Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

PUBG की लत ने बर्बाद किया परिवार: पत्नी प्रेमी संग घर से भागी, पति ने मांगी पुलिस से सुरक्षा

महोबा  |जिले के भटीपुरा मोहल्ले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक युवक की शादीशुदा ज़िंदगी मोबाइल गेम PUBG और सोशल मीडिया के कारण टूट गई। 30 वर्षीय शीलू रैकवार, जो पेशे से हलवाई हैं, ने 2022 में बांदा निवासी आराधना से शादी की थी। कुछ ही महीनों में घर का माहौल उस समय बिगड़ने लगा जब पत्नी को PUBG गेम की गंभीर लत लग गई।

ऑनलाइन गेम से शुरू हुई दोस्ती, पहुंची प्रेम तक

जानकारी के मुताबिक, आराधना दिनभर PUBG खेलने में व्यस्त रहने लगी। इसी दौरान लुधियाना निवासी शिवम नामक युवक से उसकी दोस्ती हुई, जो धीरे-धीरे प्रेम संबंध में बदल गई। गेम की आड़ में दोनों की बातचीत बढ़ती गई और आराधना ने अपने पति और बच्चे से दूरी बनानी शुरू कर दी।

झगड़े, धमकी और हिंसा की घटनाएं

शीलू का आरोप है कि आराधना ने कई बार बेटे के साथ मारपीट की और झूठे आरोपों में उसे फंसाने की धमकी दी। उन्होंने बताया कि जब उन्होंने आराधना को समझाने की कोशिश की, तो उसने जान से मारने की धमकी देते हुए कहा कि अगर वह बीच में आया, तो उसे 55 टुकड़ों में काटकर ड्रम में भर देगी।

प्रेमी ने की एंट्री, पत्नी छोड़ गई घर

कुछ दिन पहले आराधना का प्रेमी शिवम अचानक 900 किलोमीटर दूर लुधियाना से महोबा पहुंच गया और घर में जमकर हंगामा किया। आराधना ने पति और बेटे को छोड़ शिवम के साथ रहने की जिद पकड़ ली और आखिरकार घर छोड़कर उसके साथ चली गई।

पुलिस से मांगी गई सुरक्षा

शीलू रैकवार ने स्थिति को देखते हुए पुलिस से सुरक्षा की गुहार लगाई है। पुलिस ने शिवम के खिलाफ शांतिभंग की कार्रवाई की है। फिलहाल आराधना अपने प्रेमी के साथ रह रही है, जबकि शीलू अपने बेटे के साथ नई ज़िंदगी शुरू करने की कोशिश कर रहे हैं।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Summer Express -
Summer Express -

Trending

ऑपरेशन मैदान के तहत अंबाला में पुलिस की सघन चेकिंग, कई वाहन जब्त

Summer express, अंबाला, अंकुर कपूर | अंबाला छावनी में नशा तस्करी और अवैध गतिविधियों पर शिकंजा कसने के लिए हरियाणा पुलिस ने शुक्रवार को ‘ऑपरेशन मैदान’ के तहत व्यापक चेकिंग अभियान चलाया। अभियान के दौरान पुलिस ने बिना नंबर और बिना वैध दस्तावेजों वाले कई वाहनों को जब्त (इम्पाउंड) किया। वहीं, नशीले पदार्थों की बरामदगी...

कैथल में एक करोड़ की चोरी के दो फरार आरोपी पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार

Summer express ,कैथल। कैथल जिले के चीका क्षेत्र में हाल ही में हुई करीब एक करोड़ रुपये की चोरी के मामले में फरार चल रहे दो आरोपियों को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। दोनों आरोपियों के पैरों में गोली लगी, जिसके बाद उन्हें काबू कर अस्पताल में भर्ती कराया गया। गिरफ्तार आरोपियों...

बंधुआ मजदूरी के शिकार नाबालिग को मानवाधिकार आयोग के हस्तक्षेप से 10 लाख का मुआवजा

Summer express, चंडीगढ़। हरियाणा मानवाधिकार आयोग के हस्तक्षेप के बाद बंधुआ मजदूरी, बाल शोषण और अमानवीय व्यवहार का शिकार हुए 15 वर्षीय किशोर को विशेष मामले के रूप में 10 लाख रुपये का मुआवजा मंजूर किया गया है। आयोग की सिफारिश पर हरियाणा सरकार ने 16 जून 2026 को यह राशि स्वीकृत की। उल्लेखनीय है...

रेवाड़ी रेलवे रोड पर युवक का रक्तरंजित शव मिलने से सनसनी, हत्या की आशंका

Summer express, रेवाड़ी। शहर के व्यस्त रेलवे रोड पर शुक्रवार सुबह एक युवक का खून से लथपथ शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। राहगीरों ने शव सड़क किनारे पड़ा देखा, जिसके बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई और पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही शहर थाना पुलिस घटनास्थल पर...

सावन-तीज से पहले सोनीपत में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई : 13 सैंपल सील, 28 किलो घेवर नष्ट

Summer express, सोनीपत। सावन और तीज के त्योहारों के मद्देनजर बाजारों में घेवर की बढ़ती मांग को देखते हुए खाद्य सुरक्षा विभाग ने गोहाना रोड और आसपास के क्षेत्रों में विशेष अभियान चलाया। इस दौरान सड़क किनारे संचालित घेवर विक्रेताओं और विभिन्न मित्र मंडलियों की दुकानों पर छापेमारी कर देसी घी, मावा और घेवर के...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.