Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज

Summer express, अंकुर कपूर , चंडीगढ़ । हरियाणा के ऊर्जा मंत्री  अनिल विज ने कहा कि राज्य सरकार एक नई योजना पर कार्य कर रही है, जिसके तहत 1 किलोवाट लोड वाले घरेलू उपभोक्ताओं को भी सौर ऊर्जा प्रणाली उपलब्ध कराई जाएगी।

उन्होंने बताया कि इस योजना की विशेषता यह होगी कि लाभार्थियों को बैंक ऋण या गारंटी के लिए किसी बैंक के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। विभाग के कर्मचारी स्वयं उपभोक्ताओं के घर जाकर प्रक्रिया पूरी करेंगे और उनकी छतों पर सोलर सिस्टम स्थापित करवाएंगे। इसके बाद ऐसे उपभोक्ताओं का बिजली बिल लगभग शून्य हो जाएगा। उन्होंने बताया कि हरियाणा में 1 किलोवाट तक के लोड वाले 7 लाख से अधिक उपभोक्ता हैं, जिन्हें इस योजना का लाभ मिल सकता है।

विज आज मीडिया कर्मियो के सवालों का जवाब दे रहे थे।  उन्होंने आगे बताया कि नियमित रूप से बिजली बिल जमा करने वाले 5 किलोवाट तक के उपभोक्ताओं के लिए भी इसी प्रकार की व्यवस्था प्रस्तावित है। इस योजना में मिलने वाली सरकारी सब्सिडी के अतिरिक्त शेष राशि उपभोक्ताओं से आसान किस्तों में ली जाएगी तथा इसके लिए भी बैंक ऋण की आवश्यकता नहीं होगी।

इसी प्रकार,  विज ने कहा कि हाल ही में केंद्रीय ऊर्जा मंत्री  मनोहर लाल के समक्ष उन्होंने एक प्रस्ताव भी रखा है, जिसके तहत ऐसे किसान जिनकी भूमि खाली पड़ी है और जिनके परिवार के सदस्य बाहर रहते हैं, वे अपनी भूमि पर स्वयं के खर्च पर सोलर प्लांट स्थापित कर सकेंगे। इसके बाद सरकार निर्धारित दरों पर उनसे उत्पादित बिजली खरीदेगी। इससे किसानों को अतिरिक्त आय का स्रोत मिलेगा और राज्य में स्वच्छ ऊर्जा उत्पादन को भी बढ़ावा मिलेगा।

उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के उत्कृष्ट क्रियान्वयन के लिए हरियाणा को आज राष्ट्रीय स्तर पर तीन प्रतिष्ठित पुरस्कार प्राप्त होने जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि पुरस्कार सिफारिशों के आधार पर नहीं, बल्कि कार्य के आधार पर मिलते हैं और सरकार हमेशा बेहतर प्रदर्शन करने वालों को सम्मानित करती है।  विज ने बताया कि केंद्र सरकार ने हरियाणा को सौर ऊर्जा के क्षेत्र में अग्रणी राज्यों में शामिल किया है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार इस दिशा में और अधिक प्रयास करेगी तथा हरियाणा को सौर ऊर्जा के क्षेत्र में पूर्णतः आत्मनिर्भर बनाने का लक्ष्य लेकर आगे बढ़ रही है।

विज ने कहा कि उन्हें सरकार में जहां भी जिम्मेदारी दी गई, उन्होंने पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ कार्य किया। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य एवं गृह जैसे महत्वपूर्ण विभागों में कार्य करते हुए उन्होंने उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल कीं और स्वास्थ्य विभाग में उत्कृष्ट कार्य के लिए उन्हें अभिनेता अमिताभ बच्चन के हाथों सम्मानित भी किया गया था। उन्होंने कहा कि इसी क्रम में आज प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत हरियाणा को केंद्र सरकार द्वारा सम्मानित किया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के अंतर्गत हरियाणा में सर्वाधिक आवेदन प्राप्त हुए हैं। राज्य सरकार ने चालू वर्ष में 2.20 लाख सोलर रूफटॉप सिस्टम स्थापित करने का लक्ष्य निर्धारित किया है, जिसे निर्धारित समय से पहले पूरा करने का प्रयास किया जाएगा।

