Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

इजरायल-ईरान तनाव और बढ़ा: नेतन्याहू बोले – परमाणु ठिकानों पर कर सकते हैं हमला, खामेनेई को बताया ‘आधुनिक हिटलर’

यरुशलम | मध्य पूर्व में इजरायल और ईरान के बीच जारी टकराव ने अब और अधिक गंभीर रूप ले लिया है। इस बीच, इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने एक बड़ा बयान देते हुए कहा है कि उनका देश ईरान के सभी परमाणु ठिकानों पर हमला करने के लिए तैयार है, और इसके लिए अंतरराष्ट्रीय समर्थन का स्वागत किया जाएगा।

नेतन्याहू ने गुरुवार, 19 जून को स्पष्ट किया कि इजरायल अपनी सुरक्षा के लिए जो भी जरूरी होगा, वह कदम उठाएगा। उन्होंने कहा, “अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप अमेरिका के हितों को ध्यान में रखेंगे और मैं इजरायल के लिए जरूरी फैसला करूंगा।”

रक्षा मंत्री ने दी तीखी प्रतिक्रिया

इजरायल के रक्षा मंत्री इजरायल कैट्ज ने भी तीखा हमला करते हुए ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई को ‘मॉर्डन हिटलर’ करार दिया। उन्होंने कहा कि ईरानी शासन मानवता के लिए खतरा है और अब खामेनेई के शासन का अंत होना चाहिए।

मिसाइल लॉन्चर ध्वस्त करने का दावा

प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने दावा किया कि इजरायल की कार्रवाई में ईरान के 50% से अधिक मिसाइल लॉन्चर्स तबाह कर दिए गए हैं। उन्होंने दक्षिणी इजरायल के सोरोका मेडिकल सेंटर में घायल नागरिकों से मिलने के दौरान कहा, “हमारे हमले सटीक और निर्णायक हैं, हम हर उस जगह को निशाना बना रहे हैं जो हमारे लिए खतरा बन सकती है।”

ईरान के हमले और इजरायली जवाबी कार्रवाई

हाल ही में ईरान ने इजरायल के तेल अवीव और दक्षिणी हिस्सों में मिसाइल और ड्रोन हमले किए, जिनमें कई नागरिकों की जान गई और बुनियादी ढांचे को गंभीर नुकसान पहुंचा।
इसके जवाब में इजरायल ने ईरान के सैन्य अड्डों और परमाणु प्रतिष्ठानों पर हवाई हमले किए।

एक अमेरिकी मानवाधिकार रिपोर्ट के अनुसार:

  • ईरान में जवाबी हमलों में 639 लोगों की मौत हुई, जिनमें 263 आम नागरिक शामिल हैं
  • इजरायल में अब तक 24 नागरिकों की मौत हो चुकी है और सैकड़ों घायल हुए हैं

टकराव के वैश्विक असर

इजरायल और ईरान के बीच यह संघर्ष अब क्षेत्रीय सीमा से आगे निकलते हुए अंतरराष्ट्रीय चिंता का विषय बन गया है। संयुक्त राष्ट्र और अन्य वैश्विक संस्थाएं तनाव कम करने की कोशिशें कर रही हैं, लेकिन फिलहाल हालात बेहद संवेदनशील बने हुए हैं।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

हिमाचल के जनजातीय क्षेत्रों में हानले की तर्ज पर बनेगा खगोलीय केंद्र: सुक्खू ने केंद्र से मांगा सहयोग

Summer express/शिमला -: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी तथा पृथ्वी विज्ञान राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. जितेंद्र सिंह से भेंट कर हिमाचल प्रदेश में विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी आधारित विकास को गति देने से जुड़े विभिन्न प्रस्तावों पर चर्चा की। बैठक में विशेष रूप से प्रदेश के दूरदराज और जनजातीय...

अंबाला में बढ़ा स्वाइन फ्लू का खतरा, अब तक 6 मरीजों में संक्रमण की पुष्टि

summer express , अंबाला (अंकुर कपूर)। अंबाला जिले में स्वाइन फ्लू के बढ़ते मामलों ने स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ा दी है। जिले में अब तक स्वाइन फ्लू के 6 मरीज सामने आ चुके हैं। स्वास्थ्य विभाग लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए है और संक्रमण की रोकथाम के लिए आवश्यक तैयारियां तेज कर दी...

डेंटल कालेजों में सरकारी डाक्टरों के लिए आरक्षित रहेंगी स्टेट कोटे की 40 प्रतिशत सीटें

Summer express, मोनिका रावत, चंडीगढ़ I हरियाणा में मास्टर आफ डेंटल सर्जरी (एमडीएस) में नए शैक्षणिक सत्र में सरकारी व निजी डेंटल कालेजों और विश्वविद्यालयों में दाखिलों की प्रक्रिया तय कर दी गई है। सरकारी संस्थानों में आधी सीटें नीट एमडीएस-2026 की आल इंडिया मेरिट और शेष सीटें हरियाणा स्टेट मेरिट के आधार पर भरी...

सीएम मीटिंग के फैसलों के क्रियान्वयन पर सरकार की नजर

Summer express,मोनिका रावत , चंडीगढ़ I मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में होने वाली बैठकों में लिए निर्णयों एवं दिए गए निर्देशों का समयबद्ध और परिणामोन्मुखी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के लिए सरकार सख्त हो गई है। मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) के माध्यम से हर निर्णय को स्पष्ट एक्शन प्वाइंट में परिवर्तित कर उसके लिए जिम्मेदार विभाग और...

अभिलाष मौत मामले में तीन युवक गिरफ्तार, नशे के सेवन की बात आई सामने

Summer express/धर्मशाला, राहुल चावला-:कांगड़ा जिले के लंबागांव थाना क्षेत्र में 17 वर्षीय अभिलाष की मौत के मामले में पुलिस ने तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस जांच में सामने आया है कि अभिलाष को 27 जुलाई को तलवाड़ गांव के समीप बरामद किया गया था। उस समय उसकी तबीयत खराब थी, जिसके बाद उसे...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.