Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

लालू प्रसाद हैं भ्रष्टाचार के प्रतीक, बिहार के गब्बर सिंह – डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी का तीखा हमला

पटना। बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने रविवार को राष्ट्रीय जनता दल (राजद) और उसके अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव पर तीखा प्रहार करते हुए उन्हें भ्रष्टाचार का प्रतीक और बिहार का गब्बर सिंह करार दिया। उन्होंने कहा कि लालू यादव की राजनीतिक सक्रियता आज भी जनता में भय का कारण बनती है।

सम्राट चौधरी ने संवाददाताओं से बातचीत में कहा,लालू यादव भ्रष्टाचार के प्रतीक हैं। जब तक वो राजनीति में हैं, लोग डरते रहेंगे। उनकी छवि एक खलनायक जैसी बन चुकी है, ठीक वैसे ही जैसे ‘शोले’ फिल्म में गब्बर सिंह की थी।

राजद अपराधियों से भरी पार्टी है

डिप्टी सीएम ने चारा घोटाले में दोषसिद्ध लालू यादव पर पुराने आरोप दोहराते हुए कहा कि राजद केवल अपराधियों की पार्टी बनकर रह गई है और यादव परिवार पर भी भ्रष्टाचार में लिप्त होने का आरोप लगाया।

लालू और उनका परिवार वर्षों तक बिहार को लूटता रहा। अब राज्य की जनता उन्हें पहचान चुकी है और आने वाले विधानसभा चुनावों में उन्हें करारी हार का सामना करना पड़ेगा।

मोदी-नीतीश के नेतृत्व में बिहार ने बदली दिशा

उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दावा किया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार में अभूतपूर्व विकास हुआ है। उन्होंने कहा कि सरकार का लक्ष्य 2025 से 2030 के बीच बिहार को एक औद्योगिक हब में बदलने का है।

पटना एयरपोर्ट, गंगा पथ, पटना-बक्सर और पटना-मुजफ्फरपुर रोड जैसी प्रमुख परियोजनाएं इसका उदाहरण हैं। राजग सरकार ने आधारभूत संरचना के क्षेत्र में बड़े पैमाने पर कार्य किए हैं।

चुनावी बिगुल के साथ सियासी आरोप-प्रत्यारोप तेज़

राज्य में आगामी विधानसभा चुनावों को देखते हुए सियासी बयानबाज़ी तेज़ हो गई है। जहां एनडीए अपने विकास मॉडल को आधार बना रही है, वहीं विपक्षी दल राजद, सरकार पर वादाखिलाफी और महंगाई जैसे मुद्दों पर हमलावर हैं। सम्राट चौधरी के इस बयान से साफ है कि आने वाले महीनों में सियासी तापमान और चढ़ने वाला है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

हिमाचल के जनजातीय क्षेत्रों में हानले की तर्ज पर बनेगा खगोलीय केंद्र: सुक्खू ने केंद्र से मांगा सहयोग

Summer express/शिमला -: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी तथा पृथ्वी विज्ञान राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. जितेंद्र सिंह से भेंट कर हिमाचल प्रदेश में विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी आधारित विकास को गति देने से जुड़े विभिन्न प्रस्तावों पर चर्चा की। बैठक में विशेष रूप से प्रदेश के दूरदराज और जनजातीय...

अंबाला में बढ़ा स्वाइन फ्लू का खतरा, अब तक 6 मरीजों में संक्रमण की पुष्टि

summer express , अंबाला (अंकुर कपूर)। अंबाला जिले में स्वाइन फ्लू के बढ़ते मामलों ने स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ा दी है। जिले में अब तक स्वाइन फ्लू के 6 मरीज सामने आ चुके हैं। स्वास्थ्य विभाग लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए है और संक्रमण की रोकथाम के लिए आवश्यक तैयारियां तेज कर दी...

डेंटल कालेजों में सरकारी डाक्टरों के लिए आरक्षित रहेंगी स्टेट कोटे की 40 प्रतिशत सीटें

Summer express, मोनिका रावत, चंडीगढ़ I हरियाणा में मास्टर आफ डेंटल सर्जरी (एमडीएस) में नए शैक्षणिक सत्र में सरकारी व निजी डेंटल कालेजों और विश्वविद्यालयों में दाखिलों की प्रक्रिया तय कर दी गई है। सरकारी संस्थानों में आधी सीटें नीट एमडीएस-2026 की आल इंडिया मेरिट और शेष सीटें हरियाणा स्टेट मेरिट के आधार पर भरी...

सीएम मीटिंग के फैसलों के क्रियान्वयन पर सरकार की नजर

Summer express,मोनिका रावत , चंडीगढ़ I मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में होने वाली बैठकों में लिए निर्णयों एवं दिए गए निर्देशों का समयबद्ध और परिणामोन्मुखी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के लिए सरकार सख्त हो गई है। मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) के माध्यम से हर निर्णय को स्पष्ट एक्शन प्वाइंट में परिवर्तित कर उसके लिए जिम्मेदार विभाग और...

अभिलाष मौत मामले में तीन युवक गिरफ्तार, नशे के सेवन की बात आई सामने

Summer express/धर्मशाला, राहुल चावला-:कांगड़ा जिले के लंबागांव थाना क्षेत्र में 17 वर्षीय अभिलाष की मौत के मामले में पुलिस ने तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस जांच में सामने आया है कि अभिलाष को 27 जुलाई को तलवाड़ गांव के समीप बरामद किया गया था। उस समय उसकी तबीयत खराब थी, जिसके बाद उसे...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.