Facebook-f Youtube X-twitter

बांदा: नाबालिग ने की युवक की नृशंस हत्या, प्रेम प्रसंग में रास्ते का रोड़ा बना धर्मेंद्र

बांदा । जिले के चिल्ला थाना क्षेत्र से एक बेहद सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां एक 17 वर्षीय किशोर ने प्रेम प्रतिद्वंद्विता के चलते एक युवक की नृशंस हत्या कर दी। मृतक की पहचान 22 वर्षीय धर्मेंद्र के रूप में हुई है, जिसे आरोपी ने सोते वक्त कुल्हाड़ी से बेरहमी से काट डाला। हत्या के बाद युवक के प्राइवेट पार्ट को भी क्षत-विक्षत कर दिया गया, जिससे पूरे इलाके में सनसनी फैल गई।

प्रेम त्रिकोण बना खून की वजह

पुलिस जांच में सामने आया कि मृतक धर्मेंद्र और आरोपी किशोर, दोनों का संबंध एक ही नाबालिग लड़की से था। जब धर्मेंद्र को इस बात की जानकारी हुई कि लड़की का संबंध आरोपी किशोर से भी है, तो उसने यह बात लड़की के परिजनों को बता दी। इसके साथ ही उसने आरोपी को चेतावनी दी कि वह पूरे मोहल्ले में यह बात उजागर कर देगा। इसी बात से बौखलाकर आरोपी ने हत्या की साजिश रची।

सोते समय घर में घुसकर किया हमला

22 जून की रात, आरोपी मौका देखकर धर्मेंद्र के घर में घुस गया और उसके सोते हुए शरीर पर कुल्हाड़ी से कई वार किए। पुलिस के अनुसार, हमले के दौरान मृतक के सिर और शरीर के अन्य संवेदनशील हिस्सों को निशाना बनाया गया। हत्या के बाद आरोपी ने हथियार और अपने हाथ-पैर पानी से धोए और मौके से फरार हो गया।

पुलिस ने 48 घंटे में सुलझाया मामला

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्परता से जांच शुरू की और 24 जून को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ में आरोपी ने जुर्म कबूल कर लिया है। पुलिस ने उसके कब्जे से हत्या में प्रयुक्त कुल्हाड़ी और खून से सने कपड़े भी बरामद कर लिए हैं।

पुलिस अधीक्षक के अनुसार, आरोपी अक्सर मृतक के घर के सामने स्थित लड़की के घर आता-जाता था। धर्मेंद्र ने जब उसे आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया, तो वह आक्रोश में आ गया और उसने यह वारदात अंजाम दी। फिलहाल आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है और पूरे मामले की जांच जारी है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

हिमाचल दिवस पर राज्य स्तरीय सम्मान वितरित, पात्र परिवारों को आर्थिक सहायता व भूमि पट्टे

शिमला, 15 अप्रैल : हिमाचल दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने राज्य की उत्कृष्ट विभूतियों को वर्ष 2026 के राज्य स्तरीय पुरस्कारों से सम्मानित किया। इस दौरान सिविल सर्विसिस अवॉर्ड, प्रेरणा स्रोत सम्मान और हिमाचल गौरव पुरस्कार विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाले व्यक्तियों और संस्थानों को प्रदान किए गए।सिविल सर्विसिस...

नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर जयराम ठाकुर का समर्थन, प्रदेश सरकार की कार्यशैली पर उठाए सवाल

शिमला ,संजू-:नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार द्वारा लाए गए नारी शक्ति वंदन अधिनियम की सराहना करते हुए इसे महिलाओं के सशक्तिकरण की दिशा में एक ऐतिहासिक पहल बताया है। उन्होंने कहा कि इस महत्वपूर्ण कानून के लिए संसद का विशेष सत्र बुलाना केंद्र सरकार की प्रतिबद्धता को दर्शाता है। जयराम...

रिकांगपियो में राज्य स्तरीय हिमाचल दिवस समारोह, मुख्यमंत्री सुक्खू ने की कई अहम घोषणाएं

किन्नौर,-:हिमाचल प्रदेश में 79वां हिमाचल दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। राज्य स्तरीय मुख्य समारोह किन्नौर जिले के रिकांग पियो में आयोजित हुआ, जहां मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया और भव्य परेड की सलामी ली। समारोह के दौरान विभिन्न सुरक्षा बलों, पुलिस, होमगार्ड, एनसीसी और स्कूलों के बैंड दलों ने आकर्षक...

जल्दबाजी में लाया जा रहा महिला आरक्षण विधेयक- रजनी पाटिल

शिमला,संजू– शिमला में हिमाचल दिवस के अवसर पर रिज मैदान में आयोजित जिलास्तरीय कार्यक्रम में कांग्रेस प्रदेश प्रभारी रजनी पाटिल ने शिरकत की और प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दीं। इस दौरान उन्होंने महिला आरक्षण विधेयक को लेकर भी अपनी प्रतिक्रिया दी। रजनी पाटिल ने कहा कि महिलाओं को आरक्षण मिलना चाहिए, लेकिन केंद्र सरकार इस बिल...

शिमला में हिमाचल दिवस का ज़िलास्तरीय समारोह आयोजित, मुकेश अग्निहोत्री बोले- केंद्र सरकार नहीं कर रहा प्रदेश का सहयोग

शिमला – हिमाचल प्रदेश में हर्ष और उल्लास के साथ हिमाचल दिवस की 78वीं वर्षगांठ मनाई गई. जिला शिमला में उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने हिमाचल दिवस के जिलास्तरीय कार्यक्रम की अध्यक्षता की. इस दौरान हिमाचल प्रदेश के विकास में राज्य के बड़े नेताओं के योगदान को याद किया. साथ ही केंद्र सरकार से हिमाचल...

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.