Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

नीरज भारती कांग्रेस के समर्पित नेता,उनकी नाराज़गी दूर होनी चाहिए : प्रतिभा सिंह

Summer express/शिमला, संजू -:हिमाचल प्रदेश कांग्रेस की पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं वरिष्ठ नेता प्रतिभा सिंह ने पंचायत चुनावों के परिणामों को लेकर भारतीय जनता पार्टी के दावों पर सवाल उठाते हुए कहा कि वास्तविक स्थिति भाजपा के प्रचार से अलग है। उन्होंने कहा कि पंचायत चुनावों में बड़ी संख्या में कांग्रेस समर्थित उम्मीदवारों ने जीत दर्ज की है, जिससे कार्यकर्ताओं और समर्थकों में उत्साह का माहौल है।

प्रतिभा सिंह ने कहा कि पंचायत चुनाव स्थानीय स्तर पर जनता के विश्वास और विकास के मुद्दों पर लड़े जाते हैं। उनके अनुसार प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में कांग्रेस विचारधारा से जुड़े उम्मीदवारों को लोगों का अच्छा समर्थन मिला है। उन्होंने कहा कि चुनाव परिणामों के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जीत की खुशी मनाई और कई स्थानों पर जश्न का माहौल देखने को मिला। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा अपने पक्ष में माहौल बनाने के लिए परिणामों की एकतरफा व्याख्या कर रही है, जबकि जमीनी हकीकत कुछ और ही है।नीरज भारती के कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष पद से दिए गए इस्तीफे पर प्रतिक्रिया देते हुए प्रतिभा सिंह ने कहा कि वे पार्टी के अनुभवी और समर्पित नेताओं में से एक हैं। उन्होंने वर्षों तक संगठन को मजबूत करने और कांग्रेस की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का काम किया है। ऐसे नेताओं की भावनाओं और सुझावों को गंभीरता से लिया जाना चाहिए।उन्होंने कहा कि यदि नीरज भारती किसी मुद्दे को लेकर असंतुष्ट हैं, तो संगठन और सरकार को उनसे बातचीत करनी चाहिए। संवाद के माध्यम से उनकी नाराज़गी दूर करने का प्रयास किया जाना चाहिए। प्रतिभा सिंह ने जोर देते हुए कहा कि पार्टी को उन नेताओं और कार्यकर्ताओं का सम्मान करना चाहिए जिन्होंने लंबे समय तक संगठन के लिए निष्ठापूर्वक कार्य किया है।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

प्राथमिक शिक्षकों के आंदोलन के बीच धरना स्थल पहुंचे CM सुक्खू, 5 सितंबर से पहले बैठक का आश्वासन

Summer express, संजू , शिमला। हिमाचल प्रदेश में ‘न्यू कॉम्प्लेक्स सिस्टम’ की अधिसूचना वापस लेने समेत विभिन्न मांगों को लेकर प्राथमिक शिक्षक संघ (PTF) का आंदोलन तेज हो गया है। कांगड़ा के बगलामुखी मंदिर से 11 जुलाई को शुरू हुई 15 दिवसीय ‘प्राथमिक शिक्षा बचाओ न्याय यात्रा’ के बाद रविवार को शिमला के चौड़ा मैदान में हजारों...

पंचायत प्रधान सुरेश कुमारी समेत 20 परिवार कांग्रेस में शामिल, विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने किया स्वागत

Summer express, विकास शर्मा , धर्मशाल महंता। पंचायत धर्मशाल महंता की वर्तमान प्रधान सुरेश कुमारी की अगुवाई में करीब 20 परिवारों ने कांग्रेस पार्टी की नीतियों में विश्वास जताते हुए पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर स्थानीय विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने सभी नए सदस्यों का पार्टी का पटका पहनाकर कांग्रेस परिवार में स्वागत किया।...

चंबा में ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला शुरू, राज्यपाल ने मिंजर ध्वज फहराकर किया शुभारंभ

Summer express, चंबा। मंजूर पठान। देवभूमि चंबा का ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला रविवार को धार्मिक आस्था, पारंपरिक रीति-रिवाजों और सांस्कृतिक रंगों के साथ शुरू हो गया। मेले के उद्घाटन समारोह में हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए, जबकि विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया भी विशेष रूप से मौजूद रहे। मेले...

कारगिल विजय दिवस पर सोलन में शहीदों को श्रद्धांजलि, वीर जवानों के बलिदान को किया नमन

Summer express, सोलन। भूपेंद्र ठाकुर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को सोलन में कारगिल युद्ध के वीर शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। शहीद स्मारक पर आयोजित कार्यक्रम में उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा, जिला प्रशासन के अधिकारियों, पूर्व सैनिकों और अन्य गणमान्य नागरिकों ने पुष्पांजलि अर्पित कर देश के लिए सर्वोच्च बलिदान...

कारगिल विजय दिवस पर धर्मशाला के राज्य युद्ध स्मारक में शहीदों को श्रद्धांजलि

Summer express, धर्मशाला। राहुल चावला। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को धर्मशाला स्थित राज्य युद्ध स्मारक में श्रद्धांजलि समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में योल स्थित 9 कोर के कोर कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल आकाश जौहर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए और देश की रक्षा के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.