निर्माताओं के लिए मेंटरशिप कार्यक्रम भी शुरू किया गया है। इसमें एक हिमाचली फिल्म निर्माता भी शामिल है। अनुभवी फिल्मकार प्रतिभागियों को उनकी पहली या दूसरी फिल्म बनाने में मार्गदर्शन देंगे।ऋतु सरीन ने कहा कि धर्मशाला में पर्याप्त स्क्रीनिंग हॉल और तकनीकी सुविधाओं की कमी आयोजन के विस्तार में चुनौती है। फिल्मों के प्रदर्शन के लिए दिल्ली से उपकरण मंगवाने पड़ते हैं। इस बार तिब्बतन चिल्ड्रन्स विलेज में बड़े हॉल के अलावा पार्टनर पिक्चर टाइम के तीन इन्फ्लेटेबल हॉल भी लगाए जाएंगे। उन्होंने बताया कि फिल्म स्क्रीनिंग के पास 10 दिन पहले ही सोल्ड आउट हो चुके हैं, जबकि फेस्टिवल के अन्य कार्यक्रमों में प्रवेश सभी के लिए खुला रहेगा।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

धर्मशाला में 15वें अंतरराष्ट्रीय फिल्म फेस्टिवल का आगाज 29 अक्टूबर से, 40 देशों की 95 फिल्में होंगी प्रदर्शित

Summer express/राहुल चावला, धर्मशाला-:धर्मशाला में 29 अक्टूबर से 1 नवंबर तक आयोजित होने वाले 15वें अंतरराष्ट्रीय फिल्म फेस्टिवल में इस बार 40 देशों की 95 फिल्मों का प्रदर्शन किया जाएगा। स्वतंत्र सिनेमा, हिमालयी संस्कृति और स्थानीय कहानियों को समर्पित इस आयोजन में दुनिया भर के फिल्म निर्माता अपनी फिल्मों के माध्यम से दर्शकों से रूबरू...
Summer Express - Auto Draft

सोनीपत में हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से युवक और किशोर की मौत

Summer express, सोनीपत। ककरोई रोड स्थित देवनगर में एक दुकान की तीसरी मंजिल पर शेड लगाने के दौरान करंट लगने से युवक और किशोर की मौत हो गई। दोनों वेल्डिंग का काम कर रहे थे। इसी दौरान लोहे का पाइप ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन बिजली लाइन से छू गया। करंट लगने से दोनों गंभीर...

हरियाणा में समानांतर बिजली लाइसेंस रद्द करने की मांग, एआईपीईएफ ने मुख्यमंत्री से हस्तक्षेप की अपील की

Summer express, चंडीगढ़। हरियाणा में समानांतर बिजली वितरण लाइसेंस के विरोध में बिजली कर्मचारियों और इंजीनियरों की हड़ताल के बीच ऑल इंडिया पावर इंजीनियर्स फेडरेशन (एआईपीईएफ) ने राज्य सरकार से तत्काल हस्तक्षेप करने की मांग की है। फेडरेशन ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से कैबिनेट की बैठक बुलाकर पूरे प्रदेश में समानांतर बिजली वितरण लाइसेंस...

अंबाला में बिजली कर्मचारियों की हड़ताल से लोग परेशान, पानी और बच्चों की पढ़ाई प्रभावित

Summer express, अंकुर कपूर, अंबाला। हरियाणा बिजली बोर्ड वर्कर यूनियन की तीन दिवसीय हड़ताल का असर अंबाला में भी देखने को मिल रहा है। हड़ताल के दूसरे दिन शहर के कई इलाकों में बिजली आपूर्ति बाधित रही, जबकि कुछ क्षेत्रों में बिजली चालू रही। बिजली न होने से लोगों को पानी की किल्लत का सामना...

यमुनानगर में गैस पाइपलाइन में धमाके के बाद भीषण आग, 64 वर्षीय महिला झुलसी

Summer express, यमुनानगर। हरियाणा के यमुनानगर स्थित चिट्टा मंदिर चौक पर गैस पाइपलाइन में रिसाव के बाद धमाका हो गया, जिससे भीषण आग लग गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और लोग अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे। इस घटना में लॉन्ड्री की दुकान चलाने वाली 64 वर्षीय सुनीता देवी...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.