Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

पंडोह बायपास-टकोली प्रोजेक्ट की टनलों का ट्रायल सफल, चार दिन में शुरू होगा यातायात

Summer express/मंडी/धर्मवीर -:मंडी जिले में कीरतपुर-मनाली फोरलेन प्रोजेक्ट के तहत पंडोह बायपास-टकोली प्रोजेक्ट की महत्वपूर्ण टनलों का ट्रायल सफल रहा है। दयोड़ से हणोगी के बीच बनी टनलों में सोमवार को एनएचएआई के बोर्ड सदस्य विपनेश शर्मा की मौजूदगी में ट्रायल किया गया। अधिकारियों के मुताबिक, आवश्यक सुरक्षा मानकों को पूरा करने के बाद अगले चार दिनों में इस मार्ग पर यातायात शुरू कर दिया जाएगा।ट्रायल के बाद पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर भी मौके पर पहुंचे और उन्होंने टनलों व निर्माण कार्य का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि टनलों के शुरू होने से कुल्लू-मनाली जाने वाले लोगों और पर्यटकों को बेहतर और सुगम यातायात सुविधा मिलेगी। उन्होंने परियोजना को गुणवत्तापूर्वक पूरा करने के लिए एनएचएआई अधिकारियों और निर्माण कंपनियों को बधाई दी।

जयराम ठाकुर ने इस महत्वपूर्ण कार्य को तेजी से पूरा करवाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी का आभार जताया। उन्होंने कहा कि आपदा के दौरान हुए नुकसान की भरपाई के लिए केंद्र सरकार तेजी से काम कर रही है।

जयराम ठाकुर, पूर्व सीएम एवं नेता प्रतिपक्ष

करीब 2600 करोड़ रुपये के पंडोह बायपास-टकोली प्रोजेक्ट में कुल 10 टनलें बनाई गई हैं। दयोड़ से हणोगी तक बनी चार टनलें परियोजना का प्रमुख प्रवेश मार्ग हैं। फिलहाल एक साइड की दो टनलों को यातायात के लिए खोला जाएगा, जिनकी लंबाई करीब 2.8 किलोमीटर और 650 मीटर है। खोतीनाला के पास दोनों टनलों को जोड़ने के लिए 45 मीटर ऊंचा और 140 मीटर लंबा पुल भी बनाया गया है।एनएचएआई बोर्ड सदस्य विपनेश शर्मा ने बताया कि कुछ सुरक्षा मानकों को पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं। इन्हें चार दिनों में पूरा कर यातायात बहाल कर दिया जाएगा।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

द्रंग भाजपा में गुटबाजी की चर्चाओं को चंदन पंडित ने बताया अफवाह, कहा- संगठन पूरी तरह एकजुट

Summer express/मंडी, धर्मवीर-: द्रंग भाजपा में गुटबाजी को लेकर सोशल मीडिया पर चल रही चर्चाओं को भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश सचिव चंदन पंडित ने निराधार बताया है। उन्होंने कहा कि द्रंग विधानसभा क्षेत्र में भाजपा पूरी तरह एकजुट है और पार्टी का अपना मजबूत जनाधार है। विपक्षी दलों की ओर से सोशल मीडिया के...

ठियोग NDPS केस में नशा तस्कर की ₹1.64 करोड़ की संपत्ति पर पुलिस का शिकंजा

Summer express/शिमला, संजू-: नशे के खिलाफ शिमला पुलिस ने अब तस्करों की अवैध कमाई पर सीधा प्रहार शुरू कर दिया है। ठियोग के एक NDPS मामले में पुलिस ने आरोपी और उसके सहयोगियों से जुड़ी करीब ₹1.64 करोड़ की चल-अचल और वित्तीय संपत्तियां सीज की हैं। पुलिस की यह कार्रवाई नशा तस्करी के नेटवर्क की...
Summer Express - होटल में दुष्कर्म : बंधक बनाकर शोषण और ब्लैकमेलिंग का मामला, आरोपी गिरफ्तार

ठाणे में सार्वजनिक शौचालय के अंदर मजदूर की हत्या, नाले में छिपाया शव

summer express , ठाणे। महाराष्ट्र के ठाणे स्थित कपूरबावड़ी इलाके में नगर निकाय द्वारा संचालित सार्वजनिक शौचालय के भीतर 40 वर्षीय मजदूर की कथित तौर पर पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। वारदात के बाद आरोपियों ने शव को पास के नाले में फेंककर उसे छिपाने का प्रयास किया। पुलिस ने मामले में दो लोगों के...

लुधियाना में पोलैंड पहुंचते ही पति पर पत्नी को छोड़ने और धोखाधड़ी का केस दर्ज

summer express , लुधियाना। विदेश में स्थायी निवास (पीआर) हासिल कर चुकी युवती से शादी कर उसके जरिए पोलैंड पहुंचने और वहां पहुंचने के बाद पत्नी को कथित तौर पर अकेला छोड़ देने का मामला सामने आया है। पीड़िता के परिवार का आरोप है कि आरोपी पति ने विदेश पहुंचने के बाद उससे दूरी बना...

हरियाणा में आर्म्स लाइसेंस के नियम बदले, मंजूरी के बाद ही मिलेगा ट्रेनिंग स्लॉट

summer express , चंडीगढ़। हरियाणा सरकार ने आर्म्स लाइसेंस जारी करने की प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी और व्यवस्थित बनाने के लिए अहम बदलाव किया है। गृह विभाग ने स्पष्ट किया है कि अब वेपन ट्रेनिंग सर्टिफिकेट (फॉर्म एस-1) के लिए ट्रेनिंग स्लॉट उन्हीं आवेदकों को मिलेगा, जिनके आर्म्स लाइसेंस आवेदन को पहले ‘इन-प्रिंसिपल अप्रूवल’ यानी...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.