Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

शेयर बाजार में हल्की गिरावट, सेंसेक्स 200 अंक फिसला, निफ्टी भी कमजोर; फार्मा और हेल्थकेयर सेक्टर में दबाव

मुंबई | सप्ताह के दूसरे कारोबारी दिन, मंगलवार 17 जून को भारतीय शेयर बाजार में हल्की गिरावट देखने को मिली। बीएसई सेंसेक्स 200 अंकों की गिरावट के साथ 81,600 के स्तर पर कारोबार कर रहा है, जबकि एनएसई निफ्टी में भी 50 अंकों की कमजोरी आई और यह 24,900 के आसपास पहुंच गया।

सेक्टोरल अपडेट

  • सेंसेक्स के 30 में से 23 शेयर लाल निशान में हैं, जबकि केवल 7 शेयरों में ही बढ़त दर्ज की गई है।
  • सन फार्मा, बजाज फाइनेंस और जोमैटो के शेयरों में 2% तक की गिरावट आई है।
  • एशियन पेंट्स, इंफोसिस और टेक महिंद्रा के शेयरों में 1.3% तक की बढ़त देखी जा रही है।
  • निफ्टी के 50 शेयरों में से 37 शेयरों में गिरावट और 13 में तेजी दर्ज की गई है।

एनएसई के फार्मा, हेल्थकेयर और प्राइवेट बैंकिंग सेक्टर में सबसे ज्यादा कमजोरी नजर आ रही है, वहीं मीडिया, रियल्टी और IT सेक्टरों में खरीदारी का रुझान दिखा।

एशियाई बाजारों का मिला-जुला रुख

  • जापान का निक्केई 190 अंक (0.50%) चढ़कर 38,501 पर
  • कोरिया का कोस्पी 52 अंक (0.29%) की तेजी के साथ 2,955 पर
  • हॉन्गकॉन्ग का हैंगसेंग 80 अंक गिरकर 23,980 और
  • चीन का शंघाई कंपोजिट 10 अंक नीचे 3,378 पर कारोबार कर रहे हैं।

अमेरिकी बाजारों में तेजी

सोमवार, 16 जून को अमेरिका के प्रमुख सूचकांक बढ़त के साथ बंद हुए:

  • डाउ जोन्स 0.75% चढ़कर 42,515 पर
  • NASDAQ कंपोजिट 1.52% की उछाल के साथ 19,701 पर
  • S&P 500 0.94% चढ़कर 6,033 के स्तर पर बंद हुआ।

निवेश गतिविधि का हाल

  • 16 जून को विदेशी निवेशकों (FIIs) ने ₹2,539.42 करोड़ की बिकवाली की।
  • घरेलू संस्थागत निवेशकों (DIIs) ने ₹5,780.96 करोड़ के शेयर खरीदे।
  • जून में अब तक FIIs ने ₹7,351.81 करोड़ के शेयर बेचे हैं, जबकि DIIs की नेट खरीदारी ₹49,931.68 करोड़ रही है।
  • मई में FIIs की नेट खरीदारी ₹11,773.25 करोड़ और DIIs की ₹67,642.34 करोड़ रही थी।

ओसवाल पंप्स IPO में निवेश का आखिरी दिन

पंप और मोटर निर्माण कंपनी ओसवाल पंप्स का IPO आज, 17 जून को बंद हो रहा है। 13 जून से खुले इस पब्लिक ऑफर के तहत कंपनी ₹1,387.34 करोड़ जुटाने का लक्ष्य लेकर आई है। इसमें ₹890 करोड़ फ्रेश इश्यू और ₹497.34 करोड़ ऑफर फॉर सेल के माध्यम से जुटाए जाएंगे। कंपनी के शेयर 20 जून को BSE और NSE पर लिस्ट होंगे।

सोमवार को बाजार में जोरदार तेजी

पिछले कारोबारी दिन यानी सोमवार को बाजार में दमदार तेजी रही:

  • सेंसेक्स 677 अंक उछलकर 81,796 पर बंद हुआ
  • निफ्टी 227 अंक की बढ़त के साथ 24,946 पर बंद

सेंसेक्स के 30 में से 27 शेयरों में तेजी रही, खासतौर पर एनर्जी, बैंकिंग, IT और FMCG शेयरों ने बाजार को मजबूती दी। टेक महिंद्रा, ITC और इंफोसिस जैसे दिग्गज स्टॉक्स में करीब 2% की बढ़त दर्ज की गई।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

हिमाचल के जनजातीय क्षेत्रों में हानले की तर्ज पर बनेगा खगोलीय केंद्र: सुक्खू ने केंद्र से मांगा सहयोग

Summer express/शिमला -: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी तथा पृथ्वी विज्ञान राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. जितेंद्र सिंह से भेंट कर हिमाचल प्रदेश में विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी आधारित विकास को गति देने से जुड़े विभिन्न प्रस्तावों पर चर्चा की। बैठक में विशेष रूप से प्रदेश के दूरदराज और जनजातीय...

अंबाला में बढ़ा स्वाइन फ्लू का खतरा, अब तक 6 मरीजों में संक्रमण की पुष्टि

summer express , अंबाला (अंकुर कपूर)। अंबाला जिले में स्वाइन फ्लू के बढ़ते मामलों ने स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ा दी है। जिले में अब तक स्वाइन फ्लू के 6 मरीज सामने आ चुके हैं। स्वास्थ्य विभाग लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए है और संक्रमण की रोकथाम के लिए आवश्यक तैयारियां तेज कर दी...

डेंटल कालेजों में सरकारी डाक्टरों के लिए आरक्षित रहेंगी स्टेट कोटे की 40 प्रतिशत सीटें

Summer express, मोनिका रावत, चंडीगढ़ I हरियाणा में मास्टर आफ डेंटल सर्जरी (एमडीएस) में नए शैक्षणिक सत्र में सरकारी व निजी डेंटल कालेजों और विश्वविद्यालयों में दाखिलों की प्रक्रिया तय कर दी गई है। सरकारी संस्थानों में आधी सीटें नीट एमडीएस-2026 की आल इंडिया मेरिट और शेष सीटें हरियाणा स्टेट मेरिट के आधार पर भरी...

सीएम मीटिंग के फैसलों के क्रियान्वयन पर सरकार की नजर

Summer express,मोनिका रावत , चंडीगढ़ I मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में होने वाली बैठकों में लिए निर्णयों एवं दिए गए निर्देशों का समयबद्ध और परिणामोन्मुखी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के लिए सरकार सख्त हो गई है। मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) के माध्यम से हर निर्णय को स्पष्ट एक्शन प्वाइंट में परिवर्तित कर उसके लिए जिम्मेदार विभाग और...

अभिलाष मौत मामले में तीन युवक गिरफ्तार, नशे के सेवन की बात आई सामने

Summer express/धर्मशाला, राहुल चावला-:कांगड़ा जिले के लंबागांव थाना क्षेत्र में 17 वर्षीय अभिलाष की मौत के मामले में पुलिस ने तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस जांच में सामने आया है कि अभिलाष को 27 जुलाई को तलवाड़ गांव के समीप बरामद किया गया था। उस समय उसकी तबीयत खराब थी, जिसके बाद उसे...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.