Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

तरनतारन में नाबालिग वॉलीबॉल खिलाड़ी की हत्या मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार, दो नाबालिग शामिल

तरनतारन | बीते मंगलवार को सरहाली कलां की दाना मंडी में हुए नाबालिग वॉलीबॉल खिलाड़ी बिबेकबीर सिंह की हत्या के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। थाना सरहाली और थाना हरिके की संयुक्त कार्रवाई में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जिनमें दो नाबालिग भी शामिल हैं। पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल किए गए तेजधार हथियार – दरांती और सरिया – भी बरामद कर लिए हैं।

स्कूल समय की रंजिश बनी वजह

एसएसपी दीपक पारीक ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि प्रारंभिक जांच में इस हत्या की वजह स्कूल समय की पुरानी रंजिश सामने आई है। हालांकि, पुलिस इस मामले की गहराई से जांच कर रही है ताकि पूरी सच्चाई सामने आ सके।

उन्होंने बताया कि मृतक बिबेकबीर सिंह, गांव ठट्टा का निवासी था और उसकी हत्या उन्हीं युवकों ने की जिनके साथ वह पहले पढ़ता था। हत्या के तुरंत बाद 13 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू की थी, जिसमें से तीन की गिरफ्तारी हो चुकी है।

आरोपियों की पहचान

गिरफ्तार आरोपियों में:

  • दो नाबालिग, जिन्हें बाल सुधार गृह भेजा जा रहा है।
  • तीसरा आरोपी जगलीन सिंह उर्फ हरनूर गोलां, पुत्र दविंदर सिंह उर्फ सुरजन सिंह, निवासी भिखीविंड है। वह हाल ही में 18 वर्ष का हुआ है।

पोस्टमार्टम के बाद अंतिम संस्कार

एसएसपी पारीक ने बताया कि बिबेकबीर सिंह के शव का पोस्टमार्टम सिविल अस्पताल, तरनतारन में करवाया गया और इसके बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया, जिन्होंने उसका अंतिम संस्कार कर दिया।

पुलिस टीम रही मौके पर मौजूद

प्रेस वार्ता के दौरान मौके पर मौजूद अधिकारियों में:

  • डीएसपी लवकेश कुमार
  • थाना हरिके प्रमुख कवलजीत राय
  • थाना सरहाली प्रमुख बलजिंदर सिंह
  • पीआरओ जगदीप सिंह
  • प्रिंस प्रीत सिंह शामिल थे।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Summer Express -
Summer Express -

Trending

पंचायती राज चुनाव को लेकर विक्रमादित्य का बीजेपी  अध्यक्ष पर निशाना,बोले – ये दिन आ गए हैं कि प्रधानों के कंधों पर चला रहे हैं बंदूक

Summer express/शिमला, संजू -: 23 जून को हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह की जयंती के मौके पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे. पूर्व मुख्यमंत्री के बेटे और हिमाचल सरकार के कैबिनेट मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने बताया कि इस दौरान हेल्थ चेकअप के साथ-साथ ऐतिहासिक रिज मैदान पर एक दिवसीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता का भी...

सोनीपत में पहली बार सफलतापूर्वक हुई दुर्लभ हृदय उपचार प्रक्रिया, 60 वर्षीय महिला को मिली नई जिंदगी

Summer express, सोनीपत। बहालगढ़ रोड स्थित फिम्स अस्पताल के डॉक्टरों ने 60 वर्षीय ग्रामीण महिला का जटिल हृदय उपचार कर चिकित्सा क्षेत्र में महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। लंबे समय से सांस लेने में परेशानी का सामना कर रही महिला की जांच में सामने आया कि उसका हृदय मात्र 25 प्रतिशत क्षमता से काम कर...

विधानसभा चुनाव लड़ने पर वंदना गुलेरिया बोलीं…फैसला पिता नहीं,पार्टी हाईकमान करेगा

Summer express/मंडी, धर्मवीर -: मंडी जिला की धर्मपुर सीट से आगामी विधानसभा चुनाव में उतरने के फैसले को पूर्व मंत्री ठकुर महेंद्र सिंह की बेटी वंदना गुलेरिया ने पिता महेंद्र सिंह नहीं पार्टी हाईकमान पर छोड़ दिया है। मंडी में आयोजित प्रेस के दौरान पूछे गए सवाल के जबाव में वंदना गुलेरिया ने कहा कि...

पुणे में गैस रिसाव से हुआ भीषण विस्फोट: आग लगने से युवक की मौत, दो बुजुर्ग गंभीर रूप से झुलसे

Summer express, पुणे। महाराष्ट्र के पुणे शहर के वाघोली इलाके में शुक्रवार सुबह एक रिहायशी भवन में गैस रिसाव के कारण हुए जोरदार विस्फोट के बाद भीषण आग लग गई। हादसे में 35 वर्षीय एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि परिवार के दो बुजुर्ग सदस्य गंभीर रूप से झुलस गए। घटना के बाद इलाके...

करसोह में तड़के भीषण अग्निकांड,पशुशाला राख; भैंस झुलसी, लाखों का नुकसान

Summer express/हमीरपुर, अरविंद -:हमीरपुर जिले के विकास खंड टौणीदेवी की ग्राम पंचायत गुवारडू के अंतर्गत करसोह गांव में शुक्रवार तड़के एक भीषण अग्निकांड से हड़कंप मच गया। आग लगने की इस घटना में एक पशुशाला पूरी तरह जलकर राख हो गई, जबकि अंदर बंधी भैंस झुलस गई। ग्रामीणों की तत्परता और साहसिक प्रयासों के चलते...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.