Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

गोवा से लखनऊ आ रही इंडिगो फ्लाइट में बड़ा हादसा टला, यात्रियों ने क्रू पर लापरवाही के लगाए आरोप

नई दिल्ली | गोवा से लखनऊ आ रही इंडिगो की फ्लाइट 6E6811 में सोमवार को उड़ान के कुछ ही मिनट बाद गंभीर टर्बुलेंस का सामना करना पड़ा। विमान के अचानक झटके खाने से 172 यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। यात्रियों का कहना है कि झटकों के चलते कुछ समय के लिए ऐसा लगा जैसे विमान नियंत्रण खो बैठा हो।

झटकों से दहले यात्री, सीट बेल्ट पकड़कर बैठे रहे

फ्लाइट में सवार यात्रियों ने बताया कि टेकऑफ के तुरंत बाद विमान जोरदार टर्बुलेंस में फंस गया। कई यात्रियों की चीखें निकल गईं और सभी ने अपनी सीट बेल्ट कसकर पकड़ ली। करीब दो घंटे तक विमान अस्थिर माहौल में रहा, जिससे यात्री गहरे तनाव में आ गए।

सोशल मीडिया पर उठी आवाज, DGCA और PMO से की शिकायत

एक महिला यात्री अलहमरा खान ने घटना की जानकारी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ पर साझा करते हुए डीजीसीए और प्रधानमंत्री कार्यालय को टैग किया। उन्होंने आरोप लगाया कि फ्लाइट के दौरान क्रू की ओर से कोई घोषणा या मार्गदर्शन नहीं दिया गया, जिससे यात्रियों में घबराहट और बढ़ गई।

यात्री बोले – किसी ने स्थिति की जानकारी तक नहीं दी

कई अन्य यात्रियों ने भी आरोप लगाया कि टर्बुलेंस के दौरान फ्लाइट अटेंडेंट्स की ओर से कोई अनाउंसमेंट नहीं हुआ, जिससे भ्रम की स्थिति बनी रही। यात्रियों ने इसे सुरक्षा में बड़ी चूक बताया।

DGCA ने शुरू की जांच, इंडिगो की ओर से अब तक चुप्पी

घटना के बाद डीजीसीए ने जांच के आदेश दे दिए हैं। हालांकि, इंडिगो एयरलाइंस की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। यात्रियों ने मांग की है कि क्रू मेंबर्स को आपात स्थितियों से निपटने के लिए और अधिक व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया जाए।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

फरीदाबाद के सेक्टर-77 में कैब चालक की हत्या, कार की ड्राइविंग सीट पर मिला खून से लथपथ शव

Summer express, फरीदाबाद। शहर के बीपीटीपी थाना क्षेत्र के सेक्टर-77 में एक कैब चालक की हत्या का मामला सामने आया है। रविवार सुबह केएलजे सोसाइटी के पास सड़क किनारे खड़ी कैब में चालक का शव ड्राइविंग सीट पर खून से लथपथ हालत में मिला। मृतक की पहचान सेक्टर-77 निवासी 40 वर्षीय प्रकाश कुमार के रूप...

यमुनानगर में ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से दो बच्चों की मौत, मां और मासूम बेटा घायल

Summer express, यमुनानगर। जगाधरी-पांवटा साहिब हाईवे पर सरस्वती विद्या मंदिर स्कूल के सामने कट पर मिट्टी से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आने से दो बच्चों की मौत हो गई, जबकि उनकी मां और डेढ़ वर्षीय भाई घायल हो गए। हादसे के समय महिला एक्टिवा पर बच्चों के साथ जा रही थी। टक्कर के बाद...

भांकरी में कचरा डालने के विरोध में 36 बिरादरी की महापंचायत, आंदोलन तेज करने का ऐलान

Summer express, फरीदाबाद। भांकरी गांव में कचरा डाले जाने के विरोध में रविवार को सरकारी स्कूल परिसर में 36 बिरादरी की महापंचायत आयोजित की गई। इसमें दो हजार से अधिक लोगों ने भाग लेकर प्रदूषण के खिलाफ एकजुट होकर संघर्ष जारी रखने का संकल्प लिया। महापंचायत में पर्यावरण संरक्षण, स्थानीय लोगों के अधिकारों और कचरा...

हिमाचल के छह मेडिकल कॉलेजों में एक हजार करोड़ से बढ़ीं स्वास्थ्य सुविधाएं, पीजी सीटें 277 से बढ़कर 497 हुईं : केवल सिंह पठानिया

Summer express/राहुल चावला, धर्मशाला-:शाहपुर के विधायक एवं हिमाचल विधानसभा के उप मुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व में प्रदेश सरकार स्वास्थ्य क्षेत्र में व्यवस्था परिवर्तन की दिशा में लगातार काम कर रही है। सरकार ने प्रदेश के छह मेडिकल कॉलेजों में आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं को मजबूत करने...

बर्फबारी के बाद आबादी की ओर बढ़ सकते हैं तेंदुए और भालू, DFO अमित शर्मा ने लोगों को किया सतर्क

बच्चों को अकेले बाहर न भेजें, घरों के आसपास रखें पर्याप्त रोशनी; वन्यजीवों के शिकार पर होगी कानूनी कार्रवाई Summer express/राहुल चावला, धर्मशाला-:पहाड़ों पर बर्फबारी और सर्दी बढ़ने के साथ ही वन्यजीवों की मुश्किलें भी बढ़ने लगती हैं। जंगलों में भोजन की कमी होने पर तेंदुए और भालू जैसे वन्यजीव निचले इलाकों और रिहायशी क्षेत्रों...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.