Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

भारी बारिश से हिमाचल बेहाल: बादल फटने की घटनाओं में 17 की मौत, ₹300 करोड़ से ज्यादा का नुकसान

Shimla, 29 June 

हिमाचल प्रदेश में समय से पहले पहुंचे मानसून ने तबाही मचाई है। राज्य के कई जिलों में तेज बारिश और बादल फटने की घटनाओं से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। अब तक मानसून से जुड़े हादसों में 17 लोगों की मौत हो चुकी है और ₹300 करोड़ से अधिक की संपत्ति का नुकसान दर्ज किया गया है।

राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी ने बताया कि सबसे अधिक नुकसान कुल्लू और कांगड़ा जिलों में हुआ है, जहां बादल फटने की वजह से कई सड़कें और पुल तबाह हो गए हैं। उन्होंने कहा कि “अब तक राज्य में भारी बारिश से 300 करोड़ रुपये से ज्यादा का नुकसान हो चुका है, जबकि कई सड़क दुर्घटनाओं और आपदाओं में 17 लोगों की जान चली गई है।”

सड़कों और सेवाओं पर गहरा असर

वर्तमान में प्रदेश में 37 सड़कें अवरुद्ध हैं और 47 विद्युत ट्रांसफॉर्मर ठप हो गए हैं। कई क्षेत्रों में पेयजल परियोजनाएं भी ठप पड़ी हैं, जिससे लोगों को पानी की किल्लत का सामना करना पड़ रहा है।

मौसम विभाग की चेतावनी

मौसम विभाग ने 28 जून से 1 जुलाई तक प्रदेश के कई हिस्सों में भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। ऊना, कांगड़ा, सोलन, सिरमौर, मंडी, शिमला, चंबा और कुल्लू जैसे जिलों में विशेष सतर्कता बरतने की सलाह दी गई है।

प्रशासन ने लोगों से पहाड़ी और संवेदनशील इलाकों में यात्रा से बचने और आपात स्थिति में प्रशासन से संपर्क बनाए रखने की अपील की है।

Chandrika

tsnchd@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

यमुनानगर में नशे के खिलाफ जनसैलाब, CM नायब सैनी ने 1.16 लाख प्रतिभागियों की मैराथन को दिखाई हरी झंडी

Summer express, यमुनानगर। हरियाणा को नशामुक्त बनाने के संकल्प के साथ रविवार को यमुनानगर में आयोजित ‘नशे से जंग, यमुनानगर के संग’ जन-जागरूकता मैराथन ने नया इतिहास रच दिया। जगाधरी के मटका चौक से मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मैराथन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अभियान में 1.16 लाख से अधिक लोगों के...

महेंद्रगढ़ में किराना दुकान में भीषण आग, लाखों का सामान जलकर राख

summer express, महेंद्रगढ़। शहर में सीएसडी कैंटीन के सामने स्थित अशोक पंसारी की किराना दुकान में रविवार तड़के करीब तीन बजे अचानक आग लगने से लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया। समय रहते स्थानीय लोगों की सतर्कता और त्वरित कार्रवाई से आग पर काबू पा लिया गया, जिससे आसपास की दुकानों तक आग...

गुरुग्राम में चौकीदार हत्याकांड का खुलासा, मामूली विवाद में गमछे से गला घोंटकर हत्या

Summer express, गुरुग्राम। गुरुग्राम के फरुखनगर थाना क्षेत्र में 57 वर्षीय चौकीदार जयपाल की हत्या के मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि वाहन पीछे करते समय हुए मामूली विवाद ने इतना गंभीर रूप ले लिया कि आरोपी ने गमछे से गला...
Summer Express - कुरुक्षेत्र में 22 वर्षीय युवक ने फंदा लगाकर की आत्महत्या, मानसिक तनाव बना वजह

करनाल में निजी अस्पताल की नर्स ने फंदा लगाकर दी जान, शादी से पहले मंगेतर से विवाद की आशंका

Summer express, करनाल। हरियाणा के करनाल जिले के फूसगढ़ क्षेत्र में एक निजी अस्पताल में कार्यरत 24 वर्षीय नर्स ने कथित तौर पर फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद पूरे इलाके में शोक का माहौल है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वहीं, एफएसएल टीम ने भी मौके से...

झज्जर में दर्दनाक सड़क हादसा: एयरफोर्स का फॉर्म भरने जा रहे दो दोस्तों की मौत, एक गंभीर घायल

Summer express, झज्जर। हरियाणा के झज्जर-बहादुरगढ़ मार्ग पर  दोपहर हुए भीषण सड़क हादसे में एयरफोर्स भर्ती प्रक्रिया से जुड़े तीन दोस्तों में से दो की मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा बाजीतपुर रोड स्थित रामा मॉडल फार्म के पास हुआ, जहां एक तेज रफ्तार ट्रक ने आई-10 कार...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.