Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

बहादुरगढ़: परनाला गांव में किराना दुकानदार की गोली मारकर हत्या, प्रेम विवाह की रंजिश में वारदात की आशंका

बहादुरगढ़  | बहादुरगढ़ के निकट परनाला गांव में शुक्रवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई, जब एक किराना दुकानदार की दुकान खोलते समय गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान सतबीर के रूप में हुई है। वारदात सुबह के वक्त हुई, जब सतबीर अपनी दुकान की साफ-सफाई कर रहा था। इसी दौरान तीन युवक मोटरसाइकिल पर आए और दुकान में घुसकर उसे गोली मार दी। हमलावर वारदात के बाद मौके से फरार हो गए।

घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें तीनों आरोपियों में से एक मोटरसाइकिल पर बैठा नजर आ रहा है, जबकि दो युवक दुकान में घुसकर सतबीर पर फायरिंग कर रहे हैं। वीडियो में यह भी देखा गया कि एक बार पिस्तौल अटक गई थी। वारदात के वक्त कुछ लोग पास की गली में खड़े नजर आ रहे हैं, लेकिन कोई बीच-बचाव के लिए आगे नहीं आया। यह घटना गांव की हरिजन चौपाल के पास हुई।

पुरानी रंजिश में हत्या की आशंका

परिजनों का आरोप है कि यह हत्या पारिवारिक रंजिश के चलते की गई। मृतक के बेटे ने गांव की एक भांजी से प्रेम विवाह किया था, जिसके बाद दोनों परिवारों के बीच तनाव बना हुआ था। मृतक के भाई मोहर सिंह का कहना है कि लड़की के परिवार वालों की ओर से उन्हें धमकियां मिल रही थीं, जिसके चलते उन्होंने पुलिस से सुरक्षा की मांग भी की थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। उन्होंने आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

पुलिस ने जांच शुरू की, जल्द गिरफ्तारी का दावा

मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। SHO पवनवीर ने बताया कि गांव के ही सागर और साहिल समेत कुछ अन्य युवकों पर हत्या का शक है। मामला प्रेम विवाह से जुड़ी पुरानी रंजिश का प्रतीत होता है। डीसीपी मयंक मिश्रा ने भी मौके का निरीक्षण किया और परिजनों को भरोसा दिलाया कि आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार करने की बात कह रही है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

प्राथमिक शिक्षकों के आंदोलन के बीच धरना स्थल पहुंचे CM सुक्खू, 5 सितंबर से पहले बैठक का आश्वासन

Summer express, संजू , शिमला। हिमाचल प्रदेश में ‘न्यू कॉम्प्लेक्स सिस्टम’ की अधिसूचना वापस लेने समेत विभिन्न मांगों को लेकर प्राथमिक शिक्षक संघ (PTF) का आंदोलन तेज हो गया है। कांगड़ा के बगलामुखी मंदिर से 11 जुलाई को शुरू हुई 15 दिवसीय ‘प्राथमिक शिक्षा बचाओ न्याय यात्रा’ के बाद रविवार को शिमला के चौड़ा मैदान में हजारों...

पंचायत प्रधान सुरेश कुमारी समेत 20 परिवार कांग्रेस में शामिल, विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने किया स्वागत

Summer express, विकास शर्मा , धर्मशाल महंता। पंचायत धर्मशाल महंता की वर्तमान प्रधान सुरेश कुमारी की अगुवाई में करीब 20 परिवारों ने कांग्रेस पार्टी की नीतियों में विश्वास जताते हुए पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर स्थानीय विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने सभी नए सदस्यों का पार्टी का पटका पहनाकर कांग्रेस परिवार में स्वागत किया।...

चंबा में ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला शुरू, राज्यपाल ने मिंजर ध्वज फहराकर किया शुभारंभ

Summer express, चंबा। मंजूर पठान। देवभूमि चंबा का ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला रविवार को धार्मिक आस्था, पारंपरिक रीति-रिवाजों और सांस्कृतिक रंगों के साथ शुरू हो गया। मेले के उद्घाटन समारोह में हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए, जबकि विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया भी विशेष रूप से मौजूद रहे। मेले...

कारगिल विजय दिवस पर सोलन में शहीदों को श्रद्धांजलि, वीर जवानों के बलिदान को किया नमन

Summer express, सोलन। भूपेंद्र ठाकुर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को सोलन में कारगिल युद्ध के वीर शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। शहीद स्मारक पर आयोजित कार्यक्रम में उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा, जिला प्रशासन के अधिकारियों, पूर्व सैनिकों और अन्य गणमान्य नागरिकों ने पुष्पांजलि अर्पित कर देश के लिए सर्वोच्च बलिदान...

कारगिल विजय दिवस पर धर्मशाला के राज्य युद्ध स्मारक में शहीदों को श्रद्धांजलि

Summer express, धर्मशाला। राहुल चावला। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को धर्मशाला स्थित राज्य युद्ध स्मारक में श्रद्धांजलि समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में योल स्थित 9 कोर के कोर कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल आकाश जौहर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए और देश की रक्षा के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.