Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

कोल डैम में बढ़ेगा पर्यटन का रोमांच,स्थानीय युवाओं के लिए खुलेंगे रोजगार के नए द्वार

ऐहन से तत्तापानी तक 35 किलोमीटर क्षेत्र में शुरू होंगी जल क्रीड़ा गतिविधियां

स्पीड बोट, जेट स्की, बनाना बोट और मिनी क्रूज से पर्यटकों को मिलेगा रोमांचक अनुभव

शिमला-: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने शनिवार को शिमला से वर्चुअल माध्यम से जिला मंडी के ऐहन में कोल डैम जलाशय में साहसिक जल क्रीड़ा गतिविधियों का शुभारंभ किया। इस पहल से कोल डैम क्षेत्र को पर्यटन के प्रमुख केंद्र के रूप में विकसित करने के साथ स्थानीय लोगों के लिए रोजगार और स्वरोजगार के नए अवसर उपलब्ध करवाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है।

ऐहन से तत्तापानी तक लगभग 35 किलोमीटर लंबे जलाशय क्षेत्र में जल क्रीड़ा गतिविधियों का विस्तार किया जाएगा। इसके तहत पर्यटकों को स्पीड बोट, जेट स्की, बनाना बोट, बंपर राइड और 20 यात्रियों की क्षमता वाले मिनी क्रूज जैसी आकर्षक सुविधाएं मिलेंगी। इन गतिविधियों के माध्यम से पर्यटक जलाशय की प्राकृतिक सुंदरता का आनंद लेने के साथ रोमांचकारी अनुभव भी प्राप्त कर सकेंगे।मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार हिमाचल प्रदेश में पर्यटन को बढ़ावा देने और नए पर्यटन स्थलों को विकसित करने के लिए निरंतर प्रयास कर रही है। प्रदेश की प्राकृतिक सुंदरता और भौगोलिक विविधता पर्यटन विकास की अपार संभावनाएं प्रदान करती हैं। उन्होंने कहा कि जल क्रीड़ा गतिविधियां पर्यटन को नई दिशा देने के साथ स्थानीय अर्थव्यवस्था को सुदृढ़ करने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी।उन्होंने कहा कि पर्यटन क्षेत्र प्रदेश के हजारों परिवारों की आजीविका का प्रमुख आधार है। इस क्षेत्र में नई गतिविधियां शुरू होने से युवाओं को रोजगार और स्वरोजगार के अवसर मिलेंगे तथा स्थानीय व्यवसायों को भी प्रोत्साहन मिलेगा। राज्य सरकार इससे पहले बिलासपुर में भी ऐसी गतिविधियां शुरू कर चुकी है। सरकार का उद्देश्य हिमाचल प्रदेश को पर्यटन के क्षेत्र में अग्रणी राज्य बनाना है।

पूर्व मुख्य संसदीय सचिव सोहन सिंह ठाकुर ने कहा कि मुख्यमंत्री की सोच अब धरातल पर साकार हो रही है। उन्होंने विश्वास जताया कि कोल डैम में जल क्रीड़ा गतिविधियों की शुरुआत से क्षेत्र में पर्यटकों की आवाजाही बढ़ेगी और स्थानीय लोगों की आय में वृद्धि होगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश को आत्मनिर्भर बनाने के लिए सरकार लगातार प्रयास कर रही है।इस अवसर पर शिमला में विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया, राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी, राज्य योजना बोर्ड के उपाध्यक्ष भवानी सिंह पठानिया और महाधिवक्ता अनूप रतन उपस्थित रहे। ऐहन में जल प्रबंधन बोर्ड के उपाध्यक्ष शशि शर्मा, उपायुक्त अपूर्व देवगन सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

कोल डैम में बढ़ेगा पर्यटन का रोमांच,स्थानीय युवाओं के लिए खुलेंगे रोजगार के नए द्वार

ऐहन से तत्तापानी तक 35 किलोमीटर क्षेत्र में शुरू होंगी जल क्रीड़ा गतिविधियां स्पीड बोट, जेट स्की, बनाना बोट और मिनी क्रूज से पर्यटकों को मिलेगा रोमांचक अनुभव शिमला-: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने शनिवार को शिमला से वर्चुअल माध्यम से जिला मंडी के ऐहन में कोल डैम जलाशय में साहसिक जल क्रीड़ा गतिविधियों...

धर्मशाला में AAP के जिला कार्यालय का उद्घाटन, 2027 के चुनाव में सभी 68 सीटों पर उतरेगी पार्टी

ऋतुराज गोविंद झा का दावा- 20 हजार से अधिक लोग जुड़े, अगले महीने कई बड़े नेता थाम सकते हैं AAP का दामन Summer express/राहुल चावला, धर्मशाला-:हिमाचल प्रदेश में वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर आम आदमी पार्टी (AAP) ने अपनी राजनीतिक गतिविधियां तेज कर दी हैं। इसी कड़ी में शनिवार को धर्मशाला...

वोट चोरी के मुद्दे पर कांग्रेस-लेफ्ट एकजुट, 1 नवंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में महारैली

शिमला में कांग्रेस और CPI(M) नेताओं की संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस चुनाव आयोग पर उठाए सवाल; चुनावी गठबंधन को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं Summer express/शिमला/ संजू -: कथित वोट चोरी के मुद्दे पर कांग्रेस और लेफ्ट एक साथ नजर आ रहे हैं। शिमला में हिमाचल कांग्रेस प्रभारी रजनी पाटिल ने CPI(M) नेताओं के साथ संयुक्त प्रेस...

अमृतसर में मेडिकल स्टोर पर ड्रग कंट्रोल विभाग की कार्रवाई, 59 हजार की 13 प्रकार की दवाइयां जब्त

Summer express, अमृतसर। पंजाब में दवाइयों की अवैध बिक्री पर अंकुश लगाने और लोगों के स्वास्थ्य की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए ड्रग कंट्रोल विभाग ने जांच अभियान तेज कर दिया है। इसी अभियान के तहत विभागीय अधिकारियों ने तरनतारन रोड स्थित गुरु राम दास मेडिकल स्टोर पर छापेमारी कर करीब 59 हजार रुपये मूल्य...

केदारनाथ जा रहे हेलीकॉप्टर में आई तकनीकी खराबी, नई टिहरी के बौराड़ी स्टेडियम में कराई इमरजेंसी लैंडिंग

Summer express, टिहरी। उत्तराखंड में देहरादून से केदारनाथ जा रहे एक हेलीकॉप्टर में शनिवार को उड़ान के दौरान तकनीकी खराबी आ गई। स्थिति को देखते हुए पायलट ने एहतियात बरतते हुए हेलीकॉप्टर को नई टिहरी स्थित बौराड़ी स्टेडियम में आपातकालीन लैंडिंग कराई। हेलीकॉप्टर में छह यात्री सवार थे। राहत की बात यह रही कि सभी...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.