Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

अमेरिका के ओरेगन में दो हेलीकॉप्टरों की हवा में टक्कर, तीन लोग थे सवार

Summer express, मैकमिनविल (अमेरिका)। अमेरिका के ओरेगन राज्य में पोर्टलैंड के दक्षिण-पश्चिम में एक छोटे हवाई अड्डे के पास दो हेलीकॉप्टरों के बीच हवा में टक्कर हो गई। हादसे में दोनों हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गए। इनमें कुल तीन लोग सवार थे। हालांकि, अधिकारियों ने अभी तक हेलीकॉप्टरों में सवार लोगों की स्थिति के बारे में कोई जानकारी नहीं दी है। दुर्घटना के बाद सुरक्षा के मद्देनजर एक प्रमुख राजमार्ग को बंद कर दिया गया।

यमहिल काउंटी शेरिफ कार्यालय के अनुसार, दोपहर करीब 2:15 बजे मैकमिनविल हवाई अड्डे से कुछ मील पूर्व में हेलीकॉप्टर दुर्घटना की सूचना मिली। इसके बाद आपातकालीन बचाव दल मौके पर पहुंचा और राहत कार्य शुरू किया।

अमेरिकी संघीय विमानन प्रशासन (एफएए) ने बताया कि हादसे में रॉबिन्सन आर22 और एयरबस एच125 मॉडल के हेलीकॉप्टर शामिल थे। आर22 में केवल पायलट सवार था, जबकि एच125 में दो लोग मौजूद थे।

ओरेगन परिवहन विभाग के मुताबिक, दुर्घटना के कारण डेटन से करीब 1.6 किलोमीटर पश्चिम में राजमार्ग-233 पर यातायात बंद कर दिया गया। फिलहाल इसे दोबारा खोलने को लेकर कोई समयसीमा तय नहीं की गई है। आसपास की स्थानीय सड़कों पर भी आवाजाही रोक दी गई है।

शेरिफ कार्यालय ने लोगों से घटनास्थल के आसपास जाने से बचने की अपील की है। अधिकारियों के अनुसार, हादसे के कारणों और हेलीकॉप्टरों में सवार तीनों लोगों की स्थिति को लेकर जानकारी जुटाई जा रही है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

गोराया में भीषण सड़क हादसा, ओवरलोड ऑटो की टक्कर से दो लोगों की मौत, 12 घायल

Summer express, गोराया। जालंधर-लुधियाना जीटी रोड पर गोराया में प्राचीन शिव मंदिर के सामने सुबह करीब नौ बजे एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। फिल्लौर से गोराया की ओर जा रहे एक ओवरलोड ऑटो ने आगे चल रहे अज्ञात वाहन को पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में ऑटो सवार 12 लोग गंभीर रूप से...

अमेरिका के ओरेगन में दो हेलीकॉप्टरों की हवा में टक्कर, तीन लोग थे सवार

Summer express, मैकमिनविल (अमेरिका)। अमेरिका के ओरेगन राज्य में पोर्टलैंड के दक्षिण-पश्चिम में एक छोटे हवाई अड्डे के पास दो हेलीकॉप्टरों के बीच हवा में टक्कर हो गई। हादसे में दोनों हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गए। इनमें कुल तीन लोग सवार थे। हालांकि, अधिकारियों ने अभी तक हेलीकॉप्टरों में सवार लोगों की स्थिति के बारे में...

सरकारी स्कूलों में आठवीं से बारहवीं तक एआई की पढ़ाई

समर न्यूज | चंडीगढ़पंजाब के सरकारी स्कूलों में विद्यार्थियों को आधुनिक तकनीक से जोड़ने के लिए शैक्षणिक सत्र 2026-27 से आठवीं से बारहवीं कक्षा तक कंप्यूटर साइंस के पाठ्यक्रम में कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) को शामिल किया गया है। पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड ने इसके लिए विषय का नाम बदलकर कंप्यूटर साइंस एंड आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (सीएसएआई)...

एससीओ बैठक के लिए भारत ने पाकिस्तान को दिया न्योता

एजेंसी | नई दिल्लीभारत ने शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) के पहले सभ्यतागत संवाद मंच में भाग लेने के लिए पाकिस्तान सहित सभी सदस्य देशों को आमंत्रित किया है। तीन दिवसीय आयोजन 20 से 22 नवंबर तक नई दिल्ली में होगा।पाकिस्तान के राष्ट्रीय विरासत एवं संस्कृति मंत्री औरंगजेब खान खिची को भी इसमें शामिल होने का...

शव को लेकर टकराव और प्रदर्शनकारियों पर एफआईआर अल्पसंख्यक आयोग व मानवाधिकार आयोग ने मांगी रिपोर्ट

एजेंसी | मानसा पंजाब के मानसा में युवक दलजीत सिंह की मौत के बाद शव को लेकर पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच हुआ टकराव अब और गंभीर हो गया है। पुलिस ने अपने जवानों पर कथित हमले के मामले में प्रदर्शनकारियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस का आरोप है कि 27 अक्टूबर को...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.