Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

पंचायती राज चुनाव को लेकर विक्रमादित्य का बीजेपी  अध्यक्ष पर निशाना,बोले – ये दिन आ गए हैं कि प्रधानों के कंधों पर चला रहे हैं बंदूक

Summer express/शिमला, संजू -: 23 जून को हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह की जयंती के मौके पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे. पूर्व मुख्यमंत्री के बेटे और हिमाचल सरकार के कैबिनेट मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने बताया कि इस दौरान हेल्थ चेकअप के साथ-साथ ऐतिहासिक रिज मैदान पर एक दिवसीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता का भी आयोजन किया जाएगा. इस बॉक्सिंग प्रतियोगिता में भारत समेत गोली 6 देशों के बॉक्सर्स हिस्सा लेंगे. वहीं, पंचायती राज चुनाव नतीजों को लेकर भाजपा के दावों पर विक्रमादित्य सिंह ने हमला बोला है. विक्रमादित्य सिंह में हिमाचल भाजपा अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल पर निशाना साधते हुए कहा कि उनके ऐसे दिन आ गए हैं कि पंचायत प्रधानों के कंधे पर अगर बंदूक चलानी पड़ रही है. विक्रमादित्य ने चुनौती देते हुए कहा कि दम है तो वे खुद चुनाव जीत कर दिखाएं.

विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय वीरभद्र सिंह हिमाचल प्रदेश के कद्दावर नेता थे उन्होंने छह बार बतौर मुख्यमंत्री इस प्रदेश की सेवा की. इस दौरान विक्रमादित्य सिंह ने रिज मैदान पर पूर्व मुख्यमंत्री की प्रतिमा स्थापित करने के लिए कांग्रेस वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी, प्रियंका गांधी और CM सुखविंदर का आभार व्यक्त किया. विक्रमादित्य सिंह ने बताया कि 23 जून को पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह की जयंती है. इस मौके पर मेडिकल चेकअप कैंप समेत कई सेवार्थ कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे. साथ ही खेल को बढ़ावा देने के लिए रिज मैदान पर एकदिवसीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी. इस प्रतियोगिता में भारत के साथ-साथ 5 सेंट्रल एशियाइ देश के बॉक्सर भी हिस्सा लेंगे. उन्होंने कहा कि प्रदेश के राज्यपाल इस प्रतियोगिता की शुरुआत करेंगे.

वहीं, स्थानीय निकाय चुनाव नतीजों पर बोलते हुए विक्रमादित्य सिंह ने भाजपा के दावों को बेबुनियाद बताया. विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि चुनाव पार्टी सिंबल पर नहीं हुए. ऐसे में इस बात का आंकड़ा लगाना कि यह पार्टी के लोग हैं यह उचित नहीं है. विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि ज्यादातर लोग उनकी विचारधारा के जीत कर आए हैं. इस दौरान उन्होंने हिमाचल बीजेपी अध्यक्ष राजीव बिंदल पर निशाना साधा. विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि भाजपा अध्यक्ष के ये दिन आ गए हैं कि वे प्रधानों के कंधों पर रखकर बंदूक चल रहे हैं. विक्रमादित्य सिंह ने चुनौती देते हुए कहा कि दम है तो वे खुद चुनाव जीत कर दिखाएं.

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

प्राथमिक शिक्षकों के आंदोलन के बीच धरना स्थल पहुंचे CM सुक्खू, 5 सितंबर से पहले बैठक का आश्वासन

Summer express, संजू , शिमला। हिमाचल प्रदेश में ‘न्यू कॉम्प्लेक्स सिस्टम’ की अधिसूचना वापस लेने समेत विभिन्न मांगों को लेकर प्राथमिक शिक्षक संघ (PTF) का आंदोलन तेज हो गया है। कांगड़ा के बगलामुखी मंदिर से 11 जुलाई को शुरू हुई 15 दिवसीय ‘प्राथमिक शिक्षा बचाओ न्याय यात्रा’ के बाद रविवार को शिमला के चौड़ा मैदान में हजारों...

पंचायत प्रधान सुरेश कुमारी समेत 20 परिवार कांग्रेस में शामिल, विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने किया स्वागत

Summer express, विकास शर्मा , धर्मशाल महंता। पंचायत धर्मशाल महंता की वर्तमान प्रधान सुरेश कुमारी की अगुवाई में करीब 20 परिवारों ने कांग्रेस पार्टी की नीतियों में विश्वास जताते हुए पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर स्थानीय विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने सभी नए सदस्यों का पार्टी का पटका पहनाकर कांग्रेस परिवार में स्वागत किया।...

चंबा में ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला शुरू, राज्यपाल ने मिंजर ध्वज फहराकर किया शुभारंभ

Summer express, चंबा। मंजूर पठान। देवभूमि चंबा का ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला रविवार को धार्मिक आस्था, पारंपरिक रीति-रिवाजों और सांस्कृतिक रंगों के साथ शुरू हो गया। मेले के उद्घाटन समारोह में हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए, जबकि विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया भी विशेष रूप से मौजूद रहे। मेले...

कारगिल विजय दिवस पर सोलन में शहीदों को श्रद्धांजलि, वीर जवानों के बलिदान को किया नमन

Summer express, सोलन। भूपेंद्र ठाकुर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को सोलन में कारगिल युद्ध के वीर शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। शहीद स्मारक पर आयोजित कार्यक्रम में उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा, जिला प्रशासन के अधिकारियों, पूर्व सैनिकों और अन्य गणमान्य नागरिकों ने पुष्पांजलि अर्पित कर देश के लिए सर्वोच्च बलिदान...

कारगिल विजय दिवस पर धर्मशाला के राज्य युद्ध स्मारक में शहीदों को श्रद्धांजलि

Summer express, धर्मशाला। राहुल चावला। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को धर्मशाला स्थित राज्य युद्ध स्मारक में श्रद्धांजलि समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में योल स्थित 9 कोर के कोर कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल आकाश जौहर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए और देश की रक्षा के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.