Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

नए मानकों पर शिक्षा विभाग सख्त: कमजोर प्रदर्शन वाले स्कूलों पर कार्रवाई

Shimla- वार्षिक परीक्षाओं में लगातार कमजोर प्रदर्शन करने वाले स्कूल अब शिक्षा विभाग के रडार पर आ गए हैं। शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने बताया कि जिन स्कूलों का परीक्षा परिणाम 0 से 25 प्रतिशत के बीच रहा है, उन्हें नोटिस जारी कर दिया गया है। इतना ही नहीं, इन स्कूलों के संबंधित शिक्षकों की सालाना वेतनवृद्धि (इंक्रीमेंट) भी फिलहाल के लिए रोक दी गई है। मंत्री ने कहा कि प्रदर्शन सुधारने के लिए अब शिक्षकों की जवाबदेही तय की जाएगी।

शिक्षकों की इंक्रीमेंट रोकने का निर्णय मजबूरी में

 शिक्षा मंत्री ने कहा कि यह कदम केवल चेतावनी नहीं, बल्कि सुधार की दिशा में एक जरूरी प्रयास है। उन्होंने बताया कि पिछले वर्ष भी कमजोर प्रदर्शन वाले स्कूलों के खिलाफ विभाग ने कार्रवाई की थी। इस बार सख्ती और बढ़ाई गई है ताकि भविष्य में गुणवत्ता में सुधार हो सके।जिन स्कूलों के परिणाम बेहद खराब रहे हैं, वहां जवाबदेही तय की गई है। शिक्षकों की इंक्रीमेंट रोकने का निर्णय मजबूरी में लिया गया है, ताकि आगे सुधार हो सके।” – रोहित ठाकुर, शिक्षा मंत्री

नेता प्रतिपक्ष  के आरोपों पर पलटवार

 इस बीच, एनटीटी भर्ती को लेकर नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर के आरोपों पर शिक्षा मंत्री ने जवाब देते हुए कहा कि वर्तमान सरकार पहली बार गंभीरता से भर्तियाँ करवा रही है। जबकि पूर्ववर्ती भाजपा सरकार ने केवल चर्चा तक इसे सीमित रखा था।

“एनटीटी भर्तियों में सरकार की भूमिका पारदर्शी है। ये प्रक्रिया HPSEDC के माध्यम से हो रही है। अगर विपक्ष को कोई आपत्ति है, तो वे उसे लिखित में दें, हम जांच कराएंगे।” – रोहित ठाकुर

Chandrika

tsnchd@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

हिमाचल के जनजातीय क्षेत्रों में हानले की तर्ज पर बनेगा खगोलीय केंद्र: सुक्खू ने केंद्र से मांगा सहयोग

Summer express/शिमला -: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी तथा पृथ्वी विज्ञान राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. जितेंद्र सिंह से भेंट कर हिमाचल प्रदेश में विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी आधारित विकास को गति देने से जुड़े विभिन्न प्रस्तावों पर चर्चा की। बैठक में विशेष रूप से प्रदेश के दूरदराज और जनजातीय...

अंबाला में बढ़ा स्वाइन फ्लू का खतरा, अब तक 6 मरीजों में संक्रमण की पुष्टि

summer express , अंबाला (अंकुर कपूर)। अंबाला जिले में स्वाइन फ्लू के बढ़ते मामलों ने स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ा दी है। जिले में अब तक स्वाइन फ्लू के 6 मरीज सामने आ चुके हैं। स्वास्थ्य विभाग लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए है और संक्रमण की रोकथाम के लिए आवश्यक तैयारियां तेज कर दी...

डेंटल कालेजों में सरकारी डाक्टरों के लिए आरक्षित रहेंगी स्टेट कोटे की 40 प्रतिशत सीटें

Summer express, मोनिका रावत, चंडीगढ़ I हरियाणा में मास्टर आफ डेंटल सर्जरी (एमडीएस) में नए शैक्षणिक सत्र में सरकारी व निजी डेंटल कालेजों और विश्वविद्यालयों में दाखिलों की प्रक्रिया तय कर दी गई है। सरकारी संस्थानों में आधी सीटें नीट एमडीएस-2026 की आल इंडिया मेरिट और शेष सीटें हरियाणा स्टेट मेरिट के आधार पर भरी...

सीएम मीटिंग के फैसलों के क्रियान्वयन पर सरकार की नजर

Summer express,मोनिका रावत , चंडीगढ़ I मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में होने वाली बैठकों में लिए निर्णयों एवं दिए गए निर्देशों का समयबद्ध और परिणामोन्मुखी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के लिए सरकार सख्त हो गई है। मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) के माध्यम से हर निर्णय को स्पष्ट एक्शन प्वाइंट में परिवर्तित कर उसके लिए जिम्मेदार विभाग और...

अभिलाष मौत मामले में तीन युवक गिरफ्तार, नशे के सेवन की बात आई सामने

Summer express/धर्मशाला, राहुल चावला-:कांगड़ा जिले के लंबागांव थाना क्षेत्र में 17 वर्षीय अभिलाष की मौत के मामले में पुलिस ने तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस जांच में सामने आया है कि अभिलाष को 27 जुलाई को तलवाड़ गांव के समीप बरामद किया गया था। उस समय उसकी तबीयत खराब थी, जिसके बाद उसे...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.