Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

SBI ने फिक्स्ड डिपॉजिट पर ब्याज दरों में की कटौती, ‘अमृत वृष्टि’ और ‘वीकेयर’ स्कीम भी प्रभावित

नई दिल्ली | स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) ने फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) पर मिलने वाली ब्याज दरों में एक बार फिर कटौती की है। बैंक ने 1 साल की FD पर ब्याज दर को 0.25% घटाकर अब 6.25% कर दिया है। ये नई दरें 15 जून से प्रभावी हो चुकी हैं। गौरतलब है कि SBI ने इससे पहले 16 मई को भी FD दरों में 0.20% तक की कटौती की थी।

अमृत वृष्टि’ स्कीम पर भी असर

SBI की स्पेशल टर्म डिपॉजिट स्कीम ‘अमृत वृष्टि’ की ब्याज दरों में भी 0.25% की कटौती की गई है। अब इस स्कीम के तहत 444 दिनों के डिपॉजिट पर आम ग्राहकों को 6.60% और सीनियर सिटिजन को 7.10% सालाना ब्याज मिलेगा।

वीकेयर’ स्कीम में सीनियर सिटिजन को विशेष लाभ

SBI की एक और विशेष FD स्कीम ‘वीकेयर’ के तहत 5 साल या उससे अधिक अवधि की FD पर वरिष्ठ नागरिकों को 1% तक अधिक ब्याज दिया जा रहा है। यानी जहां आम उपभोक्ताओं को 6.05% ब्याज मिल रहा है, वहीं सीनियर सिटिजन को 7.05% तक की दर से ब्याज प्राप्त हो रहा है। इस स्कीम में 50 बेसिस पॉइंट्स का अतिरिक्त लाभ पहले से ही वरिष्ठ नागरिकों को दिया जा रहा है।

फिक्स्ड डिपॉजिट से जुड़े 5 जरूरी तथ्य

  • पूर्व निर्धारित ब्याज दर: FD में जमा राशि पर एक निश्चित ब्याज दर तय होती है, जो निवेश की अवधि के आधार पर मिलती है। ब्याज साधारण या चक्रवृद्धि हो सकता है।
  • लचीली अवधि: निवेशक अपनी जरूरत के अनुसार 7 दिन से लेकर 10 साल तक की FD चुन सकते हैं। आमतौर पर लंबी अवधि की FD पर अधिक ब्याज मिलता है।
  • निवेश की सुरक्षा: FD एक सुरक्षित निवेश विकल्प है। DICGC के तहत 5 लाख रुपये तक की जमा राशि बीमित होती है।
  • तरलता की सुविधा: जरूरत पड़ने पर FD को समय से पहले तोड़ा जा सकता है, हालांकि इसके लिए पेनल्टी और कम ब्याज दर लागू हो सकती है।
  • टैक्स लाभ: 5 साल की टैक्स सेविंग FD पर इनकम टैक्स एक्ट की धारा 80C के तहत 1.5 लाख रुपये तक की टैक्स छूट मिलती है। हालांकि, FD पर मिलने वाला ब्याज टैक्स योग्य होता है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Summer Express -
Summer Express -

Trending

लुधियाना स्टेशन पर बड़ा रेल हादसा टला, वैष्णो देवी स्पेशल ट्रेन की बोगी में आई तकनीकी खराबी

Summer express, लुधियाना। दिल्ली से माता वैष्णो देवी के लिए रवाना हुई एक स्पेशल ट्रेन में शनिवार को तकनीकी खामी सामने आने से रेलवे प्रशासन में हड़कंप मच गया। ट्रेन की एक बोगी के बाथरूम के पास का हिस्सा क्षतिग्रस्त पाए जाने के बाद उसे तत्काल जांच के लिए लुधियाना रेलवे स्टेशन पर रोक दिया...

मौसम का बदला मिजाज: दिल्ली, यूपी-बिहार समेत 17 राज्यों में बारिश, आंधी और वज्रपात का अलर्ट

Summer express, नई दिल्ली। देश के कई हिस्सों में मौसम ने अचानक करवट ले ली है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने दिल्ली-एनसीआर, उत्तर प्रदेश, बिहार समेत 17 राज्यों के लिए भारी बारिश, आंधी, वज्रपात और तेज हवाओं की चेतावनी जारी की है। मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 से 48 घंटों के दौरान कई...

करनाल हाईवे पर भीषण हादसा: वोल्वो बस, ट्रक और ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर में 8 घायल

Summer express, करनाल। हरियाणा के करनाल जिले में राष्ट्रीय राजमार्ग पर देर रात हुए एक भीषण सड़क हादसे में आठ लोग घायल हो गए। यह दुर्घटना तारावड़ी के समीप उस समय हुई जब दिल्ली से मनाली जा रही एक वोल्वो बस ट्रक से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि ट्रक आगे चल रही ट्रैक्टर-ट्रॉली...

मतदाता सूची की शुद्धता से ही मजबूत होगा लोकतंत्र : मुख्य निर्वाचन आयुक्त 

Summer express/धर्मशाला, राहुल-: भारत निर्वाचन आयोग के मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने धर्मशाला दौरे के दौरान कहा कि निष्पक्ष, पारदर्शी और विश्वसनीय चुनावों के लिए मतदाता सूची का शुद्ध एवं अद्यतन होना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने जोर देते हुए कहा कि लोकतंत्र की मजबूती का आधार सही मतदाता सूची है, जिसमें केवल पात्र मतदाताओं...

UHS रोहतक में मूल्यांकन विवाद पर सख्ती: दो परीक्षकों को कारण बताओ नोटिस जारी

Summer express, रोहतक। पंडित भगवत दयाल शर्मा स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय , रोहतक ने परीक्षा मूल्यांकन में कथित अनियमितताओं को गंभीरता से लेते हुए डेंटल कॉलेज के ओरल सर्जरी विभाग के दो परीक्षकों के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है। विश्वविद्यालय प्रशासन ने दोनों परीक्षकों को कारण बताओ नोटिस जारी करते हुए सात दिनों के भीतर...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.