Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

महाराष्ट्र में दो गुटों की लड़ाई रोकने पहुंचे मजदूर की हत्या, 12 आरोपी गिरफ्तार

Summer express, महाराष्ट्र। महाराष्ट्र के नांदेड जिले में दो गुटों के बीच चल रहे विवाद को शांत कराने की कोशिश करना एक मजदूर को भारी पड़ गया। बीच-बचाव करने पहुंचे मजदूर पर दोनों पक्षों के लोगों ने लाठी-डंडों और पत्थरों से हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल मजदूर की अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने मामले में 12 लोगों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस के अनुसार, यह घटना बुधवार को हुई थी, जबकि इसकी जानकारी गुरुवार को सामने आई। बताया जा रहा है कि दोनों गुटों के बीच पुरानी रंजिश को लेकर विवाद चल रहा था। इसी दौरान अर्जुन उर्फ अजय शिवाजी नकलवाड ने झगड़ा शांत कराने के लिए हस्तक्षेप किया।

हालांकि, विवाद में शामिल दोनों पक्षों के लोगों ने अर्जुन पर ही हमला कर दिया। आरोपियों ने उस पर लाठियों और पत्थरों से ताबड़तोड़ वार किए, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। इसके बाद उसे उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

पुलिस ने मृतक की मां की शिकायत के आधार पर भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं के तहत हत्या समेत अन्य आरोपों में मामला दर्ज किया है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए इस मामले में अब तक 12 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मामले की आगे की जांच जारी है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

Summer Express - Auto Draft

महाराष्ट्र में दो गुटों की लड़ाई रोकने पहुंचे मजदूर की हत्या, 12 आरोपी गिरफ्तार

Summer express, महाराष्ट्र। महाराष्ट्र के नांदेड जिले में दो गुटों के बीच चल रहे विवाद को शांत कराने की कोशिश करना एक मजदूर को भारी पड़ गया। बीच-बचाव करने पहुंचे मजदूर पर दोनों पक्षों के लोगों ने लाठी-डंडों और पत्थरों से हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल मजदूर की अस्पताल में उपचार के दौरान...

पीएचडीसीसीआई ने एमएसएमई निदेशालय के साथ मिलकर किया आयोजन

Summer express,यमुनानगर। हरियाणा सरकार के एमएसएमई निदेशालय और सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्रालय के सहयोग से पीएचडी चैंबर ऑफ कामर्स एंड इंडस्ट्री के हरियाणा चेप्टर की तरफ से बुधवार को यमुनानगर में रेजिंग एंड एक्सेलेरेटिंग एमएसएमई परफॉरमेंस (रैंप)कार्यक्रम के तहत एमएसएमई कॉन्क्लेव का आयोजन किया। रैंप सरकार की एक पहल है, जिसे संसाधनों तक...

गोराया में भीषण सड़क हादसा, ओवरलोड ऑटो की टक्कर से दो लोगों की मौत, 12 घायल

Summer express, गोराया। जालंधर-लुधियाना जीटी रोड पर गोराया में प्राचीन शिव मंदिर के सामने सुबह करीब नौ बजे एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। फिल्लौर से गोराया की ओर जा रहे एक ओवरलोड ऑटो ने आगे चल रहे अज्ञात वाहन को पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में ऑटो सवार 12 लोग गंभीर रूप से...

अमेरिका के ओरेगन में दो हेलीकॉप्टरों की हवा में टक्कर, तीन लोग थे सवार

Summer express, मैकमिनविल (अमेरिका)। अमेरिका के ओरेगन राज्य में पोर्टलैंड के दक्षिण-पश्चिम में एक छोटे हवाई अड्डे के पास दो हेलीकॉप्टरों के बीच हवा में टक्कर हो गई। हादसे में दोनों हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गए। इनमें कुल तीन लोग सवार थे। हालांकि, अधिकारियों ने अभी तक हेलीकॉप्टरों में सवार लोगों की स्थिति के बारे में...

सरकारी स्कूलों में आठवीं से बारहवीं तक एआई की पढ़ाई

समर न्यूज | चंडीगढ़पंजाब के सरकारी स्कूलों में विद्यार्थियों को आधुनिक तकनीक से जोड़ने के लिए शैक्षणिक सत्र 2026-27 से आठवीं से बारहवीं कक्षा तक कंप्यूटर साइंस के पाठ्यक्रम में कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) को शामिल किया गया है। पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड ने इसके लिए विषय का नाम बदलकर कंप्यूटर साइंस एंड आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (सीएसएआई)...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.