Facebook-f Youtube X-twitter

हिमाचल में मूसलधार बारिश का कहर: सीएम सुक्खू ने की नदी-नालों  से दूर रहने की अपील

Shimla, 26 June

हिमाचल प्रदेश में लगातार हो रही भारी बारिश ने तबाही मचा दी है। कुल्लू और धर्मशाला में बादल फटने की घटनाओं से जनजीवन पूरी तरह प्रभावित हो गया है। धर्मशाला के खनियारा खड्ड से अब तक तीन शव बरामद किए गए हैं, जबकि छह लोग अभी भी लापता हैं। राहत एवं बचाव कार्य युद्धस्तर पर जारी है।

राज्य के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आपात बैठक कर स्थिति की समीक्षा की और लोगों से सतर्क रहने की अपील की है। उन्होंने कहा कि लापता लोगों की तलाश के लिए व्यापक सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। करीब 40 लोग घटनास्थल पर फंसे थे, जिनमें से 31 को सुरक्षित बाहर निकाला गया है।बारिश और बादल फटने की वजह से राज्य में 15 मकानों को नुकसान पहुंचा है, वहीं दो राष्ट्रीय राजमार्ग भी क्षतिग्रस्त हो गए हैं। इसके अतिरिक्त दो पावर प्रोजेक्ट्स को नुकसान हुआ है, जिनमें सैंज स्थित पावर कॉरपोरेशन का प्रोजेक्ट प्रमुख है।

मुख्यमंत्री ने पर्यटकों को भी सचेत किया है कि वे साहसिक गतिविधियों से फिलहाल दूर रहें और नदी-नालों के पास जाने से बचें। उन्होंने कहा कि तेज बारिश के चलते जलस्तर में अचानक बढ़ोतरी हो सकती है, जिससे जान का खतरा बना रहता है। हालांकि, उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि प्रदेश के अन्य क्षेत्र पूरी तरह सुरक्षित हैं और स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है।

Chandrika

tsnchd@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

चिट्टा तस्करी मामले में बड़ी कार्रवाई: पुलिस ने बैंक अधिकारी समेत एक और आरोपी को दबोचा

शिमला,17 अप्रैल-:जिला शिमला के थाना जुब्बल में दर्ज चिट्टा तस्करी के मामले में पुलिस को एक और अहम सफलता हाथ लगी है। मामले की गहन जांच के दौरान पुलिस ने बैकवर्ड लिंकेज स्थापित करते हुए तरुण ठाकुर (33 वर्ष) नामक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 29 के तहत...

सोनीपत फार्म हाउस में संचालक व महिला का शव मिला, जांच जारी

Summer express, सोनीपत | हरियाणा के सोनीपत में राठधाना रोड स्थित एक फार्म हाउस में शुक्रवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई जब फार्म हाउस संचालक और एक महिला का शव गेस्ट रूम में फंदे से लटका मिला। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए...

फरीदाबाद में अनंगपुर बांध क्षेत्र में अवैध निर्माण पर कार्रवाई, तीन मकान ध्वस्त

Summer express, फरीदाबाद  | फरीदाबाद के अनंगपुर बांध क्षेत्र में पुरातत्व विभाग और नगर निगम की संयुक्त टीम ने अवैध निर्माण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। 100 मीटर के दायरे में बने निर्माणों को हटाने के लिए चलाए गए अभियान में तीन पक्के निर्माणाधीन मकानों को ध्वस्त कर दिया गया। जानकारी के अनुसार, यह...

पंचकूला मेयर टिकट रेस तेज, 200 से अधिक दावेदार मैदान में

Summer express,पंचकूला। नगर निगम चुनाव को लेकर भाजपा में टिकट वितरण से पहले ही दावेदारों की लंबी कतार लग गई है। मेयर पद के लिए पार्टी से लगभग 20 नेताओं ने दावेदारी पेश की है, जबकि पार्षद पद के लिए 200 से अधिक आवेदन भाजपा संगठन तक पहुंच चुके हैं। टिकट को लेकर पार्टी स्तर...

पानीपत स्टेशन पर चलती ट्रेन से गिरा युवक, दर्दनाक मौत

Summer express,पानीपत  | हरियाणा के पानीपत रेलवे स्टेशन पर एक दर्दनाक हादसे में 34 वर्षीय युवक की चलती ट्रेन से गिरकर मौत हो गई। हादसे में युवक के दोनों हाथ कट गए और सिर में गंभीर चोट लगने से उसकी मौके पर ही हालत गंभीर हो गई। इस घटना को देखकर स्टेशन पर मौजूद यात्रियों...

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.