Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

हिमाचल को मिले 12% मुफ्त बिजली: सीएम सुक्खू ने केंद्र और हरियाणा को भेजे पत्र

Shimla, Sanju-मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने भाखड़ा ब्यास प्रबंधन बोर्ड (बीबीएमबी) की परियोजनाओं से हिमाचल प्रदेश को 12 प्रतिशत मुफ्त बिजली देने की मांग को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल खट्टर और हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को पत्र लिखा है। साथ ही उन्होंने बीबीएमबी में हिमाचल को स्थायी प्रतिनिधित्व देने की मांग भी उठाई है।

मुख्यमंत्री के मीडिया सलाहकार नरेश चौहान ने बताया कि यह पत्र राज्य के जल विद्युत हितों की रक्षा के लिए लिखे गए हैं। प्रधानमंत्री को भेजे पत्र में सीएम सुक्खू ने कहा कि बीबीएमबी परियोजनाओं से हिमाचल को कोई मुफ्त बिजली नहीं मिल रही, जबकि इन परियोजनाओं ने प्रदेश की जल विद्युत क्षमता को नुकसान पहुंचाया है। उन्होंने इसे ऐतिहासिक अन्याय बताते हुए हिमाचल को 12 प्रतिशत मुफ्त बिजली देने की मांग की है।

केंद्रीय ऊर्जा मंत्री को संबोधित पत्र में मुख्यमंत्री ने बीबीएमबी में हिमाचल का एक पूर्णकालिक सदस्य नामित करने की भी सिफारिश की है, ताकि राज्य की भागीदारी को संस्थागत रूप दिया जा सके। इसके अलावा, उन्होंने नाथपा झाकड़ी परियोजना से 1 प्रतिशत अतिरिक्त मुफ्त बिजली को स्थानीय क्षेत्र विकास निधि में देने का आग्रह भी किया है।

हरियाणा के मुख्यमंत्री को भेजे पत्र में सीएम सुक्खू ने राज्य से अनुरोध किया है कि वह बीबीएमबी से संबंधित बिजली भुगतान में 6 प्रतिशत ब्याज समेत सहमति प्रदान करे। उल्लेखनीय है कि हरियाणा और पंजाब पर 31 अक्तूबर 2011 तक 13066 मिलियन यूनिट बिजली का बकाया है, जिससे हिमाचल को 871 मिलियन यूनिट प्रति वर्ष की दर से 15 वर्षों में भुगतान हो सकता है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि इस मुद्दे के समाधान से हिमाचल और हरियाणा के बीच संबंध मजबूत होंगे और भावी परियोजनाओं को भी नई ऊर्जा मिलेगी।

Chandrika

tsnchd@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

हिमाचल के जनजातीय क्षेत्रों में हानले की तर्ज पर बनेगा खगोलीय केंद्र: सुक्खू ने केंद्र से मांगा सहयोग

Summer express/शिमला -: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी तथा पृथ्वी विज्ञान राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. जितेंद्र सिंह से भेंट कर हिमाचल प्रदेश में विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी आधारित विकास को गति देने से जुड़े विभिन्न प्रस्तावों पर चर्चा की। बैठक में विशेष रूप से प्रदेश के दूरदराज और जनजातीय...

अंबाला में बढ़ा स्वाइन फ्लू का खतरा, अब तक 6 मरीजों में संक्रमण की पुष्टि

summer express , अंबाला (अंकुर कपूर)। अंबाला जिले में स्वाइन फ्लू के बढ़ते मामलों ने स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ा दी है। जिले में अब तक स्वाइन फ्लू के 6 मरीज सामने आ चुके हैं। स्वास्थ्य विभाग लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए है और संक्रमण की रोकथाम के लिए आवश्यक तैयारियां तेज कर दी...

डेंटल कालेजों में सरकारी डाक्टरों के लिए आरक्षित रहेंगी स्टेट कोटे की 40 प्रतिशत सीटें

Summer express, मोनिका रावत, चंडीगढ़ I हरियाणा में मास्टर आफ डेंटल सर्जरी (एमडीएस) में नए शैक्षणिक सत्र में सरकारी व निजी डेंटल कालेजों और विश्वविद्यालयों में दाखिलों की प्रक्रिया तय कर दी गई है। सरकारी संस्थानों में आधी सीटें नीट एमडीएस-2026 की आल इंडिया मेरिट और शेष सीटें हरियाणा स्टेट मेरिट के आधार पर भरी...

सीएम मीटिंग के फैसलों के क्रियान्वयन पर सरकार की नजर

Summer express,मोनिका रावत , चंडीगढ़ I मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में होने वाली बैठकों में लिए निर्णयों एवं दिए गए निर्देशों का समयबद्ध और परिणामोन्मुखी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के लिए सरकार सख्त हो गई है। मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) के माध्यम से हर निर्णय को स्पष्ट एक्शन प्वाइंट में परिवर्तित कर उसके लिए जिम्मेदार विभाग और...

अभिलाष मौत मामले में तीन युवक गिरफ्तार, नशे के सेवन की बात आई सामने

Summer express/धर्मशाला, राहुल चावला-:कांगड़ा जिले के लंबागांव थाना क्षेत्र में 17 वर्षीय अभिलाष की मौत के मामले में पुलिस ने तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस जांच में सामने आया है कि अभिलाष को 27 जुलाई को तलवाड़ गांव के समीप बरामद किया गया था। उस समय उसकी तबीयत खराब थी, जिसके बाद उसे...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.