Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

रोहतास में पारिवारिक विवाद ने ली जान, युवक ने पत्नी की हत्या के बाद खुद को मारी गोली

रोहतास | जिले के नटवार थाना क्षेत्र के सारांव गांव में बुधवार सुबह एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। पारिवारिक विवाद के चलते एक युवक ने पहले अपनी पत्नी की गोली मारकर हत्या कर दी और फिर खुद को भी गोली मारकर आत्महत्या का प्रयास किया।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, आरोपी की पहचान सुगंध कुमार के रूप में हुई है, जिसने अपनी 35 वर्षीय पत्नी पूनम देवी को गोली मार दी। वारदात के बाद सुगंध ने खुद को भी गोली मार ली। गंभीर रूप से घायल सुगंध को सासाराम सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है।

मायके जाने को लेकर था विवाद

बिक्रमगंज के एसडीपीओ कुमार संजय ने बताया कि पूनम देवी की शादी करीब 12 साल पहले सुगंध कुमार से हुई थी। शादी के बाद से ही सुगंध अपनी पत्नी को मायके संझौली प्रखंड के तेंदुआ गांव नहीं जाने देता था। हाल ही में पूनम एक पारिवारिक कार्यक्रम में शामिल होकर मामा के घर से लौटी थी। इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद और बढ़ गया।

बताया जा रहा है कि बुधवार सुबह इसी विवाद के चलते सुगंध ने आवेश में आकर पत्नी पर फायरिंग कर दी, जिससे पूनम की मौके पर ही मौत हो गई। इसके बाद उसने खुद को भी गोली मार ली।

बंदूक और कारतूस जब्त, जांच जारी

मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल से एक दोनाली बंदूक, एक जिंदा कारतूस और तीन खोखे बरामद किए हैं। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और मामले की विस्तृत जांच जारी है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

कांगड़ा में ऑनलाइन बेटिंग नेटवर्क का भंडाफोड़, 41 मोबाइल और 7 लैपटॉप बरामद; छह लोग हिरासत में

Summer express/राहुल चावला, धर्मशाला : हिमाचल प्रदेश के जिला कांगड़ा में पुलिस ने ऑनलाइन बेटिंग से जुड़े एक संदिग्ध नेटवर्क का खुलासा किया है। पुलिस ने बीरता क्षेत्र में एक मकान पर दबिश देकर छह लोगों को डिटेन किया है। मौके से 41 मोबाइल फोन और सात लैपटॉप बरामद किए गए हैं। प्रारंभिक जांच में...

मुख्यमंत्री सुक्खू का जयराम पर पलटवार, बोले- पिछली सरकार ने लिया 43,261 करोड़ का कर्ज

Summer express/शिमला, संजू -:हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने प्रदेश की आर्थिक स्थिति, सरकारी कर्ज और स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर अपनी सरकार का पक्ष रखा। उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर पर निशाना साधते हुए कहा कि पिछली भाजपा सरकार के कार्यकाल में 43,261 करोड़ रुपये का कर्ज लिया गया था। सुक्खू ने कहा...

कजैल बाजार में दुकानों की छत पर रातभर फंसा रहा बैल, ग्रामीणों की सूझबूझ से बची बेजुबान की जान

रोहित महाजन और समाजसेवी सुनील कुमार ने बचाव कार्य में निभाई अहम भूमिका Summer express/बिलासपुर, सुभाष- :कजैल बाजार में एक अनोखी घटना सामने आई, जहां एक बैल दुकानों की छत पर चढ़ गया और पूरी रात वहीं फंसा रहा। सुबह जब स्थानीय ग्रामीणों को इसकी जानकारी मिली तो उन्होंने बिना देर किए बैल को सुरक्षित...

बिजली हड़ताल के बीच युवक ने किराये पर इन्वर्टर-बैटरी मंगवाकर कराई रजिस्ट्री

Summer express, खरखौदा (सोनीपत)। प्रदेश में बिजली कर्मचारियों की तीन दिवसीय हड़ताल के चलते बिजली आपूर्ति प्रभावित हो रही है। इसका असर सरकारी कार्यालयों के कामकाज पर भी पड़ रहा है, जिससे आम लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इसी बीच खरखौदा के लघु सचिवालय में रजिस्ट्री कराने पहुंचे एक युवक ने...

सोशल मीडिया पर वीडियो डालने की रंजिश में घर पर की फायरिंग, दो आरोपी गिरफ्तार

Summer express, अनिल मंगला, फरीदाबाद: फरीदाबाद के नगला एनक्लेव पार्ट-2 में एक घर पर फायरिंग करने के मामले में अपराध शाखा एवीटीएस सिकरोना की टीम ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान हर्ष उर्फ भूरा (22) और रंजित उर्फ चिन्ना (19), निवासी उत्तम नगर पार्ट-2, नगला गाजीपुर, फरीदाबाद के रूप में हुई...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.