Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

राहुल गांधी को जन्मदिन पर कांग्रेस नेताओं की शुभकामनाएं, सामाजिक न्याय के संघर्ष को बताया देश की जरूरत

नई दिल्ली |  कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को उनके 54वें जन्मदिन के अवसर पर पार्टी के शीर्ष नेताओं की ओर से शुभकामनाएं दी गईं। पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल और पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत सहित कई वरिष्ठ नेताओं ने राहुल गांधी को सामाजिक न्याय और संविधानिक मूल्यों के लिए संघर्ष करने वाला नेता बताया।

राहुल गांधी का जन्म 19 जून 1970 को दिल्ली में हुआ था। वह पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी और कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी के बेटे हैं। फिलहाल वह रायबरेली से लोकसभा सांसद हैं और नेता प्रतिपक्ष के तौर पर विपक्ष की आवाज का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं।

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने सोशल मीडिया पर लिखा कि राहुल गांधी का संविधान के प्रति समर्पण और शोषितों, वंचितों व गरीबों के लिए उनकी प्रतिबद्धता उन्हें एक विशेष नेता बनाती है। उन्होंने लिखा, “आप लगातार सामाजिक, राजनीतिक और आर्थिक न्याय की लड़ाई लड़ रहे हैं और लाखों लोगों की उम्मीद बने हुए हैं।”

कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने उन्हें साहसी नेता बताया और कहा कि उन्होंने नफरत के खिलाफ प्रेम और समानता का संदेश दिया है। उन्होंने लिखा, “भारत जोड़ो यात्रा और भारत जोड़ो न्याय यात्रा के माध्यम से राहुल गांधी ने करोड़ों लोगों के दिलों में नई उम्मीद जगाई है। उनका समर्पण एक प्रेरणा है, जिसे विरोधी भी नजरअंदाज नहीं कर सकते।”

पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने भी राहुल गांधी के सामाजिक न्याय के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी दलितों, आदिवासियों, पिछड़ों और सामान्य वर्ग के गरीबों की आवाज बने हैं। उन्होंने लिखा, “अब वक्त है कि वह राष्ट्रीय नेतृत्व की जिम्मेदारी निभाएं और देश को संविधान व लोकतंत्र की राह पर आगे ले जाएं।”

कांग्रेस नेताओं ने राहुल गांधी के अच्छे स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना करते हुए उम्मीद जताई कि उनका नेतृत्व देश के लिए सामाजिक और राजनीतिक बदलाव लेकर आएगा।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Summer Express -
Summer Express -

Trending

पंचायती राज चुनाव को लेकर विक्रमादित्य का बीजेपी  अध्यक्ष पर निशाना,बोले – ये दिन आ गए हैं कि प्रधानों के कंधों पर चला रहे हैं बंदूक

Summer express/शिमला, संजू -: 23 जून को हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह की जयंती के मौके पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे. पूर्व मुख्यमंत्री के बेटे और हिमाचल सरकार के कैबिनेट मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने बताया कि इस दौरान हेल्थ चेकअप के साथ-साथ ऐतिहासिक रिज मैदान पर एक दिवसीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता का भी...

सोनीपत में पहली बार सफलतापूर्वक हुई दुर्लभ हृदय उपचार प्रक्रिया, 60 वर्षीय महिला को मिली नई जिंदगी

Summer express, सोनीपत। बहालगढ़ रोड स्थित फिम्स अस्पताल के डॉक्टरों ने 60 वर्षीय ग्रामीण महिला का जटिल हृदय उपचार कर चिकित्सा क्षेत्र में महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। लंबे समय से सांस लेने में परेशानी का सामना कर रही महिला की जांच में सामने आया कि उसका हृदय मात्र 25 प्रतिशत क्षमता से काम कर...

विधानसभा चुनाव लड़ने पर वंदना गुलेरिया बोलीं…फैसला पिता नहीं,पार्टी हाईकमान करेगा

Summer express/मंडी, धर्मवीर -: मंडी जिला की धर्मपुर सीट से आगामी विधानसभा चुनाव में उतरने के फैसले को पूर्व मंत्री ठकुर महेंद्र सिंह की बेटी वंदना गुलेरिया ने पिता महेंद्र सिंह नहीं पार्टी हाईकमान पर छोड़ दिया है। मंडी में आयोजित प्रेस के दौरान पूछे गए सवाल के जबाव में वंदना गुलेरिया ने कहा कि...

पुणे में गैस रिसाव से हुआ भीषण विस्फोट: आग लगने से युवक की मौत, दो बुजुर्ग गंभीर रूप से झुलसे

Summer express, पुणे। महाराष्ट्र के पुणे शहर के वाघोली इलाके में शुक्रवार सुबह एक रिहायशी भवन में गैस रिसाव के कारण हुए जोरदार विस्फोट के बाद भीषण आग लग गई। हादसे में 35 वर्षीय एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि परिवार के दो बुजुर्ग सदस्य गंभीर रूप से झुलस गए। घटना के बाद इलाके...

करसोह में तड़के भीषण अग्निकांड,पशुशाला राख; भैंस झुलसी, लाखों का नुकसान

Summer express/हमीरपुर, अरविंद -:हमीरपुर जिले के विकास खंड टौणीदेवी की ग्राम पंचायत गुवारडू के अंतर्गत करसोह गांव में शुक्रवार तड़के एक भीषण अग्निकांड से हड़कंप मच गया। आग लगने की इस घटना में एक पशुशाला पूरी तरह जलकर राख हो गई, जबकि अंदर बंधी भैंस झुलस गई। ग्रामीणों की तत्परता और साहसिक प्रयासों के चलते...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.