Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

पूर्व सैनिक जसवीर पटियाल बने वन्यजीव संरक्षण की मिसाल, 14 वर्षों में 1000 से अधिक सांपों का किया सुरक्षित रेस्क्यू

Summer express/हमीरपुर,अरविंद-: भारतीय सेना से सेवानिवृत्त जसवीर पटियाल आज अपने साहस, अनुभव और समाजसेवा के जज्बे के कारण क्षेत्र के लोगों के लिए भरोसे का नाम बन चुके हैं। बड़सर उपमंडल की दलचेहड़ा पंचायत के निवासी जसवीर पटियाल पिछले 14 वर्षों से सांपों का सुरक्षित रेस्क्यू कर लोगों की जान बचाने के साथ-साथ वन्यजीव संरक्षण में भी अहम योगदान दे रहे हैं। अब तक वह 1000 से अधिक विषैले और गैर-विषैले सांपों को सुरक्षित पकड़कर आबादी से दूर प्राकृतिक वातावरण में छोड़ चुके हैं।

जसवीर पटियाल ने बताया कि भारतीय सेना में सेवा के दौरान उन्हें विषैले और गैर-विषैले सांपों की पहचान, उनके व्यवहार को समझने तथा बिना नुकसान पहुंचाए सुरक्षित तरीके से रेस्क्यू करने का विशेष प्रशिक्षण मिला था। सेना से सेवानिवृत्ति के बाद उन्होंने अपने इस अनुभव को समाजहित में उपयोग करने का निर्णय लिया।उन्होंने कहा कि ग्रामीण इलाकों में अक्सर घरों, खेतों और पशुशालाओं में सांप निकल आते हैं। जानकारी के अभाव और डर के कारण लोग कई बार सांपों को मार देते हैं या उन्हें पकड़ने की कोशिश में स्वयं खतरे में पड़ जाते हैं। ऐसी परिस्थितियों में सूचना मिलते ही वह तुरंत मौके पर पहुंचते हैं और पूरी सावधानी के साथ सांप को सुरक्षित पकड़कर जंगल में छोड़ देते हैं, जिससे किसी भी प्रकार की जनहानि या वन्यजीव को नुकसान न पहुंचे।

जसवीर पटियाल का मानना है कि सांप पर्यावरण और प्राकृतिक संतुलन बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। इसलिए उन्हें मारने के बजाय सुरक्षित स्थान पर छोड़ना ही सबसे बेहतर विकल्प है। वह लोगों को जागरूक भी करते हैं कि सांप दिखाई देने पर घबराने या उसे नुकसान पहुंचाने के बजाय प्रशिक्षित रेस्क्यू टीम या संबंधित विभाग को सूचना दें।उनकी निस्वार्थ सेवा की पूरे क्षेत्र में सराहना की जा रही है। स्थानीय लोग उन्हें संकट की घड़ी में तुरंत मदद करने वाला एक समर्पित समाजसेवी मानते हैं। जसवीर पटियाल का यह कार्य न केवल लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित कर रहा है, बल्कि वन्यजीव संरक्षण के प्रति समाज में सकारात्मक संदेश भी दे रहा है। उनके प्रयास यह साबित करते हैं कि यदि अनुभव और सेवा भावना का सही दिशा में उपयोग किया जाए तो समाज और पर्यावरण दोनों की प्रभावी रूप से रक्षा की जा सकती है।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

युवा शक्ति की प्रतीक है चैंपियन बेटी मानसी : नरेन्द्र अत्री

Summer express, आरविंदर सिंह, हमीरपुर | एन. सी.ओ.ई, साई सैंटर हमीरपुर की बैडमिंटन खिलाड़ी मानसी ने कोच्चि में हुए ऑल इंडिया सीनियर रैंकिंग बैडमिंटन चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतकर साई सैंटर हमीरपुर का नाम रोशन किया है व राष्ट्र भर में अपनी श्रेष्ठता सिद्ध की है। मानसी की इस उत्कृष्ट उपलब्धि पर हिमाचल प्रदेश ओलंपिक संघ...

शिमला में भूस्खलन का खतरा बढ़ा, कई भवनों पर मंडराया संकट

Summer express, शिमला | हिमाचल प्रदेश में लगातार हो रही बारिश ने कई इलाकों में हालात गंभीर बना दिए हैं। चंबा से लेकर शिमला तक भारी वर्षा और भूस्खलन की घटनाओं के बीच राजधानी शिमला के लोअर पंथाघाटी क्षेत्र में भी भू-स्खलन का खतरा बढ़ गया है। पहाड़ी में दरारें आने और जमीन खिसकने की...

डाक सेवक के कमरे से 832 अवितरित डाक बरामद, कर्मचारी निलंबित  

Summer express, आरविंदर सिंह, हमीरपुर | हमीरपुर जिला के उपमंडल सुजानपुर के उपडाकघर भलेठ के अंतर्गत आने वाली करोट डाक शाखा में तैनात ग्रामीण डाक सेवक के कमरे से बड़ी संख्या में अवितरित डाक, सरकारी दस्तावेज, एटीएम कार्ड, पैन कार्ड, आधार कार्ड और अन्य महत्वपूर्ण डाक सामग्री बरामद होने के मामले में डाक विभाग ने कड़ी...

हमीरपुर में कुलदीप पठानिया का विपक्ष पर हमला, बोले- पैसों की राजनीति ज्यादा दिन नहीं चलेगी

Summer express, आरविंदर सिंह ,हमीरपुर। हिमाचल प्रदेश कृषि विपणन बोर्ड के अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक कुलदीप पठानिया ने विपक्षी नेताओं पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि केवल पैसे के दम पर राजनीति करने वाले नेताओं का राजनीतिक भविष्य अधिक समय तक टिकने वाला नहीं है। उन्होंने दावा किया कि ऐसे लोगों का राजनीतिक जहाज...

60 से अधिक रिसर्च पेपर प्रकाशित, प्रकृति संरक्षण के बिना विकास अधूरा : डॉ. अभिनव चौधरी

Summer express, राहुल चावला , कांगड़ा |  पेशे से चिकित्सक और जुनून से पक्षी प्रेमी एवं बर्ड फोटोग्राफर डॉ. अभिनव चौधरी ने कहा है कि प्रकृति और पक्षियों के प्रति लगाव ने उन्हें पिछले दो दशकों से अधिक समय तक हिमाचल के जंगलों, पहाड़ों और दुर्गम क्षेत्रों तक पहुंचाया। इस दौरान उन्होंने 600 से अधिक पक्षी...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.