Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

फास्टैग अब सिर्फ टोल तक सीमित नहीं रहेगा, पार्किंग से EV चार्जिंग तक होगी उपयोगिता

नई दिल्ली। केंद्र सरकार अब फास्टैग (FASTag) को केवल टोल भुगतान के साधन तक सीमित नहीं रखना चाहती। सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय इसे एक मल्टी-सर्विस डिजिटल प्लेटफॉर्म के रूप में विकसित करने की दिशा में काम कर रहा है। नई योजना के तहत फास्टैग का उपयोग इलेक्ट्रिक व्हीकल चार्जिंग, पार्किंग पेमेंट और बीमा सेवाओं में भी किया जा सकेगा।

फिनटेक कंपनियों के साथ हुई अहम बैठक

इसी उद्देश्य से इंडियन हाईवेज मैनेजमेंट कंपनी लिमिटेड (IHMCL) ने बुधवार को कई फिनटेक कंपनियों के साथ बैठक की। इस बैठक में फास्टैग के संभावित विस्तार, कानूनी पहलुओं, सिक्योरिटी प्रोटोकॉल और यूजर एक्सपीरियंस पर विस्तार से चर्चा हुई।

MLFF सिस्टम पर भी विचार

इस मीटिंग में मल्टी-लेन फ्री फ्लो (MLFF) टोलिंग सिस्टम की संभावनाओं पर भी चर्चा हुई। यह तकनीक बिना वाहन रोके टोल भुगतान की सुविधा देती है, जिसमें फास्टैग और वाहन नंबर को RFID और ANPR तकनीक के जरिए स्कैन किया जाता है। इससे हाइवे पर ट्रैफिक की रफ्तार बनी रहती है और भुगतान सहज तरीके से हो जाता है।

फास्टैग की मौजूदा स्थिति

फास्टैग आधारित नेशनल इलेक्ट्रॉनिक टोल कलेक्शन (NETC) देशभर के 1,728 टोल प्लाजा पर सक्रिय है और वर्तमान में 98.5% से अधिक टोल भुगतान डिजिटल माध्यम से हो रहे हैं। अब तक 11.04 करोड़ से अधिक फास्टैग जारी किए जा चुके हैं, जो इसकी लोकप्रियता और प्रभाव को दर्शाता है।

गडकरी ने जताई उम्मीदें

केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने कहा, “फास्टैग सिर्फ एक टोल पेमेंट सिस्टम नहीं है, यह भविष्य में मोबिलिटी और ट्रांसपोर्ट इंफ्रास्ट्रक्चर से जुड़ी तमाम सेवाओं का एकीकृत प्लेटफॉर्म बन सकता है। हम चाहते हैं कि लोग एक ही टैग से न केवल टोल चुकाएं बल्कि पार्किंग, EV चार्जिंग और इंश्योरेंस पेमेंट भी कर सकें।”

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

कैथल की अनाज मंडियों में धान खरीद सुचारू, 71 प्रतिशत उठान और 97 प्रतिशत भुगतान पूरा

Summer express, बलविंदर कुमार, कैथल। कैथल जिले की अनाज मंडियों में धान की सरकारी खरीद, उठान और किसानों को भुगतान की प्रक्रिया सुचारू रूप से जारी है। हरियाणा वेयरहाउसिंग कॉरपोरेशन के जिला प्रबंधक अजय कुमार ने बताया कि जिले में अब तक खरीदे गए धान का 71 प्रतिशत उठान किया जा चुका है, जबकि किसानों को...

अंबाला तहसील में बिजली संकट से कामकाज प्रभावित, मोबाइल टॉर्च की रोशनी में काम करने को मजबूर कर्मचारी

Summer express, अंकुर कपूर, अंबाला। हरियाणा में बिजली कर्मचारियों की हड़ताल का असर अब आम जनता के साथ सरकारी कार्यालयों के कामकाज पर भी दिखाई देने लगा है। अंबाला के तहसील परिसर में बिजली आपूर्ति प्रभावित होने के कारण अपने जरूरी काम करवाने पहुंचे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। हालात ऐसे...

सिकरीधार सीमेंट प्लांट का इंतजार कब होगा खत्म? चम्बा के हजारों युवाओं को रोजगार की उम्मीद

सरकार से जल्द निर्माण शुरू करने की मांग Summer express/चम्बा/मंजूर पठान-:चम्बा जिला के सिकरीधार सीमेंट प्लांट का मुद्दा एक बार फिर सुर्खियों में है। लंबे समय से इस सीमेंट प्लांट को शुरू करने की मांग उठाई जा रही है, लेकिन अब तक लोगों की उम्मीदें पूरी नहीं हो पाई हैं। चुराह विधानसभा क्षेत्र की कल्हेल...

जालंधर की मकसूदां मंडी में दिनदहाड़े चोरी, आढ़ती के बैग से दो लाख रुपये लेकर फरार हुआ चोर

Summer express, जालंधर। मकसूदां मंडी में शुक्रवार सुबह चोरी की वारदात सामने आई, जहां एक आढ़ती के बैग से दो लाख रुपये से अधिक की नकदी चोरी हो गई। बताया जा रहा है कि आरोपी पैदल दुकान पर पहुंचा और मौका पाकर बैग से नकदी निकालकर फरार हो गया। चोरी की यह पूरी घटना दुकान...

दिल्ली में प्रदूषण पर सख्ती, नियम तोड़ने वाली अंतरराज्यीय बसों को सीमा पर रोका जाएगा

Summer express, नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में वायु प्रदूषण का स्तर बढ़ने के साथ ही प्रशासन ने नियंत्रण के उपाय तेज कर दिए हैं। शुक्रवार सुबह दिल्ली का औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 225 दर्ज किया गया, जो खराब श्रेणी में आता है। प्रदूषण कम करने के लिए ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (ग्रैप) के पहले...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.