18 June, 2025
टेलीविजन से लेकर बॉलीवुड तक अपनी शानदार अदाकारी से दर्शकों का दिल जीतने वाली मौनी रॉय एक बार फिर सिल्वर स्क्रीन पर धमाकेदार वापसी करने जा रही हैं। इस बार वह एक नए और चैलेंजिंग किरदार में नजर आएंगी। मौनी जल्द ही आने वाली स्पाई थ्रिलर फिल्म ‘सलाकार’ में एक गुप्तचर (जासूस) की भूमिका निभाते हुए दिखेंगी।
इस फिल्म में मौनी का किरदार तेज़-तर्रार, रहस्यमयी और बेहद रोमांचक होने वाला है, जो उनके फैंस के लिए किसी सरप्राइज से कम नहीं होगा। ‘सलाकार’ एक हाई-ऑक्टेन थ्रिलर है, जिसमें एक्शन, सस्पेंस और इमोशंस का जबरदस्त तड़का देखने को मिलेगा।फिल्म से जुड़े सूत्रों के मुताबिक, मौनी इस किरदार के लिए खास ट्रेनिंग भी ले रही हैं और उनका लुक भी पहले से बिल्कुल अलग और प्रभावशाली होगा।उनके प्रशंसकों के लिए यह एक रोमांचक खबर है, क्योंकि ‘ब्रह्मास्त्र’ के बाद यह मौनी की एक और बड़ी और चैलेंजिंग फिल्म मानी जा रही है।