Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

बिहार फाउंडेशन ने राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया को छठ पूजा समारोह का निमंत्रण दिया

Summer express,चंडीगढ़। बिहार फाउंडेशन के पंजाब एवं चंडीगढ़ चैप्टर के प्रतिनिधिमंडल ने अध्यक्ष डॉ. रूपेश सिंह के नेतृत्व में पंजाब के राज्यपाल एवं चंडीगढ़ के प्रशासक श्री गुलाब चंद कटारिया से मुलाकात की। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने उन्हें 15 नवंबर 2026 को आयोजित होने वाले छठ पूजा समारोह में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया।

प्रतिनिधिमंडल में कोषाध्यक्ष श्री पल्लव कुमार और कार्यकारिणी सदस्य श्री रवि पांडेय, श्री सुबोध सिंह तथा श्री देवेंद्र कुमार शामिल रहे। मुलाकात के दौरान सभी सदस्यों ने राज्यपाल को छठ महापर्व के धार्मिक, आध्यात्मिक और सांस्कृतिक महत्व से अवगत कराया और छठी मैया का आशीर्वाद प्राप्त करने के लिए समारोह में शामिल होने का आग्रह किया।

प्रतिनिधिमंडल ने बताया कि छठ पूजा बिहार और पूर्वांचल के प्रमुख त्योहारों में शामिल है। यह पर्व सूर्य देव के प्रति कृतज्ञता, प्रकृति के सम्मान, आस्था और पारंपरिक सांस्कृतिक मूल्यों का प्रतीक है। देश-विदेश में रहने वाले श्रद्धालु इस पर्व को पूरी श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाते हैं।

इस अवसर पर पंजाब और चंडीगढ़ में बिहार की सांस्कृतिक विरासत को बढ़ावा देने के साथ विभिन्न समुदायों के बीच आपसी सौहार्द और भाईचारा मजबूत करने में बिहार फाउंडेशन की भूमिका पर भी चर्चा हुई। प्रतिनिधिमंडल ने बताया कि प्रस्तावित समारोह के माध्यम से विभिन्न समुदायों को एक मंच पर लाने और सांस्कृतिक एकता को प्रोत्साहित करने का प्रयास किया जाएगा।

बिहार फाउंडेशन पंजाब एवं चंडीगढ़ चैप्टर के अध्यक्ष डॉ. रूपेश सिंह ने मुलाकात का अवसर देने के लिए राज्यपाल का आभार जताया। उन्होंने उम्मीद जताई कि श्री गुलाब चंद कटारिया की समारोह में उपस्थिति से आयोजन की गरिमा बढ़ेगी और बिहार, पंजाब तथा चंडीगढ़ के लोगों के बीच सांस्कृतिक एवं सामाजिक संबंध और मजबूत होंगे।

बिहार फाउंडेशन बिहार की सांस्कृतिक परंपराओं के संरक्षण, सामाजिक कल्याण और सामुदायिक सहभागिता को बढ़ावा देने के लिए कार्य कर रहा है। संस्था का उद्देश्य विभिन्न क्षेत्रों के लोगों के बीच सहयोग, सद्भाव और भाईचारे की भावना को मजबूत करना है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

बिहार फाउंडेशन ने राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया को छठ पूजा समारोह का निमंत्रण दिया

Summer express,चंडीगढ़। बिहार फाउंडेशन के पंजाब एवं चंडीगढ़ चैप्टर के प्रतिनिधिमंडल ने अध्यक्ष डॉ. रूपेश सिंह के नेतृत्व में पंजाब के राज्यपाल एवं चंडीगढ़ के प्रशासक श्री गुलाब चंद कटारिया से मुलाकात की। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने उन्हें 15 नवंबर 2026 को आयोजित होने वाले छठ पूजा समारोह में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया।...
Summer Express - Auto Draft

महाराष्ट्र में दो गुटों की लड़ाई रोकने पहुंचे मजदूर की हत्या, 12 आरोपी गिरफ्तार

Summer express, महाराष्ट्र। महाराष्ट्र के नांदेड जिले में दो गुटों के बीच चल रहे विवाद को शांत कराने की कोशिश करना एक मजदूर को भारी पड़ गया। बीच-बचाव करने पहुंचे मजदूर पर दोनों पक्षों के लोगों ने लाठी-डंडों और पत्थरों से हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल मजदूर की अस्पताल में उपचार के दौरान...

पीएचडीसीसीआई ने एमएसएमई निदेशालय के साथ मिलकर किया आयोजन

Summer express,यमुनानगर। हरियाणा सरकार के एमएसएमई निदेशालय और सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्रालय के सहयोग से पीएचडी चैंबर ऑफ कामर्स एंड इंडस्ट्री के हरियाणा चेप्टर की तरफ से बुधवार को यमुनानगर में रेजिंग एंड एक्सेलेरेटिंग एमएसएमई परफॉरमेंस (रैंप)कार्यक्रम के तहत एमएसएमई कॉन्क्लेव का आयोजन किया। रैंप सरकार की एक पहल है, जिसे संसाधनों तक...

गोराया में भीषण सड़क हादसा, ओवरलोड ऑटो की टक्कर से दो लोगों की मौत, 12 घायल

Summer express, गोराया। जालंधर-लुधियाना जीटी रोड पर गोराया में प्राचीन शिव मंदिर के सामने सुबह करीब नौ बजे एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। फिल्लौर से गोराया की ओर जा रहे एक ओवरलोड ऑटो ने आगे चल रहे अज्ञात वाहन को पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में ऑटो सवार 12 लोग गंभीर रूप से...

अमेरिका के ओरेगन में दो हेलीकॉप्टरों की हवा में टक्कर, तीन लोग थे सवार

Summer express, मैकमिनविल (अमेरिका)। अमेरिका के ओरेगन राज्य में पोर्टलैंड के दक्षिण-पश्चिम में एक छोटे हवाई अड्डे के पास दो हेलीकॉप्टरों के बीच हवा में टक्कर हो गई। हादसे में दोनों हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गए। इनमें कुल तीन लोग सवार थे। हालांकि, अधिकारियों ने अभी तक हेलीकॉप्टरों में सवार लोगों की स्थिति के बारे में...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.