विज ने कहा कि राज्य सरकार हरियाणा को सौर ऊर्जा के क्षेत्र में देश का अग्रणी राज्य बनाने के लिए लगातार कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि भविष्य की ऊर्जा का प्रमुख स्रोत सौर ऊर्जा ही है, क्योंकि कोयला, गैस और पेट्रोल जैसे पारंपरिक ऊर्जा संसाधन सीमित हैं। प्रकृति द्वारा प्रदत्त इस अक्षय ऊर्जा स्रोत का अधिकतम उपयोग कर राज्य की ऊर्जा आवश्यकताओं को पूरा करने की दिशा में सरकार कार्य कर रही है।

उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री कुसुम योजना के अंतर्गत भी राज्य के किसानों ने बड़ी संख्या में सोलर पंप स्थापित करवाए हैं। हाल ही में योजना का पोर्टल बंद किया गया है, लेकिन अभी भी हजारों आवेदन लंबित हैं, जिनका शीघ्र निपटारा किया जाएगा और पात्र किसानों को सोलर पंप उपलब्ध कराए जाएंगे।

…….

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

अभिलाष मौत मामले में तीन युवक गिरफ्तार, नशे के सेवन की बात आई सामने

Summer express/धर्मशाला, राहुल चावला-:कांगड़ा जिले के लंबागांव थाना क्षेत्र में 17 वर्षीय अभिलाष की मौत के मामले में पुलिस ने तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस जांच में सामने आया है कि अभिलाष को 27 जुलाई को तलवाड़ गांव के समीप बरामद किया गया था। उस समय उसकी तबीयत खराब थी, जिसके बाद उसे...

हरियाणा और ऑस्ट्रेलिया के बीच शिक्षा, स्किल, इनोवेशन और निवेश के क्षेत्र में सहयोग की व्यापक संभावनाएं : मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी

summer express , चंडीगढ़ (अंकुर कपूर)। हरियाणा और ऑस्ट्रेलिया के बीच शिक्षा, उच्च शिक्षा, कौशल विकास, इनोवेशन और निवेश समेत कई महत्वपूर्ण क्षेत्रों में सहयोग की संभावनाओं को लेकर चर्चा हुई। ऑस्ट्रेलिया के हाई कमिश्नर फिलिप ग्रीन के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से मुलाकात की। इस दौरान दोनों पक्षों के...

गुरुग्राम में डेढ़ लाख के लेनदेन पर खूनी खेल, पूर्व सैनिक ने PG संचालक को मारी गोली

summer express , गुरुग्राम। सेक्टर-14 के आचार्यपुरी इलाके में पैसों के लेनदेन को लेकर हुआ विवाद खूनी वारदात में बदल गया। डेढ़ लाख रुपये की उधारी वापस लेने पहुंचे एक पूर्व सैनिक ने अपने परिचित पीजी संचालक के माथे पर लाइसेंसी पिस्तौल से गोली मार दी। गंभीर रूप से घायल पीड़ित को परिजन अस्पताल लेकर...

कोटखाई में गैस संकट पर भाजपा का हल्ला-बोल, प्रशासन को 15 दिन का अल्टीमेटम

Summer express/शिमला /संजू -:कोटखाई में रसोई गैस की अनियमित सप्लाई को लेकर लोगों की परेशानी अब सियासी मुद्दा बन गई है। गैस सिलेंडर लेने के लिए लंबी कतारें, घंटों इंतजार और इसके बावजूद कई उपभोक्ताओं का खाली हाथ लौटना—इन समस्याओं को लेकर भाजपा ने प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। बुधवार को भाजपा नेता...

कांगड़ा में गिद्ध संरक्षण को बड़ी कामयाबी, वाइट-रम्प्ड वल्चर की बढ़ी मौजूदगी

Summer express/कांगड़ा, राहुल-:हिमाचल प्रदेश में गिद्धों के संरक्षण को लेकर किए जा रहे प्रयास अब सकारात्मक परिणाम दिखाने लगे हैं। कांगड़ा जिला संकटग्रस्त गिद्ध प्रजातियों के संरक्षण के लिहाज से महत्वपूर्ण क्षेत्र बनकर उभरा है। वन विभाग की ओर से किए गए सर्वे में यहां वाइट-रम्प्ड वल्चर की सबसे अधिक ज्ञात संख्या दर्ज की गई...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.