Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

कनाडा में एमी विर्क के काफिले पर गोलीबारी

एजेंसी | नई दिल्ली
पंजाबी गायक और अभिनेता एमी विर्क के काफिले में शामिल एक वाहन पर कनाडा के एबट्सफोर्ड में गोलीबारी की घटना सामने आई है। यह वारदात पांच सितंबर की रात उनके कार्यक्रम के बाद हुई। एबट्सफोर्ड पुलिस के अनुसार रात करीब 11 बजे मैक्कलम रोड के 2500 ब्लॉक में एक वाहन पर गहरे रंग की एसयूवी में सवार लोगों ने कई गोलियां चलाईं।
घटना में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। स्थानीय रिपोर्टों के मुताबिक जिस वाहन को निशाना बनाया गया, वह विर्क के काफिले का हिस्सा था। आयोजकों से जुड़े सूत्रों ने बताया कि विर्क भी वाहन में मौजूद थे। कुछ रिपोर्टों में वाहन के रॉल्स-रॉयस होने और करीब सात गोलियां चलने की बात कही गई है। हालांकि पुलिस ने विर्क की मौजूदगी की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।
{जलती एसयूवी भी मिली…
गोलीबारी के कुछ ही समय बाद घटनास्थल से करीब पांच किलोमीटर दूर सनीसाइड प्लेस पर एक एसयूवी पूरी तरह जली हुई मिली। पुलिस यह पता लगा रही है कि इस वाहन का गोलीबारी से कोई संबंध है या नहीं। मेजर क्राइम यूनिट मामले की जांच कर रही है। पुलिस ने मैक्कलम रोड और सनीसाइड प्लेस के आसपास मौजूद लोगों से डैशकैम फुटेज और अन्य जानकारी साझा करने की अपील की है। फिलहाल हमले के कारण का पता नहीं चला है और किसी गिरफ्तारी की सूचना नहीं है।
पंजाबी कलाकार पहले भी रहे हैं निशाने पर: पंजाबी कलाकारों को धमकी या हमले का सामना करने का यह पहला मामला नहीं है। अमर सिंह चमकीला और उनकी पत्नी अमरजोत कौर की 8 मार्च 1988 को मेहसामपुर में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। सिद्धू मूसेवाला की 29 मई 2022 को मानसा में गोली मारकर हत्या हुई। परमीश वर्मा पर 2018 में चंडीगढ़ से लौटते समय हमला हुआ था। गिप्पी ग्रेवाल और मनकीरत औलख को भी जान से मारने की धमकियां मिल चुकी हैं। हाल के वर्षों में करण औजला और एपी ढिल्लों से जुड़े ठिकानों पर भी गोलीबारी की घटनाएं सामने आई हैं।

admin

Horizonbeg@gmail.com https://summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

सरकारी स्कूलों में आठवीं से बारहवीं तक एआई की पढ़ाई

समर न्यूज | चंडीगढ़पंजाब के सरकारी स्कूलों में विद्यार्थियों को आधुनिक तकनीक से जोड़ने के लिए शैक्षणिक सत्र 2026-27 से आठवीं से बारहवीं कक्षा तक कंप्यूटर साइंस के पाठ्यक्रम में कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) को शामिल किया गया है। पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड ने इसके लिए विषय का नाम बदलकर कंप्यूटर साइंस एंड आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (सीएसएआई)...

एससीओ बैठक के लिए भारत ने पाकिस्तान को दिया न्योता

एजेंसी | नई दिल्लीभारत ने शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) के पहले सभ्यतागत संवाद मंच में भाग लेने के लिए पाकिस्तान सहित सभी सदस्य देशों को आमंत्रित किया है। तीन दिवसीय आयोजन 20 से 22 नवंबर तक नई दिल्ली में होगा।पाकिस्तान के राष्ट्रीय विरासत एवं संस्कृति मंत्री औरंगजेब खान खिची को भी इसमें शामिल होने का...

शव को लेकर टकराव और प्रदर्शनकारियों पर एफआईआर अल्पसंख्यक आयोग व मानवाधिकार आयोग ने मांगी रिपोर्ट

एजेंसी | मानसा पंजाब के मानसा में युवक दलजीत सिंह की मौत के बाद शव को लेकर पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच हुआ टकराव अब और गंभीर हो गया है। पुलिस ने अपने जवानों पर कथित हमले के मामले में प्रदर्शनकारियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस का आरोप है कि 27 अक्टूबर को...

गुरुग्राम के भोंडसी में अवैध कॉलोनियों पर बड़ी कार्रवाई, 20 एकड़ में 241 डीपीसी और सड़क नेटवर्क ध्वस्त

Summer express, गुरुग्राम। नए गुरुग्राम में अवैध कॉलोनियों के खिलाफ टाउन एंड कंट्री प्लानिंग विभाग ने सख्ती बढ़ा दी है। इसी अभियान के तहत भोंडसी के शहरी क्षेत्र में बड़ी तोड़फोड़ कार्रवाई की गई। गांव की राजस्व सीमा के अंतर्गत विकसित की जा रही दो अवैध कॉलोनियों में करीब 20 एकड़ क्षेत्र में बने अनधिकृत...

रेवाड़ी में अवैध कॉलोनियों पर चला प्रशासन का बुलडोजर, 12 एकड़ जमीन पर कार्रवाई

Summer express, रेवाड़ी। जिले में अवैध कॉलोनियों और अनधिकृत निर्माणों के खिलाफ जिला नगर योजनाकार विभाग ने सख्ती तेज कर दी है। इसी कड़ी में शाम सुठानी, बनीपुर और बावल में करीब 12 एकड़ जमीन पर विकसित की जा रही अवैध कॉलोनियों में तोड़फोड़ की कार्रवाई की गई। इस दौरान 16 डीपीसी, 10 प्रीकास्ट चारदीवारी...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.