Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

ईरान-इजराइल तनाव के बीच ट्रंप ने अचानक छोड़ा G7 शिखर सम्मेलन, तेहरान खाली करने की चेतावनी

वॉशिंगटन | पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कनाडा में चल रहे G7 शिखर सम्मेलन को बीच में ही छोड़कर अमेरिका लौटने का फैसला किया। यह निर्णय ऐसे समय में लिया गया जब इजराइल और ईरान के बीच संघर्ष और गहरा गया है।

तेहरान छोड़ने की अपील, परमाणु कार्यक्रम को लेकर चेतावनी

ट्रंप ने सोमवार को एक अहम बयान जारी करते हुए कहा, “सभी लोगों को तुरंत तेहरान छोड़ देना चाहिए।” साथ ही उन्होंने ईरान से उसके परमाणु कार्यक्रम पर तत्काल रोक लगाने की मांग की। ट्रंप ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि ईरान ने जल्द समझौता नहीं किया, तो हालात बेकाबू हो सकते हैं। उन्होंने दावा किया कि ईरान के पास वार्ता के लिए 60 दिन का समय था, लेकिन वह मौका गंवा चुका है।

इजराइल के हवाई हमले और बढ़ते खतरे

बताया जा रहा है कि इजराइल ने चार दिन पहले ईरान पर हवाई हमले शुरू किए थे और उसके कई परमाणु ठिकानों को निशाना बनाया। हालांकि, अब तक ईरान के सबसे सुरक्षित परमाणु केंद्र ‘फोर्डो यूरेनियम संवर्धन संयंत्र’ को नुकसान नहीं पहुंचा है, जो भूमिगत स्थित है। विशेषज्ञों के अनुसार, इसे नष्ट करने के लिए 30,000 पाउंड वजनी ‘GBU-57 मैसिव ऑर्डनेंस पेनेट्रेटर’ जैसे बम की जरूरत होगी, जो फिलहाल इजराइल के पास नहीं है।

ट्रंप की चुप्पी और वापसी

जब ट्रंप से यह पूछा गया कि क्या अमेरिका इस संघर्ष में सैन्य रूप से शामिल होगा, तो उन्होंने जवाब देने से इनकार करते हुए कहा, “मैं इस बारे में बात नहीं करना चाहता।” सोमवार शाम को ट्रंप ने G7 में मौजूद अन्य वैश्विक नेताओं के साथ तस्वीर खिंचवाई और संक्षेप में कहा, “मुझे वापस जाना बेहद जरूरी है।”

कनाडा के प्रधानमंत्री ने जताई समझदारी

शिखर सम्मेलन की मेजबानी कर रहे कनाडाई प्रधानमंत्री मार्क कार्नी ने ट्रंप की जल्द वापसी पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा, “मैं राष्ट्रपति की मौजूदगी के लिए आभारी हूं और मौजूदा स्थिति को पूरी तरह समझता हूं।”

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

हिमाचल के जनजातीय क्षेत्रों में हानले की तर्ज पर बनेगा खगोलीय केंद्र: सुक्खू ने केंद्र से मांगा सहयोग

Summer express/शिमला -: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी तथा पृथ्वी विज्ञान राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. जितेंद्र सिंह से भेंट कर हिमाचल प्रदेश में विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी आधारित विकास को गति देने से जुड़े विभिन्न प्रस्तावों पर चर्चा की। बैठक में विशेष रूप से प्रदेश के दूरदराज और जनजातीय...

अंबाला में बढ़ा स्वाइन फ्लू का खतरा, अब तक 6 मरीजों में संक्रमण की पुष्टि

summer express , अंबाला (अंकुर कपूर)। अंबाला जिले में स्वाइन फ्लू के बढ़ते मामलों ने स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ा दी है। जिले में अब तक स्वाइन फ्लू के 6 मरीज सामने आ चुके हैं। स्वास्थ्य विभाग लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए है और संक्रमण की रोकथाम के लिए आवश्यक तैयारियां तेज कर दी...

डेंटल कालेजों में सरकारी डाक्टरों के लिए आरक्षित रहेंगी स्टेट कोटे की 40 प्रतिशत सीटें

Summer express, मोनिका रावत, चंडीगढ़ I हरियाणा में मास्टर आफ डेंटल सर्जरी (एमडीएस) में नए शैक्षणिक सत्र में सरकारी व निजी डेंटल कालेजों और विश्वविद्यालयों में दाखिलों की प्रक्रिया तय कर दी गई है। सरकारी संस्थानों में आधी सीटें नीट एमडीएस-2026 की आल इंडिया मेरिट और शेष सीटें हरियाणा स्टेट मेरिट के आधार पर भरी...

सीएम मीटिंग के फैसलों के क्रियान्वयन पर सरकार की नजर

Summer express,मोनिका रावत , चंडीगढ़ I मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में होने वाली बैठकों में लिए निर्णयों एवं दिए गए निर्देशों का समयबद्ध और परिणामोन्मुखी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के लिए सरकार सख्त हो गई है। मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) के माध्यम से हर निर्णय को स्पष्ट एक्शन प्वाइंट में परिवर्तित कर उसके लिए जिम्मेदार विभाग और...

अभिलाष मौत मामले में तीन युवक गिरफ्तार, नशे के सेवन की बात आई सामने

Summer express/धर्मशाला, राहुल चावला-:कांगड़ा जिले के लंबागांव थाना क्षेत्र में 17 वर्षीय अभिलाष की मौत के मामले में पुलिस ने तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस जांच में सामने आया है कि अभिलाष को 27 जुलाई को तलवाड़ गांव के समीप बरामद किया गया था। उस समय उसकी तबीयत खराब थी, जिसके बाद उसे...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.