Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

“20 महीने दीजिए, 20 साल की कमियों की भरपाई कर देंगे” : तेजस्वी यादव का नीतीश सरकार पर तीखा हमला

पटना। राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के नेता और पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर तीखा प्रहार करते हुए कहा है कि बिहार को बीते 20 वर्षों में कोई ठोस दिशा नहीं मिल पाई, और अब वक्त है बदलाव का। उन्होंने दावा किया कि अगर जनता उन्हें सिर्फ 20 महीने का मौका दे, तो वे वो कर दिखाएंगे जो दो दशकों में नहीं हुआ।

तेजस्वी यादव बृहस्पतिवार को बापू सभागार में आयोजित छात्र-युवा संसद को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा, “यह सिर्फ सत्ता परिवर्तन की बात नहीं है, बल्कि पूरे बिहार की दशा और दिशा बदलने की लड़ाई है।”

बेरोजगारी, भ्रष्टाचार और शिक्षा की बदहाली चरम पर”

तेजस्वी ने राज्य की मौजूदा हालत पर चिंता जताते हुए कहा कि बिहार के युवा बेरोजगारी, महंगाई, शिक्षा व्यवस्था की बदहाली और भ्रष्टाचार से बुरी तरह जूझ रहे हैं। उन्होंने दावा किया कि मौजूदा सरकार की कार्यप्रणाली से प्रशासनिक तंत्र जड़ हो चुका है, और राज्य नेतृत्व पूरी तरह दिशाहीन हो गया है।

हमने 17 महीने में वो कर दिखाया, जो वर्षों से लंबित था”

पूर्व उपमुख्यमंत्री ने अपनी 17 महीने की सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए कहा कि उन्होंने सीमित समय में कई बड़े फैसले लिए:

  • शिक्षक नियमावली में संशोधन कर तीन लाख शिक्षकों की नियुक्ति का रास्ता साफ किया
  • 4.5 लाख नियोजित शिक्षकों को राज्यकर्मी का दर्जा दिया
  • पब्लिक हेल्थ कैडर में 1.32 लाख नए पद सृजित किए
  • 700 से अधिक अनुपस्थित डॉक्टरों को बर्खास्त कर प्रशासनिक सख्ती दिखाई

तेजस्वी यादव ने कहा कि बिहार की जनता अब बदलाव चाहती है। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे आगे आएं और अपने अधिकारों के लिए आवाज बुलंद करें। “20 साल में जो नहीं हुआ, हम उसे 20 महीने में कर दिखाएंगे।”

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

चंबा में ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला शुरू, राज्यपाल ने मिंजर ध्वज फहराकर किया शुभारंभ

Summer express, चंबा। मंजूर पठान। देवभूमि चंबा का ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला रविवार को धार्मिक आस्था, पारंपरिक रीति-रिवाजों और सांस्कृतिक रंगों के साथ शुरू हो गया। मेले के उद्घाटन समारोह में हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए, जबकि विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया भी विशेष रूप से मौजूद रहे। मेले...

कारगिल विजय दिवस पर सोलन में शहीदों को श्रद्धांजलि, वीर जवानों के बलिदान को किया नमन

Summer express, सोलन। भूपेंद्र ठाकुर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को सोलन में कारगिल युद्ध के वीर शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। शहीद स्मारक पर आयोजित कार्यक्रम में उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा, जिला प्रशासन के अधिकारियों, पूर्व सैनिकों और अन्य गणमान्य नागरिकों ने पुष्पांजलि अर्पित कर देश के लिए सर्वोच्च बलिदान...

कारगिल विजय दिवस पर धर्मशाला के राज्य युद्ध स्मारक में शहीदों को श्रद्धांजलि

Summer express, धर्मशाला। राहुल चावला। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को धर्मशाला स्थित राज्य युद्ध स्मारक में श्रद्धांजलि समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में योल स्थित 9 कोर के कोर कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल आकाश जौहर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए और देश की रक्षा के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर...

चिंतपूर्णी में उमड़ा आस्था का सैलाब, माधो टीला तक पहुंची श्रद्धालुओं की कतार

Summer express, चिंतपूर्णी। विकास शर्मा। धार्मिक नगरी चिंतपूर्णी में रविवार को माता श्री चिंतपूर्णी के दरबार में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। पंजाब समेत पड़ोसी राज्यों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु माता के दर्शन और पूजा-अर्चना के लिए पहुंचे। भीड़ बढ़ने के कारण मंदिर में दर्शनों के लिए लगी डबल लाइन ओल्ड बस स्टैंड को...

कारगिल विजय दिवस पर जसवां प्रागपुर में कार्यक्रम, 500 से अधिक पूर्व सैनिकों ने कराया पंजीकरण

Summer express, जसवां प्रागपुर। राकेश शर्मा। भाजपा जसवां प्रागपुर मंडल की ओर से रविवार को चिंतपूर्णी के समीप गंगोट पंचायत के मोइन स्थित एक निजी पैलेस में कारगिल विजय दिवस और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जसवां प्रागपुर के विधायक एवं पूर्व उद्योग मंत्री विक्रम सिंह...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.