17 June, 2025
देशभक्ति और बलिदान की अद्वितीय गाथा को बड़े पर्दे पर देखने के लिए तैयार हो जाइए, क्योंकि बॉर्डर 2, 23 जनवरी 2026 को देशभर के सिनेमाघरों में रिलीज़ के लिए तैयार है। फिल्म की टीम इस ऐतिहासिक कहानी को और भी प्रभावशाली और यादगार बनाने के लिए लगातार मेहनत कर रही है।
देशभक्ति पर आधारित बहुप्रतीक्षित फिल्म बॉर्डर 2 के तीसरे शेड्यूल की शूटिंग प्रतिष्ठित राष्ट्रीय रक्षा अकादमी (NDA), पुणे में शुरू हो गई है। इस शेड्यूल में एक साथ नज़र आएंगे सनी देओल, वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ और अहान शेट्टी। ये सभी कलाकार भारतीय सेना की वीरता, एकता और साहस को पर्दे पर जीवंत करने के लिए कमर कस चुके हैं।
फिल्म का निर्देशन कर रहे हैं अनुराग सिंह और इसे प्रोड्यूस कर रहे हैं भूषण कुमार, कृष्ण कुमार, जे.पी. दत्ता और निधि दत्ता। बॉर्डर 2 का निर्माण टी-सीरीज़ और जे.पी. फिल्म्स के बैनर तले हो रहा है, जिसमें शिव चनाना और बिनॉय गांधी सह-निर्माता की भूमिका निभा रहे हैं।यह फिल्म भारतीय सशस्त्र बलों की निस्वार्थ सेवा, बलिदान और देश के प्रति समर्पण को सलाम करती है।