Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

हरियाणा और ऑस्ट्रेलिया के बीच शिक्षा, स्किल, इनोवेशन और निवेश के क्षेत्र में सहयोग की व्यापक संभावनाएं : मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी

summer express , चंडीगढ़ (अंकुर कपूर)। हरियाणा और ऑस्ट्रेलिया के बीच शिक्षा, उच्च शिक्षा, कौशल विकास, इनोवेशन और निवेश समेत कई महत्वपूर्ण क्षेत्रों में सहयोग की संभावनाओं को लेकर चर्चा हुई। ऑस्ट्रेलिया के हाई कमिश्नर फिलिप ग्रीन के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से मुलाकात की। इस दौरान दोनों पक्षों के बीच हरियाणा के युवाओं के लिए वैश्विक स्तर पर शिक्षा, कौशल और रोजगार के नए अवसर उपलब्ध कराने को लेकर विस्तार से विचार-विमर्श हुआ।

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि हरियाणा और ऑस्ट्रेलिया के बीच शिक्षा, स्किल डेवलपमेंट, इनोवेशन और निवेश के क्षेत्र में व्यापक सहयोग की संभावनाएं हैं। उन्होंने कहा कि दोनों पक्षों के बीच मजबूत साझेदारी से प्रदेश के युवाओं को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा और कौशल का उपयोग करने के बेहतर अवसर मिल सकते हैं।

बैठक में शिक्षा और उच्च शिक्षा के क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने पर विशेष जोर दिया गया। हरियाणा की यूनिवर्सिटीज और ऑस्ट्रेलिया के प्रमुख विश्वविद्यालयों एवं शोध संस्थानों के बीच अकादमिक तथा रिसर्च सहयोग को मजबूत करने की संभावनाओं पर चर्चा हुई। इसके तहत संयुक्त रिसर्च प्रोजेक्ट, विद्यार्थियों और फैकल्टी के आदान-प्रदान तथा संयुक्त शैक्षणिक कार्यक्रम शुरू करने के प्रस्तावों पर भी विचार किया गया।

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, साइबर सिक्योरिटी, कृषि, इंजीनियरिंग, क्लीन एनर्जी और पब्लिक पॉलिसी जैसे उभरते क्षेत्रों में मिलकर काम करने की संभावनाओं पर भी चर्चा हुई। दोनों पक्षों ने इन क्षेत्रों में शोध और कौशल विकास को बढ़ावा देने के लिए आपसी सहयोग को उपयोगी बताया।

बैठक में कृषि, ग्रीन एनर्जी, खेल, पर्यटन और निवेश के क्षेत्र में साझेदारी बढ़ाने के मुद्दे भी उठे। विशेष रूप से ग्रीन हाइड्रोजन और क्लीन एनर्जी के क्षेत्र में हरियाणा और ऑस्ट्रेलिया के बीच सहयोग की संभावनाओं पर विचार किया गया। दोनों पक्षों ने स्वच्छ ऊर्जा के क्षेत्र में तकनीक, ज्ञान और निवेश के माध्यम से सहयोग बढ़ाने पर जोर दिया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि हरियाणा सरकार प्रदेश के युवाओं को वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धी बनाने और उन्हें रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराने के लिए अंतरराष्ट्रीय संस्थानों के साथ साझेदारी को बढ़ावा दे रही है। ऑस्ट्रेलिया के साथ प्रस्तावित सहयोग से शिक्षा, कौशल विकास, रिसर्च और रोजगार के क्षेत्र में नए अवसर विकसित किए जा सकते हैं।

यह बैठक विदेश व्यापार सहयोग विभाग के सौजन्य से आयोजित की गई। बैठक में हरियाणा और ऑस्ट्रेलिया के बीच विभिन्न क्षेत्रों में भविष्य की साझेदारी को लेकर सकारात्मक चर्चा हुई।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

हरियाणा और ऑस्ट्रेलिया के बीच शिक्षा, स्किल, इनोवेशन और निवेश के क्षेत्र में सहयोग की व्यापक संभावनाएं : मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी

summer express , चंडीगढ़ (अंकुर कपूर)। हरियाणा और ऑस्ट्रेलिया के बीच शिक्षा, उच्च शिक्षा, कौशल विकास, इनोवेशन और निवेश समेत कई महत्वपूर्ण क्षेत्रों में सहयोग की संभावनाओं को लेकर चर्चा हुई। ऑस्ट्रेलिया के हाई कमिश्नर फिलिप ग्रीन के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से मुलाकात की। इस दौरान दोनों पक्षों के...

गुरुग्राम में डेढ़ लाख के लेनदेन पर खूनी खेल, पूर्व सैनिक ने PG संचालक को मारी गोली

summer express , गुरुग्राम। सेक्टर-14 के आचार्यपुरी इलाके में पैसों के लेनदेन को लेकर हुआ विवाद खूनी वारदात में बदल गया। डेढ़ लाख रुपये की उधारी वापस लेने पहुंचे एक पूर्व सैनिक ने अपने परिचित पीजी संचालक के माथे पर लाइसेंसी पिस्तौल से गोली मार दी। गंभीर रूप से घायल पीड़ित को परिजन अस्पताल लेकर...

कोटखाई में गैस संकट पर भाजपा का हल्ला-बोल, प्रशासन को 15 दिन का अल्टीमेटम

Summer express/शिमला /संजू -:कोटखाई में रसोई गैस की अनियमित सप्लाई को लेकर लोगों की परेशानी अब सियासी मुद्दा बन गई है। गैस सिलेंडर लेने के लिए लंबी कतारें, घंटों इंतजार और इसके बावजूद कई उपभोक्ताओं का खाली हाथ लौटना—इन समस्याओं को लेकर भाजपा ने प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। बुधवार को भाजपा नेता...

कांगड़ा में गिद्ध संरक्षण को बड़ी कामयाबी, वाइट-रम्प्ड वल्चर की बढ़ी मौजूदगी

Summer express/कांगड़ा, राहुल-:हिमाचल प्रदेश में गिद्धों के संरक्षण को लेकर किए जा रहे प्रयास अब सकारात्मक परिणाम दिखाने लगे हैं। कांगड़ा जिला संकटग्रस्त गिद्ध प्रजातियों के संरक्षण के लिहाज से महत्वपूर्ण क्षेत्र बनकर उभरा है। वन विभाग की ओर से किए गए सर्वे में यहां वाइट-रम्प्ड वल्चर की सबसे अधिक ज्ञात संख्या दर्ज की गई...

वर्ल्ड बैंक की टीम ने अखाड़ा बाजार और भूतनाथ क्षेत्र का किया निरीक्षण, पीरड़ी पुल का काम  पूरा करने के निर्देश

Summer express/कुल्लू-: जिला मुख्यालय कुल्लू में ब्यास नदी पर एक और डबल लेन पुल के निर्माण की कवायद शुरू हो गई है। प्रस्तावित पुल के बनने से कुल्लू शहर को फोरलेन सड़क से सीधा जोड़ा जा सकेगा। इसी संभावित परियोजना को लेकर वर्ल्ड बैंक की टीम ने बुधवार को अखाड़ा बाजार और भूतनाथ क्षेत्र का...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.