हैदराबाद | केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 29 जून को निजामाबाद में हल्दी बोर्ड के राष्ट्रीय मुख्यालय का उद्घाटन करेंगे। इसके साथ ही वह किसान महासम्मेलन में भी हिस्सा लेंगे।
भाजपा सूत्रों के मुताबिक, इस कार्यक्रम के माध्यम से पार्टी हल्दी किसानों को साधने की रणनीति पर काम कर रही है। केंद्रीय कोयला एवं खान मंत्री और भाजपा की तेलंगाना इकाई के अध्यक्ष जी. किशन रेड्डी ने हाल ही में कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा की थी।
बताया गया कि केंद्र सरकार का उद्देश्य 2030 तक हल्दी के निर्यात को 1 अरब अमेरिकी डॉलर तक पहुंचाना है। गौरतलब है कि हल्दी बोर्ड की स्थापना, निजामाबाद के किसानों की लंबे समय से चली आ रही मांग और एक अहम चुनावी मुद्दा रही है, जिस पर अब केंद्र ने अमल किया है।