18 June, 2025
स्टैंड-अप कॉमेडियन और ‘बिग बॉस’ फेम मुनव्वर फारूकी अब एक्टिंग की दुनिया में कदम रखने जा रहे हैं। उनकी पहली वेब सीरीज़ ‘फर्स्ट कॉपी’ का ट्रेलर रिलीज़ हो चुका है, जिसमें वह मुख्य किरदार आरिफ की भूमिका निभा रहे हैं। आरिफ एक ऐसा किरदार है जो प्यार करता है, बगावत करता है और पाइरेटेड फिल्मों का धंधा भी करता है।
मुनव्वर ने अपने डेब्यू को लेकर कहा, “यह मेरे लिए एक बिल्कुल नया सफर है। ‘फर्स्ट कॉपी’ मेरा पहला एक्टिंग प्रोजेक्ट है और मैंने इसमें अपनी पूरी जान लगा दी है। आरिफ से मैं खुद को काफी हद तक जोड़ पाता हूं। हम दोनों में एक समानता है—हम अब किसी भी कीमत पर समझौता नहीं करेंगे।”
वेब सीरीज़ ‘फर्स्ट कॉपी’ 20 जून को एमएक्स प्लेयर और अमेज़न मिनीटीवी पर रिलीज़ की जाएगी। ट्रेलर को दर्शकों से अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है, जिससे सीरीज़ को लेकर उत्साह बढ़ गया है।