Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

पश्चिम एशिया तनाव से शेयर बाजार में भूचाल: सेंसेक्स 500 अंक टूटा, कच्चा तेल 100 डॉलर के करीब

summer express ,मुंबई। पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव और कच्चे तेल की कीमतों में तेज उछाल का असर बुधवार को घरेलू शेयर बाजार पर साफ दिखाई दिया। शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स और निफ्टी दोनों में भारी गिरावट दर्ज की गई। अंतरराष्ट्रीय बाजार में ब्रेंट क्रूड का भाव 100 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंचने से निवेशकों की चिंता बढ़ी है।

बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 500.25 अंक गिरकर 75,060.61 अंक पर पहुंच गया। वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 129.40 अंक की गिरावट के साथ 23,506.10 अंक पर कारोबार करता नजर आया।

सेंसेक्स में शामिल 30 कंपनियों में एचसीएल टेक्नोलॉजीज, टेक महिंद्रा, इंफोसिस, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज और हिंदुस्तान यूनिलीवर के शेयरों में सबसे अधिक दबाव देखा गया। दूसरी ओर, एनटीपीसी, लार्सन एंड टुब्रो, पावर ग्रिड और अडानी पोर्ट्स के शेयर बढ़त के साथ कारोबार कर रहे थे।

एशियाई बाजारों में मिलाजुला रुख देखने को मिला। दक्षिण कोरिया का कॉस्पी, जापान का निक्की 225 और चीन का एसएसई कंपोजिट बढ़त में रहे, जबकि हांगकांग का हैंग सेंग कमजोर रहा। इससे पहले मंगलवार को अमेरिकी शेयर बाजार भी गिरावट के साथ बंद हुए थे।

इस बीच, अंतरराष्ट्रीय तेल मानक ब्रेंट क्रूड का वायदा भाव 1.44 प्रतिशत बढ़कर 99.33 डॉलर प्रति बैरल तक पहुंच गया। अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते तनाव तथा होर्मुज जलडमरूमध्य के जरिए कच्चे तेल की आपूर्ति प्रभावित होने की आशंका से तेल की कीमतों में तेजी आई है।

कच्चे तेल की कीमतों में बढ़ोतरी से भारत जैसे बड़े तेल आयातक देश की अर्थव्यवस्था और कंपनियों की लागत पर दबाव बढ़ने की आशंका है। यही वजह है कि निवेशकों में सतर्कता बढ़ी हुई है और बाजार में बिकवाली का दबाव देखने को मिल रहा है।

विदेशी संस्थागत निवेशकों ने भी बाजार से निकासी जारी रखी। शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, एफआईआई ने मंगलवार को 123.19 करोड़ रुपये के शेयरों की शुद्ध बिक्री की थी।

इससे पहले मंगलवार को भी घरेलू बाजार कमजोर रहा था। सेंसेक्स 555.23 अंक टूटकर बंद हुआ था, जबकि निफ्टी में 144.05 अंक की गिरावट दर्ज की गई थी। लगातार दूसरे कारोबारी दिन बाजार में गिरावट से निवेशकों की चिंता और बढ़ गई है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

अंबाला में मलेरिया के 8 और डेंगू का एक केस, स्वास्थ्य विभाग अलर्ट

summer express,अंबाला (अंकुर कपूर)। मौसम में बदलाव के साथ अंबाला जिले में मच्छरजनित बीमारियों का खतरा बढ़ने लगा है। जिले में अब तक मलेरिया के आठ मामले सामने आ चुके हैं, जबकि डेंगू का भी एक मरीज मिला है। इनमें कुछ मरीज उत्तर प्रदेश के रहने वाले बताए जा रहे हैं। मामलों के सामने आने...

कर्नाटक में ईडी की बड़ी कार्रवाई, मंत्री सतीश जारकीहोली के ठिकानों पर छापे

summer express , बेंगलुरु। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़े एक मामले में बुधवार को कर्नाटक में कई ठिकानों पर एक साथ तलाशी अभियान शुरू किया। जांच एजेंसी की कार्रवाई करीब 18 स्थानों पर चल रही है। इनमें कर्नाटक के मंत्री सतीश जारकीहोली और उनकी बेटी प्रियंका जारकीहोली के आवास भी शामिल हैं।...

हाईकोर्ट ने नाबालिग से दुष्कर्म-हत्या मामले में फांसी की सजा रद्द की

summer express , चंडीगढ़ (मोनिका रावत)। पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट ने नाबालिग बच्ची से दुष्कर्म और हत्या के मामले में मौत की सजा पाए गुरप्रीत उर्फ गोपी को बड़ी राहत दी है। हाईकोर्ट ने ट्रायल कोर्ट की ओर से सुनाई गई मृत्युदंड की सजा को रद्द करते हुए आरोपित को संदेह का लाभ देकर बरी...
Summer Express - मृतक शिकायत पर गिरफ्तारी विवादित, हरियाणा सरकार से HC ने मांगा स्पष्टीकरण

पंजाब में चार साल से नियमित डीजीपी नहीं, हाई कोर्ट ने मांगा सरकार से हलफनामा

Summer express, मोनिका रावत ,चंडीगढ़। पंजाब पुलिस के मुखिया के पद पर पिछले चार साल से नियमित नियुक्ति नहीं होने का मामला पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट पहुंच गया है। जनहित याचिका पर सुनवाई करते हुए हाईकोर्ट ने पंजाब सरकार को इस संबंध में हलफनामा दाखिल करने का निर्देश दिया है। मामले की अगली सुनवाई के...

कपूरथला में तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, युवक की मौत

summer express , कपूरथला। सुल्तानपुर लोधी रोड पर गांव ढुडियांवाल मोड़ के पास तेज रफ्तार कार की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। हादसे के बाद थाना सदर कपूरथला पुलिस ने कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मृतक की पहचान हरपाल सिंह उर्फ पाला के रूप...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.