Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

योगी मॉडल पर आगे बढ़ रहा हिमाचल! सीएम सुक्खू की चिट्टा तस्करों को चेतावनी- अगर नहीं माने,तो मिट्टी में मिला देंगे

Summer express/शिमला ,संजू -:  विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर 5 जून को राजधानी शिमला के ऐतिहासिक रिज मैदान पर “मिनी मैराथन– रन फॉर ए क्लीन एनवायरनमेंट एंड ए चिट्टा-फ्री लाइफ” का आयोजन किया जाएगा। हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल हुए। रिज मैदान पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने नशे के खिलाफ प्रदेश सरकार के अभियान को लेकर कड़ा संदेश दिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में चिट्टा और अन्य नशीले पदार्थों के कारोबार में शामिल लोगों के खिलाफ सरकार सख्त कार्रवाई कर रही है और किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार नशा तस्करों के खिलाफ उसी तरह की कठोर नीति पर काम कर रही है। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में चेतावनी देते हुए कहा कि जो लोग युवाओं का भविष्य बर्बाद करने में लगे हैं, वे अपनी हरकतों से बाज आ जाएं। यदि अब भी नहीं माने, तो उन्हें मिट्टी में मिला दिया जाएगा। मुख्यमंत्री के इस बयान के बाद अब इसे सीएम सुक्खू का योगी मॉडल माना जा रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार तस्करों के ख़िलाफ़ लगातार कार्रवाई कर रही है। तस्करी से अर्जित संपत्ति को भी नष्ट किया जा रहा है।

वहीं, पंजाब और हिमाचल प्रदेश बॉर्डर पर तनाव को लेकर मुख्यमंत्री ने फीडबैक लेने की बात कही।उन्होंने कहा कि वे इस मामले पर नज़र बनाये हुए हैं।मुख्यमंत्री ने कहा कि वे खालसा टैक्स नाका को लेकर भी पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान से बात करेंगे। हिमाचल प्रदेश सरकार पूरे राज्य में शांति चाहती है।

नीरज भर्ती के इस्तीफे पर प्रतिक्रिया देने से इनकार

इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने हिमाचल कांग्रेस के उपाध्यक्ष नीरज भारती के इस्तीफे को लेकर प्रतिक्रिया देने से इनकार कर दिया। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि नीरज भारती कोई मसला ही नहीं है।मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने भारतीय जनता पार्टी पर पंचायत चुनाव में जीत का झूठा दावा करने का भी आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि भाजपा केवल सोशल मीडिया पर चुनाव जीत रही है और लगातार इस जीत को लेकर दुष्प्रचार किया जा रहा है। सीएम  सुक्खू ने कहा कि नगर पंचायत और नगर परिषद के चुनाव में कांग्रेस का प्रदर्शन बहुत मजबूत रहा है।उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया पर दुष्प्रचार कर जनता के बीच झूठ फैलाया जा रहा है।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

एचएयू की लेबर कॉलोनी में 20 वर्षीय युवक की ईंटों से हमला कर हत्या

Summer express, हिसार। चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय (एचएयू) परिसर स्थित लेबर कॉलोनी में आपसी रंजिश के चलते 20 वर्षीय युवक की बेरहमी से हत्या कर दी गई। हमलावरों ने युवक के सिर पर ईंट से कई वार किए, जिससे उसकी मौत हो गई। मृतक की पहचान सन्नी के रूप में हुई है। पुलिस...

कैथल में एथनॉल टैंकर और ट्रक की टक्कर के बाद विस्फोट, चालक की मौत

Summer express, कैथल। हरियाणा के कैथल जिले में चंडीगढ़-हिसार राष्ट्रीय राजमार्ग पर देर रात भीषण सड़क हादसा हो गया। कलायत क्षेत्र के गांव शिमला के पास एथनॉल से भरे टैंकर और धान से लदे ट्रक के बीच जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर के बाद टैंकर में विस्फोट हो गया और दोनों वाहनों में भीषण आग...

पलवल में इलेक्ट्रॉनिक्स शोरूम में भीषण आग, दो करोड़ का सामान जलकर राख

Summer express, पलवल। हरियाणा के पलवल शहर के व्यस्त रेलवे रोड पर होली चिल्ड्रन स्कूल के सामने स्थित एमएस इलेक्ट्रॉनिक्स शोरूम में देर रात भीषण आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि शोरूम की दूसरी मंजिल पर रखा करोड़ों रुपये का इलेक्ट्रॉनिक सामान जलकर नष्ट हो गया। शुरुआती आकलन के मुताबिक, इस हादसे...

सोहना नगर परिषद के स्ट्रीट लाइट प्रोजेक्ट में घोटाले का आरोप, 11 लोगों पर एसीबी ने दर्ज किया केस

Summer express, सोहना (गुरुग्राम)। हरियाणा के सोहना नगर परिषद में करीब एक दशक पहले हुए स्ट्रीट लाइट प्रोजेक्ट में कथित वित्तीय अनियमितताओं को लेकर भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने कार्रवाई की है। वर्ष 2014-15 में करीब 4.87 करोड़ रुपये की लागत से कराए गए इस प्रोजेक्ट की प्राथमिक जांच के बाद तत्कालीन चीफ इंजीनियर, एसडीओ,...

कैथल में नशा तस्करों के खिलाफ पुलिस का अभियान, 150 जवानों ने 50 घर खंगाले

Summer express, बलविंदर कुमार, कैथल। हरियाणा के कैथल जिले को नशा मुक्त बनाने के उद्देश्य से पुलिस ने नशा तस्करों के खिलाफ कार्रवाई तेज कर दी है। इसी कड़ी में एसपी मनप्रीत सिंह सूदन के निर्देश पर कलायत की सेंसी बस्ती में विशेष तलाशी अभियान चलाया गया। डीएसपी मुख्यालय बीर भान के नेतृत्व में चलाए...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.