Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

गोराया में भीषण सड़क हादसा, ओवरलोड ऑटो की टक्कर से दो लोगों की मौत, 12 घायल

Summer express, गोराया। जालंधर-लुधियाना जीटी रोड पर गोराया में प्राचीन शिव मंदिर के सामने सुबह करीब नौ बजे एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। फिल्लौर से गोराया की ओर जा रहे एक ओवरलोड ऑटो ने आगे चल रहे अज्ञात वाहन को पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में ऑटो सवार 12 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया, जहां दो लोगों ने दम तोड़ दिया। एक अन्य घायल की हालत गंभीर बनी हुई है।

मृतकों में एक की पहचान लुधियाना के शिमलापुरी निवासी पवित्र सिंह के रूप में हुई है, जबकि दूसरे मृतक की पहचान अभी नहीं हो पाई है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, टक्कर के बाद अज्ञात वाहन का चालक मौके से फरार हो गया। हादसे की सूचना राहगीरों ने सड़क सुरक्षा फोर्स (एसएसएफ) को दी, जिसके बाद टीम तुरंत घटनास्थल पर पहुंची।

मौके पर पहुंची टीम को दुर्घटनाग्रस्त ऑटो क्षतिग्रस्त हालत में मिला। जवानों ने घायलों को प्राथमिक उपचार दिया और सड़क पर सुरक्षा के मद्देनजर सेफ्टी कोन लगाए। इसके बाद एंबुलेंस की सहायता से सभी घायलों को सिविल अस्पताल फिल्लौर पहुंचाया गया।

घायलों की पहचान 42 वर्षीय संतोष, 20 वर्षीय हिमांशु, 42 वर्षीय हरदीप सिंह, 40 वर्षीय सरबजीत सिंह, 76 वर्षीय शीशपाल, 26 वर्षीय राहुल, 24 वर्षीय रामवीर, 50 वर्षीय अंकित और 34 वर्षीय मनजीत सिंह के रूप में हुई है। सभी लुधियाना और आसपास के क्षेत्रों के रहने वाले बताए जा रहे हैं।

मजदूरी के लिए लुधियाना से जालंधर जा रहे थे सभी

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, ऑटो में सवार सभी लोग मजदूरी करने के लिए लुधियाना से जालंधर जा रहे थे। बताया जा रहा है कि इनमें से अधिकतर लोग एक-दूसरे को पहले से नहीं जानते थे। उनके पास पहचान से जुड़े दस्तावेज भी उपलब्ध नहीं थे, जिसके चलते कुछ घायलों की पहचान करने में परेशानी आई।

हादसे की सूचना मिलते ही थाना गोराया के एसएचओ और ड्यूटी अधिकारी एएसआई सुरिंदर पाल भी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। फरार वाहन और उसके चालक का पता लगाने के प्रयास किए जा रहे हैं।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

पीएचडीसीसीआई ने एमएसएमई निदेशालय के साथ मिलकर किया आयोजन

Summer express,यमुनानगर। हरियाणा सरकार के एमएसएमई निदेशालय और सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्रालय के सहयोग से पीएचडी चैंबर ऑफ कामर्स एंड इंडस्ट्री के हरियाणा चेप्टर की तरफ से बुधवार को यमुनानगर में रेजिंग एंड एक्सेलेरेटिंग एमएसएमई परफॉरमेंस (रैंप)कार्यक्रम के तहत एमएसएमई कॉन्क्लेव का आयोजन किया। रैंप सरकार की एक पहल है, जिसे संसाधनों तक...

गोराया में भीषण सड़क हादसा, ओवरलोड ऑटो की टक्कर से दो लोगों की मौत, 12 घायल

Summer express, गोराया। जालंधर-लुधियाना जीटी रोड पर गोराया में प्राचीन शिव मंदिर के सामने सुबह करीब नौ बजे एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। फिल्लौर से गोराया की ओर जा रहे एक ओवरलोड ऑटो ने आगे चल रहे अज्ञात वाहन को पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में ऑटो सवार 12 लोग गंभीर रूप से...

अमेरिका के ओरेगन में दो हेलीकॉप्टरों की हवा में टक्कर, तीन लोग थे सवार

Summer express, मैकमिनविल (अमेरिका)। अमेरिका के ओरेगन राज्य में पोर्टलैंड के दक्षिण-पश्चिम में एक छोटे हवाई अड्डे के पास दो हेलीकॉप्टरों के बीच हवा में टक्कर हो गई। हादसे में दोनों हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गए। इनमें कुल तीन लोग सवार थे। हालांकि, अधिकारियों ने अभी तक हेलीकॉप्टरों में सवार लोगों की स्थिति के बारे में...

सरकारी स्कूलों में आठवीं से बारहवीं तक एआई की पढ़ाई

समर न्यूज | चंडीगढ़पंजाब के सरकारी स्कूलों में विद्यार्थियों को आधुनिक तकनीक से जोड़ने के लिए शैक्षणिक सत्र 2026-27 से आठवीं से बारहवीं कक्षा तक कंप्यूटर साइंस के पाठ्यक्रम में कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) को शामिल किया गया है। पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड ने इसके लिए विषय का नाम बदलकर कंप्यूटर साइंस एंड आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (सीएसएआई)...

एससीओ बैठक के लिए भारत ने पाकिस्तान को दिया न्योता

एजेंसी | नई दिल्लीभारत ने शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) के पहले सभ्यतागत संवाद मंच में भाग लेने के लिए पाकिस्तान सहित सभी सदस्य देशों को आमंत्रित किया है। तीन दिवसीय आयोजन 20 से 22 नवंबर तक नई दिल्ली में होगा।पाकिस्तान के राष्ट्रीय विरासत एवं संस्कृति मंत्री औरंगजेब खान खिची को भी इसमें शामिल होने का...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.