Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

बिलासपुर मुक्त कारागार से फरार दुष्कर्म का दोषी कैदी नौणी से दबोचा गया, स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस को मिली सफलता

बिलासपुर | बिलासपुर जिले के जबली में स्थित ओपन जेल से गुरुवार सुबह फरार हुए सजायाफ्ता कैदी को पुलिस ने स्थानीय नागरिकों की सतर्कता और सहयोग से नौणी क्षेत्र के पास से गिरफ्तार कर लिया है। कैदी की गिरफ्तारी के बाद प्रशासन ने राहत की सांस ली है, जबकि जेल प्रबंधन की लापरवाही पर सवाल उठने लगे हैं।

दुष्कर्म मामले में सजा काट रहा था दोषी

गिरफ्तार किया गया कैदी मेहर चंद, गांव संदौली (तहसील सदर, जिला बिलासपुर) का निवासी है। 28 अगस्त 2015 को दर्ज एक दुष्कर्म के मामले में उसे दोषी ठहराते हुए सजा सुनाई गई थी, जिसके बाद से वह जबली स्थित मुक्त कारागार में सजा काट रहा था।

कैसे हुआ फरार

गुरुवार सुबह करीब 8:30 बजे मेहर चंद जेल बैरक की सफाई के बाद हैड सुपरवाइजर के साथ जेल परिसर से बाहर कचरा फेंकने गया था। इसी दौरान उसने मौका पाकर सुपरवाइजर की नजरों से बचते हुए भागने में कामयाबी पा ली। घटना का पता चलते ही जेल प्रशासन में अफरा-तफरी मच गई और तुरंत पुलिस को सूचना दी गई।

जिले में नाकाबंदी, वाहन जांच अभियान शुरू

बिलासपुर सदर पुलिस ने एएसपी शिव चौधरी के नेतृत्व में तुरंत जिलेभर में सर्च ऑपरेशन चलाया और कई स्थानों पर नाकेबंदी कर दी गई। वाहनों की सघन जांच की गई और संभावित मार्गों पर पुलिस टीमें तैनात की गईं।

स्थानीय नागरिकों की सतर्कता से मिली सफलता

शाम होते-होते पुलिस को सफलता हाथ लगी जब नौणी क्षेत्र में कुछ ग्रामीणों ने संदिग्ध व्यक्ति को देखकर पुलिस को सूचित किया। सूचना मिलते ही पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मेहर चंद को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस कर रही है पूछताछ और जांच

बिलासपुर के एएसपी शिव चौधरी ने बताया कि आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है और यह भी जांचा जा रहा है कि उसकी फरारी में किसी अन्य की संलिप्तता तो नहीं थी। मामले की विस्तृत जांच जारी है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

नगर निगम हाउस तुरंत भंग कर नए चुनाव से पहले हों बड़े सुधार : एचएस लक्की

Summer express, मोनिका रावत , चंडीगढ़। चंडीगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एचएस लक्की ने वर्तमान नगर निगम हाउस को तुरंत भंग करने की मांग की है। उन्होंने प्रशासक से केंद्र सरकार के साथ विचार-विमर्श कर नगर निगम अधिनियम में आवश्यक संशोधन की प्रक्रिया शुरू करने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि नए चुनाव सुधार...

सेक्टर-39 मंडी में 23 एससीओ साइटों की ई-नीलामी, 122 करोड़ से ज्यादा रखा आरक्षित मूल्य

Summer express, मोनिका रावत, चंडीगढ़। सेक्टर-39 स्थित नई अनाज, फल एवं सब्जी मंडी में फल और सब्जी कारोबार के लिए बनाई गई 23 एससीओ साइटों की एक बार फिर ई-नीलामी होने जा रही है। स्टेट एग्रीकल्चरल मार्केटिंग बोर्ड, यूटी चंडीगढ़ ने साइट नंबर 24 से 46 तक की इन साइटों को लीज होल्ड आधार पर...

राजनीति से अलग 27 साल पुराना भाई-बहन का रिश्ता, गीता भुक्कल ने हुड्डा को बांधी राखी

Summer express, चंडीगढ़। रक्षाबंधन के अवसर पर हरियाणा की राजनीति से जुड़ी एक भावनात्मक तस्वीर सामने आई। पूर्व शिक्षा मंत्री और विधायक गीता भुक्कल ने पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा को लगातार 27वीं बार राखी बांधी। दोनों नेताओं के बीच यह भाई-बहन का रिश्ता राजनीति से इतर लंबे समय से कायम है।...

करनाल विधायक जगमोहन आनंद और बेटे को जान से मारने की धमकी, डाक से भेजा पत्र

Summer express, करनाल। हरियाणा के करनाल में सत्तारूढ़ दल के विधायक जगमोहन आनंद और उनके बेटे को जान से मारने की धमकी मिलने से हड़कंप मच गया है। विधायक के कैंप कार्यालय में डाक के जरिए पहुंची धमकी भरी चिट्ठी में दावा किया गया है कि एक महीने के भीतर विधायक और उनके बेटे को...

गोहाना में खेत की बिजली लाइन ठीक करते समय हादसा, कर्मचारी और किसान की करंट लगने से मौत

Summer express, गोहाना। रक्षाबंधन के पर्व पर गोहाना क्षेत्र में एक दर्दनाक हादसे ने दो परिवारों की खुशियां मातम में बदल दीं। मुड़लाना के सिवानका रोड स्थित एक खेत में बिजली लाइन का फॉल्ट ठीक करने के दौरान अचानक बिजली सप्लाई चालू हो गई। करंट की चपेट में आने से बिजली विभाग के कर्मचारी और...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.